Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
- बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्य साहस के साथ अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
Author: News Maati
कोडरमा। बिरसा सांस्कृतिक भवन कोडरमा में उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने जिला स्तरीय शांति समिति एवं रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में रामनवमी, ईद, सरहुल पर्व के दौरान विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं जनसुविधाओं तथा सुगम यातायात व्यवस्था के संदर्भ में चर्चा कर सबसे सहयोग की अपील की। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि पर्व-त्योहार खुशियां मनाने और बांटने का अवसर होता है, ऐसा वातावरण बनायें कि लोग परिवार के साथ आपकी खुशियों में शामिल हो सकें। जिला प्रशासन नागरिक सुविधाओं की बेहतरी का ध्यान रखेगी, लोग संयमित एवं अनुशासित तरीके…
रामगढ़। रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रामगढ़ में भी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को कोठार ओवर ब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को पार्टी समर्थकों ने जाम कर दिया। इस दौरान वे हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने और उन्हें सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जेएलकेएम नेता पनेश्वर महतो, संतोष महतो सहित कई लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को जामकर भाजपा नेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। इस उन्होंने झामुमो और कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हेमंत…
लोहरदगा। भाजपा नेता अनिल टाइगर की रांची के कांके में हुई हत्या के विरोध पर भाजपा और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकतार्ओं ने मिलकर हेमन्त सरकार का पुतला दहन किया। स्थानीय पॉवरगंज चौक में पुतला दहन में शामिल होते हुए भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आये दिन झारखंड के विभिन्न जिलों में सनातनी जनप्रतिनिधियों का निर्मम हत्या हो रही है, झारखंड की कानूनी व्यवस्था पूर्णत: ध्वस्त हो चुका है। एक ओर झारखंड के कद्दावर और नामी हिन्दू नेता अनिल टाइगर की सरेआम कांके रांची में हत्या कर दी गयी, तो दूसरी ओर कुछ दिन पहले हजारीबाग में…
लोहरदगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टीम ने गुरुवार को रजिस्ट्री आॅफिस में कार्यरत एक कंप्यूटर आॅपरेटर को पांच हजार रुपये का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पूरे समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया। रजिस्ट्री आॅफिस के कर्मी भी मौका देखकर इधर-उधर छिटक गए। इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार परिवादी मोहम्मद आलीमुद्दीन पिता स्वर्गीय मोहिउद्दीन ग्राम हिसरी पोस्ट हिसरी थाना बगरू जिला लोहरदगा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची को लिखित आवेदन देकर सूचित किया कि इनका अपना निजी जमीन जिसका खाता संख्या 366 प्लॉट नंबर 2850 रकबा 5 डिसिमल जो ग्राम हिसरी में…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 20वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने नेता अनिल टाइगर की हत्या और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सदन के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हाथों में तख्तियां लिये सदन के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तख्तियों पर हेमंत सोरेन हाय-हाय, अनिल टाइगर के हत्यारों को अविलंब फांसी दो, हेमंत सोरेन की सरकार हत्यारी, झारखंड में अपराधियों पर अंकुश कब लगेगा जैसे नारे लिखे थे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना को लेकर रांची पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।…
रांची। रांची जिले में ईद, सरहुल और रामनवमी पर्वों के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारी और कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों और अधिकारियों को इस अवधि में ड्यूटी पर बने रहना होगा। यदि किसी विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता होगी, तो उसे उपायुक्त की अनुमति से ही स्वीकृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ईद, सरहुल और रामनवमी का त्योहार रांची जिले में बड़े ही…
रांची । रांची में भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल महतो टाइगर की हत्या की घटना पर गुरुवार को झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने कार्यवाही शुरू होने के पहले जहां सदन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया, वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पार्टी के तमाम विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। दूसरी तरफ विपक्ष पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और सत्तारूढ़ दल के कई विधायक भी जवाबी नारे लगाते हुए उनके सामने पहुंच गए। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो दोनों पक्षों से संयम और…
पटना । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के पटना के फुलवारी शरीफ स्थित पूर्णेंदु नगर के आवास पर गुरुवार सुबह छापेमारी की। कई गाड़ियों में सवार होकर जांच टीम पूर्णेंदु नगर में स्थित तारिणी दास के घर पर पहुंची और गेट बंद कर दिया था, ताकि न कोई अंदर से बाहर जा सके और न कोई बाहर से अंदर आ सके। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। ईडी की टीम ने उनके घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से…
रांची। BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में झारखंड बंद का आयोजन किया गया। इस बंद का राजधानी रांची में व्यापक असर देखने को मिला। बुधवार को कांके में बाइक सवार अपराधियों ने अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह BJP के नेता थे। इस घटना के विरोध में BJP और अन्य विपक्षी दलों ने बंद का आह्वान किया, जिससे शहर में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। बुधवार को कांके में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अनिल महतो टाइगर, जो BJP के नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य थे, कांके…
रांची । भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर की बुधवार को हुई हत्या के विरोध में भाजपा और आजसू (एनडीए) ने गुरुवार को शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया। इस बंद को समर्थन देने के लिए सुबह से ही रांची के बाहरी इलाकों में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर और सड़कों को जाम करके अपना गुस्सा जाहिर किया। दूसरी ओर, पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए सुबह से ही कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने विकास मोड़ के एनएच जाम कर दिया। वहीं…