Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का संस्कार भोज आज, 5 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
Author: News Maati
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हिंसा के मद्देनजर कलकत्ता हाईकोर्ट सेंट्रल फोर्स तैनाती का आदेश दिया । भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की याचिका की सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश सौमेन सेन ने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय बल पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने टिप्पणी की जब ऐसे आरोप सामने आते हैं तो अदालत आंखें मूंद नहीं सकती । असली अपराधियों की पहचान के लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले की सुनवाई शनिवार को न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी की…
नई दिल्ली । हेराल्ड हाउस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की 661 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईडी ने शुक्रवार को एजेएल की दिल्ली, मुंबई और लखनऊ की संपत्तियों को जब्त करने के लिए नोटिस जारी किए। एजेंसी की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन संपत्तियों का कुल मूल्य 661 करोड़ रुपए है। नोटिस की प्रति इन संपत्तियों पर भी चस्पा की गई है। इसके साथ ही, मुंबई स्थित हेराल्ड हाउस की सातवीं, आठवीं और नौवीं मंजिल पर स्थित जिंदल…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार यह निर्धारित किया है कि राज्यपाल द्वारा रोके गए और राष्ट्रपति के विचारार्थ सुरक्षित रखे गए विधेयकों पर उन्हें तीन महीने की अवधि के भीतर निर्णय लेना चाहिए। दरअसल चार दिन पहले शीर्ष अदालत ने उन 10 विधेयकों को मंजूरी दी जिन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने राष्ट्रपति के विचारार्थ सुरक्षित रखा था। साथ ही न्यायालय ने सभी राज्यपालों को राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों पर कार्रवाई के लिए समयसीमा निर्धारित की थी। 415 पृष्ठों का यह फैसला शुक्रवार रात 10.54 बजे शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने रेसिप्रोकल टैरिफ़ (पारस्परिक शुल्क) से कुछ प्रमुख तकनीकी उत्पादों को छूट देने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत अब स्मार्टफोन, कंप्यूटर, सेमीकंडक्टर, सोलर सेल और मेमोरी कार्ड जैसे उत्पाद भारी टैरिफ़ से मुक्त रहेंगे। इस कदम से न केवल अमेरिकी टेक कंपनियों को राहत मिलेगी, बल्कि चीन को भी अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी राहत मिली है, क्योंकि इन उत्पादों का एक बड़ा हिस्सा चीन में निर्मित होता है। ट्रंप सरकार के इस फैसले से पहले टेक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों ने चिंता जताई थी कि रेसिप्रोकल टैरिफ़ के चलते इलेक्ट्रॉनिक…
रांची। मेसरा शिव रक्षा काली मंदिर परिसर में शनिवार देर रात कांके विधायक सुरेश बैठा ने मंडा पूजा का किया उद्घाटन किया। उन्होेंने कहा कि झारखंड की संस्कृति को बरकरार रखने की जरूरत है। बैठा ने कहा कि नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ा दें। मंडा पूजा में आदिवासी कालाकारों ने कई कार्यक्रम पेश किया। दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। मौके पर कांके जिला परिषद सदस्य संजय महतो, कांके प्रखंड के प्रमुख सोमनाथ मुंडा, पूजा समिति के अध्यक्ष गंगा कारमाली, शिव मंदिर के कर्ताधर्ता रामकिशुन महतो, राजा महतो, मदन महतो समेत कई लोग मौजूद थे।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में वक्फ कानून के खिलाफ हुआ उग्र प्रदर्शन। शुक्रवार को मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के विरोध के दौरान हिंसा में तीन लोगों लोगों की मौत हो गई है। जिले के शमशेरगंज में एक घर से पिता-पुत्र की रक्तरंजित लाश बरामद हुई है। उनके शरीर पर अनेक जगहों पर जख्म के निशान हैं। वहीं, सूती में यह किशोर की गोली लगने से मौत हो गई है। मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के सिलसिले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को हिंसा के दौरान…
रांची। चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए। वहीं मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान घायल भी हुआ है। दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था, लेकिन राज अस्पातल में इलाज के क्रम में सुनील धान शहीद हो गए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान नक्सलियों के जरिये पहले से जमीन के नीचे लगा कर रखे गए आईईडी में ब्लास्ट किया गया। इस हमले में कोबरा 203 बटालियन के हेड कांस्टेबल विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान घायल हो गए। दोनों…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अवैध बांग्ला ईंट भट्ठा का संचालन सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश के उल्लंघन के साथ हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस अवैध बांग्ला ईंट भट्ठा के संचालन में पतरातू थाना प्रभारी का भी हाथ है। इस मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की गई है। पतरातू थाना क्षेत्र के गांधीनगर, शाह कॉलोनी निवासी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर पूरे मामले पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट एवं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश का उल्लंघन कर पतरातू थाना क्षेत्र…
पटना। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर विकास कार्यों को अमली जामा पहना रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार को कई सौगात दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को एक बार फिर बिहार आ रहे हैं, जो कि बिहार को तमाम सौगातें देंगे। वह शनिवार को सचिवालय सभागार में राजग घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस है और…
रामगढ़। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड दौरे के दूसरे दिन शनिवार को रामगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड के लोकतंत्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में लोकतंत्र बेहद मजबूत है। यहां सभी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल है और वे बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में ईवीएम मशीन से होने वाला चुनाव भी पूरी तरीके से सुरक्षित है। ना तो कोई इसे हैक कर सकता है और ना ही कोई सवाल खड़ा कर सकता है। झारखंड के मतदाताओं को जोहार शब्द से संबोधित करते हुए उन्होंने…