Author: News Maati

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि लश्करे लूट की लम्पट छूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन एक्ट।” नकवी ने आज यहां पत्रकारों द्वारा वक़्फ पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ‘चोट लश्करे तबाही पर चीख लश्करे तुष्टीकरण’ की निकल रही है, जिनके लूट लाइसेंस की नाकेबंदी पर लूटसाहबों की लामबंदी इस बात का प्रमाण है कि वक़्फ सिस्टम की दाल में काला नहीं था बल्कि पूरी दाल ही काली हो गई थी। इस गन्दगी की सफाई में मुल्क और मज़हब की…

Read More

रांची। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और झामुमो नेता हफीजुल हसन अंसारी ने इस्लामिक कानून ‘शरीयत’ को संविधान से ऊपर बताया है। उनके इस बयान पर सूबे का सियासी माहौल गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनके बयान पर गहरी आपत्ति जताते हुए मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। अंसारी ने कहा, ”शरीयत मेरे लिए बड़ा है। हम कुरान सीने में रखते हैं और हाथ में रखते हैं संविधान। मुसलमान कुरान सीने में और संविधान हाथ में लेकर चलता है। तो, हम पहले शरीयत को पकडेंगे, उसके बाद संविधान में… मेरा इस्लाम यही…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ हिंसा जारी है। इसके बाद अब हालात को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या 200 को पार कर गई है, राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस सिलसिले में सोमवार को यह जानकारी दी।भांगर, मिनाखा, संदेशखली और ढाका से आईएसएफ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान जा रहे थे। रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को घेर लिया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना…

Read More

कानपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने सोमवार को नवनिर्मित संघ भवन और भीमराव अंबेडकर सभागार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आपसी मतभेदों में उलझ गए और इसका विदेशी आक्रांताओं ने फायदा उठाया। मोहन भागवत ने कहा, ” संघ केवल अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए काम करता है, देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए काम करता है।” भागवत ने विशाल जनसमूह की ओर देखते हुए कहा,” यहां उत्सव का वातावरण कई बार आया, लेकिन इतनी भीड़ कभी नहीं देखी।”उन्होंने आगे कहा कि अपने समाज में लोग पिछले दो हजार…

Read More

नई दिल्ली । ट्रेड वार के चलते गोल्ड की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़कर 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं, जो कि मौजूदा भाव 3,247 डॉलर प्रति औंस से करीब 38 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी विदेशी निवेश बैंक गोल्डमैन सैश की ओर से दी गई। विदेशी निवेश बैंक गोल्डमैन सैश ने बढ़ते अमेरिकी-चीन व्यापार युद्ध और मंदी की आशंकाओं का हवाला देते हुए कहा कि अत्यधिक जोखिम की स्थिति में 2025 के अंत तक गोल्ड की कीमतें 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।इसके अलावा, वित्तीय फर्म ने कहा कि सामान्य स्थिति में गोल्ड की कीमतें…

Read More

हिसार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले हिसार हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और हिसार से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने जहां एक तरफ मंच से वक्फ कानून को लेकर अपनी सरकार की नई नीति के बारे में बताया, वहीं कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप भी लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, “वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन पूरे देश में है। इस जमीन से गरीबों का, बेसहारा…

Read More

ब्रसेल्स। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन फ्रॉड के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। बेल्जियम पुलिस ने हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी की है। चोकसी को शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आग्रह पर गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वह जेल में है। भारतीय जांच एजेंसियों ने बेल्जियम के अधिकारियों को एक औपचारिक पत्र भेजा था, जिसमें चोकसी की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, क्योंकि उसे उस देश में देखा गया था। इसके बाद बेल्जियम पुलिस ने 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को मुंबई कोर्ट से जारी वारंट के आधार…

Read More

रांची। रांची के सदर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर सहित दो स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में मध्यप्रेदश निवासी शंकर कन्हैया सोलकी, जुजू आदिवासी, मंगल सिंह और रामगढ़ निवासी स्वर्ण व्यवसायी मनीष कटारिया एवं रौशन कुमार शामिल है। इनके पास से तीन टूकड़ा गला हुआ सोना जिसका वजन 71 ग्राम, (सात लाख), एक चांदी का सिक्का एवं दो चांदी का विस्कुट कुल वजन 25 ग्राम (25 हजार),दो मोबाईल, ताला तोड़ने के लिए लोहे का बना विशेष औजार, एक बड़ा पेचकश और एक सलाई रिच, गुलेल और टॉर्च बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने रविवार को 30 किलोवाट लेजर आधारित हथियार प्रणाली का उपयोग करके फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट, मिसाइल और स्वार्म ड्रोन को मार गिराने की अपनी क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। भारत इसके साथ ही अमेरिका, चीन और रूस सहित उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने ऐसी क्षमता दिखाई है। 30 किलोवाट की लेजर हथियार प्रणाली को 5 किलोमीटर की सीमा के भीतर ड्रोन और हेलीकॉप्टर जैसे हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है। डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ?ने इस सफल परीक्षण के बाद कहा कि इससे…

Read More

रांची। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि दशम जलप्रपात जैसे दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत बीएलओ दीदियां देशभर के बीएलओ के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा, “जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे बीएलओ दीदी।”मुख्य चुनाव आयुक्त रविवार को दशम जलप्रपात परिसर में आयोजित दुर्गम क्षेत्र के बीएलओ से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन बीएलओ ने कठिनाइयों का सामना करते हुए हर घर तक पहुंच बनाई और मतदान प्रतिशत को भी बेहतर किया है। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक नई पहल की गई है, जिसके…

Read More