Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप का दावा, बोले- पुतिन और जेलेंस्की दोनों चाहते हैं यूक्रेन युद्ध का अंत
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
Author: News Maati
रांची। झारखंड हाई कोर्ट से 28 जनवरी को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सचिवालय सहायक (सीजीएल) परीक्षा आयोजित कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अदालत ने जेएसएससी की ओर से एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किये जाने के एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी की याचिका बुधवार को खारिज कर दी है। दरअसल, जेएसएसी-सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद जेएसएससी ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि क्यों न इस कंपनी को…
रांची। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संदर्भ में की गई एक टिप्पणी को लेकर बुधवार को लोकसभा और हंगामा हुआ, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के दो मिनट के भीतर ही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। उन्होंने ‘जय भीम’ के नारे लगाए। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब का अपमान…
मुंबई । किरण राव द्वारा निर्देशित भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई। 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली फिल्म अंतिम 15 फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने फिल्म के बाहर होने की घोषणा की। अंतिम 15 फिल्मों की सूची में ब्रिटिश-भारतीय फिल्म निर्माता संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ भी शामिल है। अंतिम 15 में जगह बनाने वाली संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करेगी। अंतिम 15 में जगह बनाने वाली फिल्मों में ‘आई एम…
नयी दिल्ली।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) अगले साल से कोई भी भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं करेगी। वह केवल उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को यह बात कही।परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के सुझावों के आधार पर यह कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर कथित तौर पर लीक होने और अन्य अनियमितताओं के कारण कई परीक्षाओं को रद्द किए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में यह समिति गठित की गयी थी।शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश…
रांची । नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने मंगलवार को रांची नगर निगम के सभागार में निगम के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि रांची नगर निगम की भूमिका राजधानी रांची की बेहतर छवि बनाने के लिए अहम है। इसके लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। मंत्री ने कहा कि सिविल वर्कस से संबंधित सभी लंबित योजनाओं को ससमय धरातल पर लाए। भविष्य की जरूरतों का आकलन करते हुए योजनाएं बनाएं। सभी योजनाओं के लंबित होने के कारण तथा कार्ययोजना पर समय-समय पर समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।…
रांची। गृह सचिव वंदना डादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संयुक्त रूप से चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान कई बिन्दुओं पर विमर्श किया गया और कई दिशा निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने कहा की रांची, चतरा, हजारीबाग और लातेहार समेत कई जिलों में हाल ही के दिनों में स्प्लिंटर्स ग्रुप के जरिये आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। इस पर लगाम लगाना अति आवश्यक है, परंतु यह देखा जा रहा है कि आगजनी जिस क्षेत्र में होती है उससे संबंधित…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर हुई चर्चा में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी संविधान और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का सम्मान नहीं किया और साथ ही आरक्षण एवं धर्मनिरपेक्षता का ही सम्मान रखा। पार्टी ने संविधान को भी अपनी जागीर समझा और आज केवल वोट पाने के लिए संविधान लहराती है और आरक्षण की बात करती है। संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा के तहत सोमवार और मंगलवार को राज्यसभा में चर्चा हुई। इस चर्चा का जवाब देते हुए गृह…
रांची। वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत मेराल पंचायत के झरीनिमिया गांव में धुमकुड़िया भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच जनजाति समाज की संस्कृति को संरक्षित करना है। इस भवन में आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति को समेट कर रखा जायेगा। किशोर ने कहा कि आदिवासी समुदाय के धुमकुड़िया में ही बैठकर सभी संस्कार तय किये जाते हैं। साथ ही उन पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किए जाते हैं। घुमकुड़िया की परंपरा और संस्कृति को अक्षुण्ण रखना हम…
आगर मालवा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सौरन के साथ मंगलवार को आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर आये। यहां उन्होंने देवीजी की विशेष पूजा अर्चना कर हवन किया। इसके पूर्व श्री सोरेन इन्दौर से हेलिकाप्टर से आगरमालवा जिला मुख्यालय के श्रीबैजनाथ महादेव के समीप बने हेलिपैड पर आये यहां से कार द्वारा जिले के नलखेड़ा पहुंचे जहां विधि विधान से माँ बगलामुखी के दर्शन किये तथा हवन पूजन किया। बाद में नलखेड़ा से आगरमालवा आकर हेलिकाप्टर से इन्दौर से लिये रवाना हुए।
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परीक्षाफल प्रकाशन करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि जब तक कोर्ट आदेश नहीं देता तब तक रिजल्ट जारी ना किया जाये। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक होने के संबंध में दर्ज शिकायत पर…