Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
- कोलकाता के चोरबागान भगदड़ मामले में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का संस्कार भोज आज, 5 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
Author: News Maati
मुंबई । भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। दोपहर बाद विशाल टॉवर, जुहू में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत कुमार’ के नाम से…
नई दिल्ली। वक्फ संशोधन बिल पर संसद की मुहर लग गई है। राज्यसभा में बिल पर चर्चा पूरी होने के बाद देर रात 2 बजे के बाद वोटिंग कराई गई। इस दौरान सत्ता पक्ष बिल पास कराने में सफल रहा। वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े। इस तरह 12 घंटे से ज्यादा की चर्चा के बाद रात 2.32 बजे राज्यसभा से वक्फ विधेयक पारित हो गया। सत्ता पक्ष ने बिल को वोट बैंक की राजनीति से बाहर निकलकर राष्ट्रीय हित की ओर बढ़ाया गया कदम बताया। वहीं विपक्ष ने बिल को संवैधानिक अधिकारों…
नई दिल्ली। राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान गुरुवार को बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को तैयार करने में पूरी गंभीरता से काम किया गया है, लेकिन इसके प्रावधानों को लेकर कुछ लोग गलतफहमी फैला रहे हैं। सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है, लेकिन यहां तो पुराना मुल्ला ज्यादा माल खा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि देश में सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड अलग-अलग क्यों हैं? इतना ही नहीं, ताज महल तक पर वक्फ बोर्ड ने दावा ठोक…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में सरहुल के दौरान दस घंटे तक बिजली कटौती पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने रामनवमी और मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के दौरान बिजली कटौती पर रोक लगा दी है। अदालत ने ऐसे मौके पर जुलूस निकालने के लिए अनुमति दिए जाने के समय झंडों की लंबाई और चौड़ाई को निर्धारित करने को कहा है, ताकि झंडे बिजली की तार के संपर्क में नहीं आए।अदालत ने सरकार को ऐसी व्यवस्था तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले में सरकार…
रांची । डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की आईएएस पत्नी कंचन सिंह चैती छठ व्रत कर रही हैं। वह पहले भी दोनों छठ व्रत करती आई हैं। कंचन सिंह झारखंड की पहली आईएएस अधिकारी हैं, जो दोनों छठ व्रत पूरी श्रद्धा से करती हैं। इस व्रत में उनका पूरा परिवार साथ होता है और सहयोग करता है। चंदन सिन्हा का मानना है कि छठ मैया उनकी और उनके परिवार की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। हाल ही में चंदन सिन्हा एसएसपी से डीआईजी बने हैं और उनकी पत्नी कंचन सिंह आईएएस में प्रमोट हुई हैं। कंचन सिंह दोनों…
रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील में जूता दुकान के संचालक सह आजसू नेता भूपल साहू हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गौरव चौधरी उर्फ कल्लु बताया गया है। वह पंडरा के रवि स्टील स्थित झिरी रोड का रहने वाला है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त किया चापड़ (हथियार) और खून लगा हुआ कपड़ा बरामद किया है।डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व…
रामगढ़ । रामगढ़ डीसी चंदन कुमार की पहल पर रामगढ़ में आने वाले पर्यटक म्यूजिकल फाउंटेन का भी लुत्फ उठाएंगे।पतरातू छठ घाट पर 4 करोड़ की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा। पतरातू क्षेत्र में टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए डीसी चंदन कुमार के पहल पर पतरातू छठ घाट को सुंदरीकरण और आकर्षक बनाने के लिए लगभग चार करोड़ की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण कराया जा रहा है। पतरातु क्षेत्र वासियों एवं पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र होगा। मालूम हो कि पतरातु टूरिज्म के क्षेत्र में एक अलग ही स्थान रखता है। पतरातु घाटी, डैम…
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में 25,000 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्तियों को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले पर गुरुवार को मुहर लगा दी। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने उच्च न्यायालय के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। पीठ ने अपने फैसले में पश्चिम बंगाल के स्कूलों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के पदों पर भर्ती की पूरी प्रक्रिया को दूषित और सुधार से परे दागदार घोषित किया। अदालत ने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया हेरफेर और धोखाधड़ी से…
रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र में एनएच-75 के सामने स्थित बंद पड़ी बिस्कोमान कोल्ड स्टोरेज में दो जंगली हाथी घुसने से हड़कंप मच गया। गुरुवार को जंगल से भटके ये दोनों हाथी फैक्ट्री के अंदर घूमते देखे गए। सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण हाथियों को देखने के लिए इकट्ठा हो गए, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बूझाकर वहां से हटाया। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि हाथी किसी भी समय अगर बाहर निकलते हैं, तो भगदड़ की स्थिति खड़ी हो सकती है। वन विभाग…
प्रयागराज । प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार प्रदेश में माफिया पैदा करती थी लेकिन हमने उत्तर प्रदेश से उसे विदा कर दिया। निषादराज गुह्य की जयंती पर गुरूवार को मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर निषादराज के नगर श्रृंगवेरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को 580 करोड़ रुपये की 181 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास की गति को देने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। श्रृंगवेरपुर का अभी…