Author: News Maati

ढाका । बांग्लादेश में सैन्य शासन लागू होने या आपातकाल लगने की अटकलें तेज हो गई हैं। सेना, प्रशासन और छात्र संगठनों के बीच बढ़ते तनाव ने इन चिंताओं को जन्म दिया है कि आर्मी मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के खिलाफ कदम उठा सकती है। ढाका में बांग्लादेशी सेना की तैनाती ने तख्तापलट की अफवाहों को और हवा दी है। रिपोर्टों से पता चलता है कि बांग्लादेशी सेना की सावर स्थित 9वीं डिवीजन की टुकड़ियां इक्ट्ठी हो रही हैं और उन्होंने चरणबद्ध तरीके से राजधानी में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। देश के प्रमुख मीडिया आउटलेट,…

Read More

 नयी दिल्ली। ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ किए जाने की आलोचना की, जहां ‘कॉमेडी शो’ रिकॉर्ड किया गया था। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिंदे पर ‘‘गद्दार” शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात ‘होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के…

Read More

रांची। हजारीबाग पुलिस ने एनटीपीसी के डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) कुमार गौरव की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इसके तहत चार आरोपियों मिंटू कुमार, राहुल मुंडा, मनोज माली और अजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 8 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे, कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतेह चौक पर अज्ञात बंदूकधारियों ने कुमार गौरव को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। आरोपियों की भूमिका हजारीबाग रेंज के डीआईजी संजीव कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मिंटू कुमार ने…

Read More

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। यह जोड़ी अब एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गई है। कपल ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा की। राहुल और अथिया दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने माता-पिता बनने की जानकारी साझा की। इन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर एक ग्राफिक्स फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में “ब्लेस्ड विद बेबी गर्ल” लिखा हुआ है। अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “हम एक बेटी…

Read More

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के एक अधिकारी की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनटीपीसी के केरेडारी कोयला खदान परियोजना में उपमहाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात कुमार गौरव (42) की आठ मार्च को कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मिंटू कुमार पासवान उर्फ ​​छोटा छतरी, राहुल मुंडा उर्फ ​​छोटका, मनोज माली और अजय यादव के…

Read More

पटना। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को रिश्वत प्रकरण से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के महाप्रबंधक रामप्रीत पासवान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, रांची और वाराणसी समेत सात जगहों पर एक साथ छापा भी मारा। अपनी इस कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने 1,18,85,000 रुपये नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद किए है, जांच अभी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को जानकारी मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जीएम और अन्य लोक…

Read More

रांची।अवैध शराब के काले कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए रांची एक्साइज विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही छापेमारी टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है। एक्साइज की टीम ने ओरमांझी सीईओ ऑफिस के पीछे रेनबो 7 कॉलोनी डरदाग स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की। जहां अवैध और नकली शराब की फैक्ट्री का संचालित की जा रही थी। एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार बोकारो से नकली विदेशी शराब मंगाई…

Read More

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को केंद्र से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वापस भेजने की सिफारिश की। दिल्ली उच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति वर्मा राष्ट्रीय राजधानी में अपने बंगले से जुड़े स्टोररूम में कथित तौर पर जली हुई नकदी का एक बड़ा ढेर पाए जाने के विवाद में उलझे हुए हैं। 14 मार्च को आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल वहां गया था, तब बड़ी मात्रा में नकदी म‍िली थी। न्यायिक गलियारों में खलबली मचा देने वाली इस घटना के बाद, मुख्य…

Read More

मुंबई।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर उन पर विवादित टिप्पणी कर फंसे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद अब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सोमवार को हैबिटेट क्लब के अवैध हिस्से को ध्वस्त करता नजर आया। हैबिटेट क्लब में ही कुणाल कामरा ने प्रस्तुति दी थी। जो खार पुलिस थाना के तहत आता है। सोमवार को स्टूडियो के अंदर बीएमसी के अधिकारी दाखिल हुए। सामने आए वीडियो में कर्मचारी अवैध हिस्से को ढहाते नजर आए। मनपा के सह आयुक्त विनायक विसपुते भी मौके पर मौजूद रहे।…

Read More

नई दिल्ली। सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के वेतन को बढ़ा दिया है। सांसदों की सैलरी के अलावा भत्ते और पूर्व संसद सदस्यों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। संसदीय कार्य मंत्रालय ने सोमवार को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया। नोटिफिकेशन के अनुसार, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों का वेतन 1 लाख रुपये से बढ़कर 1.24 लाख रुपये प्रति माह हो गया है। वहीं, दैनिक भत्ता 2,000 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये हो गया है। सैलरी के अलावा पेंशन में भी इजाफा इसके अलावा पूर्व सांसदों की पेंशन भी 25,000…

Read More