Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
Author: News Maati
लखनऊ । संभल में सांप्रदायिक दंगों के बाद 1978 से बंद रखे गए एक मंदिर को प्रशासन द्वारा पुनः खोले जाने पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि यह मंदिर रातोंरात प्रकट नहीं हुआ है, बल्कि यह ‘‘हमारी चिरस्थायी विरासत और हमारे इतिहास की सच्चाई” का प्रतिनिधित्व करता है। महाकुंभ पर एक कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री ने 46 साल पहले संभल में हुई दुखद घटनाओं का उल्लेख किया, जहां निर्दोष लोगों ने ‘‘बर्बर हिंसा” में अपनी जान गंवा दी थी। मुख्यमंत्री ने सवाल किया, ”नरसंहार के अपराधियों को दशकों बाद भी अदालत के कठघरे में क्यों नहीं लाया गया?”…
महाकुंभ नगर। प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन के पहले महाकुंभ नगर में देश के कोने कोने से आए साधुओं के अलावा विदेश से भी साधु-संतों के आने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। अखाड़ों की धर्म ध्वजा, नगर प्रवेश और कुंभ छावनी प्रवेश यात्रा की परंपरा में महाकुंभ पहुंचे इन विदेशी साधु संतों को भी महाकुंभ की नव्य व्यवस्था रास आ रही है। प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन की तिथि जैसे जैसे निकट आ रही है महाकुंभ क्षेत्र के अखाड़ा सेक्टर में साधु-संतों की मौजूदगी बढ़ती जा रही है। देश विदेश से साधु-संतों की आवक होने लगी है। श्री पंच दशनाम जूना…
नई दिल्ली। विश्व विख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में सेन फ्रांसिसको में अंतिम सांस ली। जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्याओं के बाद अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। महान तबला वादक अल्लाह रक्खा के सबसे बड़े बेटे जाकिर हुसैन ने अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत और दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई। हुसैन ने अपने करियर में पांच ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिनमें से तीन इस साल की शुरुआत में 66वें ग्रैमी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पुलिस नक्सलियों के ताबूत में आखिरी कील ठोकने की तैयारी में है। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में कही। उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटने की अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रदेश की पुलिस ने कानून-व्यवस्था और नक्सल मोर्चे के साथ ही कोरोना महामारी में भी बहुत अच्छा काम किया है। केंद्र और राज्य सरकार छत्तीसगढ़ और देश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक छत्तीसगढ़…
मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। रविवार को नागपुर में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 39 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इनमें 33 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री हैं। इस बार चार महिला विधायकों मंत्री बनने का अवसर मिला है, जबकि 20 नए चेहरे मंत्री समूह में शामिल किए गए हैं। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा जल्द किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार में देवेंद्र फडणवीस के मंत्री समूह में 20 नए चेहरों को शामिल किया गया है, इनमें भाजपा के नाै, शिंदे समूह के छह और राकांपा अजीत…
नई दिल्ली । सोमवार से शुरू हो रहे नए कारोबारी सप्ताह में चार कंपनियां अपने आईपीओ के जरिए प्राइमरी मार्केट में दस्तक देने वाली हैं। इनमें से दाे कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं, जबकि दाे कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह 12 और 13 दिसंबर को लॉन्च हुए चार आईपीओ में भी निवेशक इस सप्ताह 16 और 17 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। इस सप्ताह 12 कंपनियों के शेयर भी स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो सकते हैं। सप्ताह के दूसरे कारोबार दिन 17 दिसंबर को एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का 10.01 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए…
रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में बिहार के सिवान जिले के जिरादेई थाना क्षेत्र निवासी अभय कुमार मिश्रा उर्फ उर्फ मास्टर, रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल करीम और हजारीबाग के बड़का गांव निवासी प्रमोद कुमार साव शामिल हैं। इनके पास से दो पिस्टल, दो गोली और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने रविवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय ने राज्य में संगठित अपराधिक गिरोहों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने का निर्देश आतंकवाद निरोधी दस्ते को दिया है। इसी क्रम में रंगदारी के लिए…
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंगरोड के कवाली में रविवार को राजा उलातू निवासी लाल मधुसूदन राय उर्फ मधु राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीन कारोबार से जुड़े मधु राय को बाइक सवार अपराधियों ने बीच सड़क पर गोली मारी। बताया जा रहा है कि मधु राय स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अपराधियों ने मधु राय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों ने मधु राय पर 12 राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि जमीन कारोबार को लेकर मधु राय को…
गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिले के ताराटांड़ थाना इलाके के गिरिडीह धनबाद रोड स्थित उसरी नदी के समीप चार अपराधी एक बाइक के साथ खड़े है। इसी सूचना पर डीएसपी ने पुलिस जवानों के साथ छापेमारी कर चार अपराधियों को दबोचा। चारो अपराधी जिले के अहिल्यापुर थाना इलाके के पहरमा गांव निवासी विकास मंडल, परहेता गांव निवासी संदीप राय, पहरमा गांव निवासी सुधीर पंडित और अजय राय शामिल हैं। पुलिस ने चारों…
बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी, उसकी सास और साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से तथा निकिता की मां निशा सिंघानिया और उसके भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर बेंगलुरु लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सुभाष (34) का शव नौ दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में उसके घर…