Author: News Maati

रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर की अपराधियों के जरिये किये गये दिनदहाड़े हत्या को लेकर भाजपा ने 27 मार्च को रांची बंद का आह्वान किया है। भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की अपराधियों की ओर से गोली मारकर हत्या किए जाने से स्तब्ध हूं। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक। उन्होंने कहा कि पुलिस के आफिसर्स जब ज़मीन का धंधा करेंगे और करवायेंगे , ज़मीन दलालों को संरक्षण देंगे…

Read More

प्रदेश भाजपा ने 27 मार्च को रांची बंद बुलाया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने से स्तब्ध हूं. कहा कि अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं. प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक. कहा कि पुलिस के अधिकारी जब ज़मीन का धंधा करेंगे और करवायेंगे, ज़मीन दलालों को संरक्षण देंगे तो ऐसी घटनाएं तो होंगी ही. कहा कि इस घटना…

Read More

रांची। पूर्व जिला परिषद के सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार को जिले के कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके चौक के पास हुई है. जहां बाइक पर सवार अपराधियों ने अनिल टाइगर को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार, अनिल टाइगर कांके के चौक के पास खड़े थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. मामले की पुष्टि करते हुए…

Read More

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (जेएसएससी सीजीएल) परीक्षा के रिजल्ट पर रोक बरकरार रखा है। बुधवार को चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की बेंच में संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि अब तक हुई जांच में पेपर लीक का आरोप निराधार पाया गया है। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट से परीक्षा के रिजल्ट पर लगाई गई रोक जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में चल रही जांच में यह बात सामने आ रही है कि पेपर…

Read More

रांची । हजारीबाग में रामनवमी के पहले 25 मार्च की रात निकाले गए ‘मंगला जुलूस’ के दौरान पथराव की घटना पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस घटना के विरोध में भाजपा विधायकों ने झारखंड विधानसभा के बाहर पोर्टिको में तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी किया। झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत हिंदुओं के पर्व-त्योहार के दौरान हमले किए जा रहे हैं। ऐसी घटनाओं के पीछे सरकार की तुष्टिकरण की नीति है। उन्होंने कहा कि आज के…

Read More

नई दिल्ली ।सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कथित तौर पर अधजली नकदी मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। अधिवक्ता मैथ्यूज जे. नेदुम्परा ने प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ से आग्रह किया कि याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए, क्योंकि यह व्यापक जनहित से संबंधित है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि याचिका पर सुनवाई होगी। वकील ने कहा कि शीर्ष अदालत…

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम ल‍िए बगैर उन पर किए गए विवादित टिप्पणी को लेकर स्टैंड-अप कमीडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई की खार पुलिस ने उनकी मोहलत की मांग को खारिज करते हुए बुधवार को दूसरा समन भेजा और पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया। कुणाल कामरा को खार पुलिस ने समन भेज मंगलवार को 11 बजे हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन कामरा हाजिर नहीं हुए और हाजिर होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था। पुलिस ने उनकी मांग को खारिज कर नया समन भेजा…

Read More

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें कहा गया था कि नाबालिग लड़की के स्तनों को पकड़ना, उसके पायजामे का नाड़ा तोड़ना और पुलिया के नीचे खींचने की कोशिश करना बलात्कार या बलात्कार के प्रयास के अपराध की श्रेणी में नहीं आता। सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस फैसले को बेहद गंभीर और असंवेदनशील करार दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हमें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि यह निर्णय लिखने वाले की ओर से संवेदनशीलता की पूर्ण कमी को दर्शाता…

Read More

पटना । बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। चुनाव को लेकर अभी से ही राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसे लेकर एक-दूसरे को घेरने का भी कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में बिहार में पोस्टर वार जारी हो गया है। जदयू कार्यकर्ताओं ने नया पोस्टर जारी किया है। जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से जारी भूलेगा नहीं बिहार नाम के इस पोस्टर में “जंगलराज का अत्याचार, भूलेगा नहीं बिहार” लिखा है। पोस्टर में स्कैनर भी दिया गया है, जिसे स्कैन करते ही राजद शासनकाल के कानून-व्यवस्था की जानकारी मिलेगी। जेडीयू के प्रवक्ता…

Read More

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली में बदलाव लाने की बात कही है। इसके ल‍िए उन्‍होंने एक आदेश जारी क‍िया है। इसमें चुनाव संचालन के तरीके में बदलाव की बात कही गई है। इस आदेश में मतदाताओं से उनकी अमेरिकी नागरिकता को साबित करने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि चुनाव के दिन तक केवल मेल-इन या पोस्‍टल बैलेट मतपत्र ही गिने जाएं। इसके अलावा, गैर-अमेरिकी नागरिकों को कुछ चुनावों में दान करने से भी रोकने का प्रस्ताव है। ट्रंप ने भारत और ब्राजील जैसे देशों के चुनाव प्रथाओं का उदाहरण दिया और तर्क…

Read More