Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला
- बिहार में अब बालू के बाद इस धंधे से भरेगा सम्राट सरकार का खजाना
- कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, रामगढ़ के भुरकंडा में मुठभेड़, एक घायल और एक गिरफ्तार
- बिहार के इन चार शहरों में जमीन खरीद-बिक्री और नए निर्माण पर एक साल तक प्रतिबंध, जानें वजह
- 1 लाख करोड़ निवेश, 25 हजार नौकरियों का लक्ष्य, झारखंड में निवेश को मिलेगा नया बूस्ट, मसौदा जारी
- राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान
- देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह
- प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
Author: News Maati
नयी दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर), चांदीपुर से मोबाइल आर्टिकुलेटेड लांचर से लांग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (एलआरएलएसीएम) का पहला उड़ान परीक्षण किया। इस दौरान सभी उप-प्रणालियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करके प्राथमिक मिशन उद्देश्यों को पूरा किया। आईटीआर के विभिन्न स्थानों पर तैनात राडार, इलेक्ट्रो आॅप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर के जरिए मिसाइल के प्रदर्शन की निगरानी की गई। डीआरडीओ के मुताबिक मिसाइल ने वे पॉइंट नेविगेशन का उपयोग करके विभिन्न ऊंचाइयों और गति पर उड़ान भरते हुए विभिन्न युद्धाभ्यास…
चिमूर (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है और उसके शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि उसका जन्म देश पर शासन करने के लिए ही हुआ है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चिमूर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यही कारण है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी प्रगति नहीं करने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है। 1980 के दशक में राजीव गांधी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा एक…
रांची। झारखंड में पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले चुनाव में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर है। वर्ष 2019 के चुनाव में इनमें से 25 सीटों पर झामुमो-कांग्रेस-राजद के गठबंधन ने जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के हिस्से मात्र 13 सीटें आई थीं। दो सीटों पर निर्दलीय, एक पर एनसीपी और एक पर जेवीएम ने जीत दर्ज की थी। इस बार एनडीए ने जहां अपना स्कोर सुधारने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया है, वहीं इंडिया ब्लॉक भी अपनी पुरानी स्थिति को बरकरार रखते हुए कुछ सीटें जोड़ने की…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को देवघर और गोड्डा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम रहेगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर तीन हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गयी है। प्रधानमंत्री की पहली सभा रांगा सिरसा मैदान में दोपहर 01 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी। दूसरी सभा पोडैयाहाट के सिकटिया मैदान में अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी। इन दोनों सभाओं के जरिए प्रधानमंत्री मधुपुर, सारठ, जरमुंडी, देवघर, जामताड़ा, नाला, शिकारीपाड़ा, जामा, दुमका, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महगामा, बोरियो, महेशपुर, पाकुड़, राजमहल, बरहेट, लिट्टीपाड़ा और साहेबगंज के…
रांची। असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के झारखंड सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यदि हम बंटेंगे तो आलमगीर आलम ही राजा बनेगा। यदि एक समुदाय के लिए स्कूल शुक्रवार को बंद हो सकता है, तो हिंदुओं के लिए मंगलवार को क्यों नहीं हो सकता? इस सरकार के मालिक आलमगीर आलम जैसे लोग हैं, इसलिए शुक्रवार को स्कूलों को बंद किया जाता है। वे मंगलवार को खिजरी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सरमा ने कहा कि इस बार झारखंड का चुनाव हमारे देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। झारखंड चुनाव की चर्चा पूरे देश में…
रांची। पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने मंगलवार को जमीन कारोबारी कमलेश कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी। सोमवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। कमलेश की ओर से जमानत की गुहार लगाते हुए गत पांच अक्तूबर को याचिका दाखिल की गयी थी। मामले में जमानत की गुहार चार्जशीट दाखिल करने के बाद लगाई है। ईडी ने 24 सितंबर को कमलेश सहित छह के खिलाफ जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आरोपित कमलेश को ईडी ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था। तब…
रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के बंटेंगे तो कटेंगे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि झारखंडी ना तो बटेंगे ना टूटेंगे, वोट से सबको कूटेंगे। साथ ही कहा कि गरीबों और आदिवासियों का जिस पर आशीर्वाद है, उसका बाल भी बांका नहीं हो सकता। हेमंत सोरेन ने कहा कि यह व्यापारी लोग हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई में फूट डालकर झारखंड के जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं लेकिन व्यापारियों की फितरत है सिर्फ लेने की, देने की नहीं। आज एक बार फिर झारखंड में अबुआ सरकार बनाने की जरूरत है। वे…
चतरा। पिपरवार थाना क्षेत्र में मतदान से एक दिन पहले अपराधियों ने पिपरवार कांटा घर से नजदीक लिफ्टरों एवं ट्रक मालिकों के अड्डे पर ताबड़तोड़ 8 राउंड फायरिंग की। घटना मंगलवार अपराह्न 11 बजकर 35 मिनट की बताई जा रही हैं। पिपरवार के पांच नंबर कांटा घर के पास रोड किनारे जंगल में खाली पड़े एक जगह पर प्रतिदिन लिफ्टर और ट्रक मालिक ट्रकों की लोडिंग के लिए फार्मेट का वितरण करते हैं। घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी लिफ्टर और ट्रक मालिक अपने काम में व्यस्त थे। तभी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देने लगी। गोली की…
धनबाद। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के धनबाद जिले के झरिया और बाघमारा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप कमल फूल की सरकार बना दो, ये करोड़ो रुपये लूटने वालों को हम उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। एक रुपये में फिर शुरू होगी प्रॉपटी की रजिस्ट्री : अमित शाह ने कहा कि जिस एक रुपये वाली स्टांप ड्यूटी योजना को इन लोगों (हेमंत सरकार) ने बंद कर दिया है, उस स्टांप ड्यूटी को फिर से लागू करेंगे। संपत्ति खरीदने से जुड़ी एक रुपये योजना फिर…
रांची । बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम झारखंड में रांची और पाकुड़, बंगाल के 24 परगना और कोलकाता समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह रांची के बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन, आश्वी डायग्नोसिस, बाली रिसॉर्ट और माउंटेन व्यू रिसोर्ट सहित छह ठिकानों पर तलाशी ली। ईडी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अब तक फर्जी आधार, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति के दस्तावेज, नकदी, आभूषण, प्रिंटिंग पेपर, प्रिंटिंग मशीन और आधार बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले खाली प्रोफार्मा सहित कई सामान बरामद किये गये हैं।…