Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
- बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्य साहस के साथ अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
Author: News Maati
पटना। विधान परिषद में मंगलवार को आरक्षण का मुद्दा तो अब्दुल बारी सिद्दीकी ने उठाया, लेकिन उनकी एक-दो पंक्तियों के बाद सबसे आक्रामक आवाज सुनिल कुमार सिंह की हो गई। हरे रंग की टी-शर्ट पहन सदन पहुंचे राजद के सदस्यों की मांग विधान मंडल द्वारा पारित 65 प्रतिशत आरक्षण को प्रभावी बनाने और उसे संविधान की नौवीं अनुसूची में सम्मिलित करने की थी। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विपक्ष का नेतृत्व कर रही थीं। हंगामा बढ़ा तो प्रतिक्रिया के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उठ खड़े हुए। राबड़ी से थोड़ी नोक-झोंक हुई और उसके बाद कार्यवाही का बहिष्कार कर राजद के सदस्य…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 18वें दिन की कार्यवाही सुबह 11.5 बजे शुरू हुई। सदन में निजी स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम पर पैसे वसूली का मामला दूसरे दिन भी उठा। मंगलवार को अल्पसूचित प्रश्न के जरिए हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने मामला उठाते हुए सरकार से पूछा कि निजी स्कूल की फीस कितना हो इसके लिए क्यों नहीं कानून बनना चाहिए। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि कोई ऐसा स्कूल नहीं जो री-एडमिशन के नाम पर पैसे की वसूली नहीं करता है। स्कूल की मनमानी पर विधायक प्रदीप प्रसाद के सवाल और मंत्री रामदास सोरेन…
रांची। गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12 हजार रिश्वत लेते पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को लेकर मेदनीनगर पहुंची और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के पुलिस अधीक्षक के अनुसार रमना के हरदाकला के शिव शंकर राम की माता जितनी देवी के नाम से डोभा का निर्माण कार्य मिला था। इस योजना को चालू करने तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के लिए जब शिव शंकर बीपीओ से मिले तो…
रांची। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए बिहार सीमा से सटे महुवरी गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया। यहां से टीम ने 45 लाख रुपए कीमत का 22 हजार लीटर स्प्रिट बरामद किया है । साथ ही 15 लाख रुपये की नकली अंग्रेजी शराब भी जब्त की है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मकान मालिक महुवरी के धीरज सिंह और बिहार के समस्तीपुर बिहार के राजा कुमार पांडेय के रूप में हुई है। बिहार के कुटुंबा…
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में रायसा मोड़ के पास एक कार ने सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नामकुम थाना क्षेत्र के टाटा-रांची रोड स्थित रायसा मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने वहां खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर मुठभेड़ में मंगलवार को 25 लाख के इनामी सुधीर उर्फ सुधाकर सहित 3 नक्सली ढेर हुए हैं। बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया कि जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना गीदम के ग्राम गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा तथा इकेली के सरहदी क्षेत्र में नक्सल कैडरों की उपस्थिति के सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर दंतेवाड़ा डीआरजी और बस्तर फाइटर की टीम अभियान पर रवाना हुई थी। इस अभियान के दौरान आज सुबह 8 बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। इसके बाद तलाशी अभियान में मौके से 3 पुरुष नक्सलियों…
पटना । बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल कर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया है। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह, साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने टॉप किया। रिजल्ट में 86.56 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह…
मुंबई। बॉलीवुड सितारे सिर्फ़ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि फिटनेस के प्रति अपने समर्पण के लिए भी जाने जाते हैं। आइए, नजर डालते हैं कि दीपिका पादुकोण, कृष्णा श्रॉफ, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और सारा अली खान अपनी बेहतरीन फिटनेस को बनाए रखने के लिए किस तरह लगातार और विविध वर्कआउट रूटीन अपनाते हैं, जिससे उनकी एक्सरसाइज़ कभी उबाऊ नहीं लगती। दीपिका पादुकोणः दीपिका पादुकोण का फ़िटनेस अप्रोच उनकी एक्टिंग भूमिकाओं की तरह ही बहुमुखी है। उनके वर्कआउट में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग, कार्डियो, HIIT और पिलेट्स का संतुलित मिश्रण शामिल है। दीपिका, जो हमेशा फिटनेस की समर्थन करती हैं। वे…
रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पिछड़ा विरोधी है। आज भी वह इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। यह कांग्रेस ही है, जिसने कभी पिछड़ा वर्ग आयोग तक को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। भाजपा नेता ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में इस कदर अंधी हो गई है कि उसने ओबीसी समुदाय के आरक्षण में सेंध लगाकर सरकारी ठेकों में मुस्लिम समुदाय को 4 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर दिया…
नई दिल्ली । 1 मई से भारत में एटीएम से पैसे निकालना महंगा होने जा रहा है, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एटीएम इंटरचेंज फीस में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब होगा कि वे ग्राहक जो अपने वित्तीय लेनदेन के लिए एटीएम का ही अधिक इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक सीमा के बाद एटीएम से पैसे निकालने के साथ अतिरिक्त शुल्क देना होगा। एटीएम इंटरचेंज शुल्क एक बैंक, दूसरे बैंक को एटीएम सेवाएं प्रदान करने के लिए देता है। यह शुल्क प्रत्येक ट्रांजैक्शन के लिए फिक्स्ड राशि होती है और ग्राहकों से ही बैंकिंग लागत के…