Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
- बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्य साहस के साथ अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
Author: News Maati
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘छावा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। इस दौरान उनके कैबिनेट सहयोगी और संसद सदस्य भी मौजूद रहेंगे। मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। संसद पुस्तकालय भवन में ‘छावा’ की स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू शामिल होगी। इसमें अभिनेता विक्की कौशल भी शामिल हैं, जिन्होंने संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री मोदी फिल्म की पहले ही प्रशंसा कर चुके हैं। पिछले महीने नई दिल्ली में…
रायपुर।CBI ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन के विधायक भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा। ये कार्रवाई रायपुर और भिलाई के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ की गई। CBI की टीमें अचानक पहुंची और घरों में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बघेल के एक करीबी सहयोगी के घर पर भी छापेमारी हुई। माना जा रहा है कि यह छापेमारी महादेव बैटिंग ऐप मामले में हुई है। कुछ दिनों पहले ED ने भी बघेल के घर पर छापा मारा था। यह छापा कथित शराब घोटाले के मामले में मारा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेत भूपेश बघेल के घर पर बुधवार को सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची है। उनके रायपुर और भिलाई के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची है और जांच कर रही है। सीबीआई से पहले ईडी ने की थी जांच बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम घर के अंदर जांच कर रही है और घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। बता दें, सीबीआई से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था। 2161 करोड़ के कथित शराब घोटाले के मामले…
नई दिल्ली। पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मंगलवार को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी गौबा ने 2019 से अगस्त 2024 तक पांच साल तक देश के शीर्ष नौकरशाह के रूप में कार्य किया। अधिसूचना में कही ये बात अधिसूचना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने राजीव गौबा, आईएएस (जेएच:1982) सेवानिवृत्त को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों के लिए लागू समान नियमों और शर्तों पर नीति…
हजारीबाग।शहर में दूसरे मंगला जुलूस के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब घटी जब जुलूस जामा मस्जिद चौक अग्रवाल हैंडलूम के समीप मेन रोड पहुंचा। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ अमित आनंद, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह, बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिट्टू रजक समेत भारी संख्या में पुलिस पहुंची। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने एयर फायरिंग भी की। जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान गाना बज रहा था और लोग लाठी खेल रहे थे, तभी कहीं…
रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अधीन संचालित संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआइडी ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपितों में झारखंड पुलिस की इंडियन रिजर्व बटालियन-8 गोड्डा के पांच जवान, असम राइफल का एक जवान, गृह रक्षा वाहिनी का एक जवान व असम राइफल के जवान का भतीजा शामिल है। पेपर लीक मामले का कथित मास्टरमाइंड गोरखपुर का निवासी है, जिसकी तलाश जारी है।अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) ने जारी प्रेस बयान में बताया है कि 21 सितंबर 2024 व 22 सितंबर 2024 को राज्य के सभी…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही महिलाओं को 31 मार्च तक आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक कराना जरूरी होगा। इस तय अवधि में यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया जाता है तो संबंधित महिला लाभुक को योजना की राशि उनके बैंक खाते में नहीं जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बैठक के बारे में विस्तार से कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि जिन लाभुकों का आधार बैंक खाते से लिंक नहीं उन्हें इस योजना का लाभ दिसंबर 2024 तक ही नहीं बल्कि मार्च…
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यों की कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय कमेटी मंगलवार को तकरीबन 45 मिनट जस्टिस यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास 30, तुगलक क्रेसेंट पर रही। कमेटी ने उस कमरे का भी मुआयना किया, जिसमें 14 मार्च को आग लगी थी। इसके बाद टीम यहां से चली गई। दरअसल, जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर 14 मार्च को आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग ने कैश बरामद किया था। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के आदेश पर…
रांची। राज्य सरकार ने सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन सेवाओं के डीजी अनिल पाल्टा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें डीजी रेल के पद पर पदस्थापित किया गया है।वहीं, 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी एमएस भाटिया को गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन सेवाओं का डीजी बनाया गया है। एमएस भाटिया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इनके अलावा आइजी प्रोविजन पंकज कंबोज को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 2021 बैच के आइपीएस अधिकारी शुभम कुमार खंडेलवाल को एसडीपीओ सिमरिया, इसी बैच…
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस-II) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 349 उम्मीदवारों ने भारतीय सैन्य अकादमियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। यूपीएससी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि योग्यताक्रम में 349 (223 + 89 + 37) उम्मीदवारों ने संघ लोक सेवा आयोग की सितंबर, 2024 में आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II) 2024 तथा रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड की आयोजित एसएसबी साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 159वें…