Author: News Maati

पटना। नगर में गंगा नदी के किनारे दिघा से लेकर कंगन घाट तक तैयार जेपी गंगा पथ का अब दीदारगंज तक विस्तार हो गया है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल गुरुवार को करेंगे। इस परियोजना पर करीब 3,831 करोड़ रुपये खर्च कर बिहार राज्य पथ निर्माण निगम ने बनवाया है। पटना शहर के दो महत्वपूर्ण छोरों को जोड़ने वाली इस अतिमहत्वपूर्ण सड़क की लंबाई 20.5 किलोमीटर है। फरवरी 2025 की प्रगति यात्रा के दौरान मंदिरी नाला से जेपी गंगा पथ की सीधी संपर्क करने के अलावा गायघाट में नदी की ओर डाउन रैंप निर्माण की स्वीकृति भी दी…

Read More

दतिया । मध्य प्रदेश के दतिया में राज परिवार का उत्तराधिकारी कौन होगा। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। राहुल देव सिंह ने खुद को दतिया का 14वां राजा बताते हुए रविवार को एक हेरिटेज होटल में राजतिलक किया। इस समारोह को दतिया राजघराने और स्थानीय ठाकुर समाज ने अवैध बताया है। समाज और राजपरिवार का कोई भी सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। राहुल देव सिंह को अब गोविंद सिंह जू देव के नाम से जाना जाएगा। राहुल देव सिंह ने दतिया के एक हेरिटेज होटल में राजतिलक समारोह आयोजित किया। उन्होंने खुद को दतिया का राजा…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने फ्रांस के साथ 26 राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों की सीधी खरीद के लिए लगभग 64,000 करोड़ रुपये (6.6 बिलियन यूरो) के बड़े सौदे को मंजूरी दे दी है। ये विमान स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के डेक से संचालित होंगे। सूत्रों ने बताया कि 22 एकल सीट वाले राफेल-एम जेट और चार डबल सीट वाले ट्रेनर प्लेन के लिए सरकार से सरकार के बीच समझौते पर अगले कुछ दिनों में हस्ताक्षर हो जाएंगे। इसमें हथियार, सिमुलेटर, चालक दल की ट्रेनिंग और पांच साल का प्रदर्शन आधारित लॉजिस्टिक सपोर्ट…

Read More

न्यूयॉर्क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि फार्मास्यूटिकल्स को रेसिप्रोकल टैरिफ से दी गई छूट जल्द समाप्त हो जाएगी। भारत अमेरिका को बड़ी मात्रा में फार्मास्यूटिकल्स का निर्यात करता है।मंगलवार रात को उन्होंने कहा, “हम बहुत जल्द ही फार्मास्यूटिकल्स पर एक बड़ा टैरिफ लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं।”ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका की ओर से लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ बुधवार से प्रभावी हो गए हैं।उन्होंने वाशिंगटन में नेशनल रिपब्लिकन कांग्रेसनल कमेटी के डिनर में अपने भाषण में चीन का जिक्र किया, लेकिन भारत का जिक्र नहीं किया,…

Read More

नई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर बुधवार को भारत लाया जाएगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण रोकने की याचिका को खारिज कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाएगी।यह स्पष्ट नहीं है कि उसे दिल्ली लाया जाएगा या मुंबई। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि उसके मुंबई में उतरने की संभावना है, जहां 26/11 की योजना को अंजाम दिया गया था। सूत्रों ने यह भी कहा कि वह शुरुआती कुछ सप्ताह एनआईए की हिरासत में बिताएगा।राणा…

Read More

चंडीगढ़ । यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से फरलो मिल गई है। डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली है। हनीप्रीत उसे लेने पहुंची। वह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में राम रहीम को लेने पहुंची। रोहतक की सुनरिया जेल से बाहर आने के बाद वो सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का स्थापना दिवस है। ऐसे में यहां कई बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है, जिसे देखते हुए कथित तौर पर गुरमीत राम रहीम ने सिरसा…

Read More

नई दिल्ली । आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर दी है। लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की गई है। इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती की गई थी। यह करीब पांच साल में रेपो रेट में पहली कटौती थी। आज की कटौती के साथ अब रेपो रेट 6 फीसदी हो गया है। रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है। इसके कम होने से आपके होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन की किस्त कम होती है।आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी…

Read More

बांका । बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के कलोथर जंगल में मंगलवार रात पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली रमेश टुडू मारा गया। रमेश का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह कटोरिया के बूढ़ीघाट गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ जमुई और देवघर जिले के अलग-अलग थानों में 11 संगीन मामले दर्ज थे। वह करीब 15 साल से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस और एसटीएफ का सर्च अभियान जारी : डीएम अंशुल कुमार ने रमेश के शव के पोस्टमार्टम के लिए कटोरिया बीडीओ विजय कुमार सौरभ को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में जैन धर्म के सबसे पूज्य और सार्वभौमिक मंत्र ‘नवकार महामंत्र’ का सामूहिक जाप किया। इस दौरान उन्होंने ‘नवकार महामंत्र दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘नवकार महामंत्र’ विनम्रता, शांति और सार्वभौमिक सद्भाव का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में भाग लेकर मुझे खुशी हुई। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र का ये दर्शन विकसित भारत के विजन से जुड़ता है। मैंने लालकिले से कहा है- विकसित भारत यानी विकास भी, विरासत भी। एक ऐसा भारत जो रुकेगा नहीं, ऐसा भारत जो थमेगा नहीं। जो ऊंचाई छुएगा, लेकिन…

Read More

नई दिल्ली। डिजिटल सुविधा और गोपनीयता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने आधार विवरण को डिजिटल रूप से सत्यापित और साझा करने की सुविधा देगा। इससे आधार कार्ड ले जाने या फोटोकॉपी जमा करने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐप को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में लॉन्च किया। डिजिटल नवाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, मंत्री ने ऐप को आधार सत्यापन को आसान, तेज और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक कदम बताया। वैष्णव…

Read More