Author: News Maati

बोकारो । बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग पर आंदोलित विस्थापित युवाओं पर लाठी चार्ज में एक युवक की मौत की घटना पर शहर में बवाल जारी है। बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर पुलिस ने बोकारो स्टील प्लांट के मुख्यालय इस्पात भवन के समक्ष सीआईएसएफ और विस्थापितों के बीच हिंसक टकराव की घटना के लिए बीएसएल (बोकारो स्टील लिमिटेड) के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में शुक्रवार को बुलाए गए बोकारो बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कम से कम तीन बसों सहित पांच गाड़ियों में आग लगा दी।…

Read More

पटना। वक्फ संशोधन बिल पर गुरुवार देर रात राज्यसभा की मुहर भी लग गई। 12 घंटों की लंबी चर्चा के बाद बिल पास हो गया। बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े। जदयू ने इस बिल का समर्थन करने से पहले भाजपा नेताओं के साथ बातचीत की। इस बात की जानकारी खुद जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने दी। उन्होंने बिल पर चर्चा करते हुए सदन में बताया कि नीतीश कुमार के मन में इस बिल को लेकर क्या आशंकाएं थी, जिसे भाजपा ने दूर कर दिया। जदयू नेता ने कहा कि पार्टी को इस्लामिक…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने झारखंड में आयुष्मान भारत योजना में हुए घोटाले को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओमप्रकाश गुप्ता के जमशेदपुर स्थित आवास सहित देश के 21 स्थानों पर छापामारी की गई। रांची, जमशेदपुर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में फैले इस आॅपरेशन में ईडी ने थर्ड पार्टी असेसमेंट (टीपीए) एजेंसियों और अन्य संदिग्धों के ठिकानों को भी दी दबिश दी। यह कार्रवाई भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के आधार पर शुरू हुई, जिसमें योजना में मृत व्यक्तियों के इलाज जैसे गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ था। ईडी की…

Read More

पटना । बिहार में पटना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो राहुल गांधी के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने कांग्रेस नेताओं को धोखा दिया। वो खुद को राहुल गांधी का PA बता रहा था। उसने नेताओं से टिकट और पद दिलाने के नाम पर पैसे लिए। पुलिस ने रजत कुमार नाम के एक ठग को पकड़ा है। वो खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर लोगों से ठगी कर रहा था। पटना के गांधी मैदान इलाके से एक शख्स को होटल से पकड़ा गया। उसका एक साथी गौरव शर्मा…

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया। बिल के दोनों सदनों से पारित होने पर पीएम मोदी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का पारित होना सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास के लिए हमारी सामूहिक खोज में एक महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से उन लोगों को मदद मिलेगी जो लंबे समय से हाशिये पर हैं, जिससे उन्हें आवाज़ और अवसर दोनों से वंचित रखा गया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि दशकों से वक्फ व्यवस्था…

Read More

मॉस्को। अमेरिका के टैरिफ हमले के बीच भारत को दोस्त रूस का साथ मिला है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को निवेश के लिए सबसे अच्छी जगह बताया है। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश को लाभायक और स्थिर कहा। पुतिन की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्यापक पैमाने पर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया है, जिसमें भारत भी शामिल है। ट्रंप ने भारत के खिलाफ 27 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसके पहले ट्रंप ने भारत को व्यापार के लिए बहुत कठिन जगह कहा था। ट्रंप के हमले के बीच पुतिन ने…

Read More

रांची। रांची में आज सुबह-सुबह ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी की। ईडी की यह दबिश मोराबादी, बरियातू, पीपी कंपाउंड, चिरौंदी और लालपुर समेत रांची के कई प्रमुख इलाकों में एक साथ की गई, जिससे सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम अहले सुबह ही इन लोकेशनों पर पहुंच गई और पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया। टीम ने छापेमारी के दौरान किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। कई ठिकानों पर भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है। ये मामला आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार(87) के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश हमेशा उन्हें उनकी देशभक्ति के लिए याद करेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनोज कुमार संग खींची गई तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “महान अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार के निधन से बहुत दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति और उनके जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव…

Read More

जयपुर। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य आदित्य जैन उर्फ टोनी को दुबई से गिरफ्तार कर लिया है। आदित्य जैन गैंग के लिए एक तरह से ‘कंट्रोल रूम’ का काम कर रहा था और विदेशों से गैंग को संचार व ‘डब्बा कॉल’ (धमकी भरी कॉल्स आदि की सुविधा) मुहैया करा रहा था। वह पिछले कई वर्षों में गैंग द्वारा की गई जबरन वसूली, फायरिंग और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामलों में वांछित था। एजीटीएफ की इंटरपोल विंग, जिसका नेतृत्व पुलिस उप महानिरीक्षक…

Read More

दीर अल बलाह । इजरायली लड़ाकू जेट ने गाजा पट्टी में कहर बरपाया है। इजरायली हवाई हमलों में गाजा में कम से कम 100 लोग मारे गए। इसमें उत्तरी गाजा के स्कूल पर हवाई हमला भी शामिल है, जिसमें शरण लिए 33 लोग मारे गए हैं। स्कूल पर हुई बमबारी में 70 लोग घायल हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हाल के दिनों में इजराइल ने अपने हमले का दायरा बढ़ा दिया है। इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने आक्रामक कार्रवाई तेज कर दी है जिसका इरादा हमास पर नया दबाव डालना और उसे आखिरकार खदेड़…

Read More