Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
Author: News Maati
अयोध्या । श्री मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 2000 क्यूबिक पत्थर मंदिर के अगल-बगल लगना है। मुख्य मंदिर में कोई पत्थर नहीं लगना है। प्रथम तल, द्वितीय तल और भूतल सब पूर्ण हो चुका है। प्रथम तल में रामदरबार मई माह में विराजमान हो जाएगा। उसके बारे में न्यास कार्यक्रम तय करेगा। नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा ध्यान मंदिर के साथ परकोटा में गति देने का है। कुछ नए निर्माण कार्य हैं जिन्हें पूर्ण करना…
मुंबई । अभिनेता धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में भी दमदार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आए। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दोस्तों, मैं आपका मनोरंजन करने और आपको प्रेरित करने के लिए हूं… आप सभी को ढेरों प्यार, खुश रहो, स्वस्थ रहो और मजबूत रहो।”वहीं, वीडियो में अभिनेता कहते नजर आए, “दोस्तों, मैंने एक्सरसाइज, फिजियोथेरेपी फिर से शुरू कर दी है। मुझे पता है, आप सभी मुझे यहां देखकर बहुत खुश होंगे।” सामने आए वीडियो में धर्मेंद्र…
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। आलिया ने रणबीर को सालगिरह की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की है। ‘रॉकस्टार’ अभिनेता द्वारा ली गई इस सेल्फी में रणबीर का चेहरा आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है, जबकि इस तस्वीर में आलिया अपने पति के बगल में आराम करती नजर आ रही हैं। आलिया ने इस प्यार भरी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “होम, ऑलवेज, हैप्पी 3। इस तस्वीर पर आलिया की सास नीतू कपूर ने रिएक्ट किया और कमेंट में…
नई दिल्ली। मंगलवार को शेयर मार्केट फिर से झूम उठी। तीन दिन बंद रहने के बाद मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों में तेजी आई। मंगलवार को सेंसेक्स 1600 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 76,852.06 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी ऊंची छलांग लगाई और यह 500 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 23,368.35 अंक पर खुला। मंगलवार को सुबह-सुबह ही निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया। यानी बीएसई का मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इससे पहले शुक्रवार को भी मार्केट बढ़त के साथ बंद हुई थी। शुक्रवार को सेंसेक्स…
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को एक बार फिर ED से बड़ा झटका लगा है। रॉबर्ट वाड्रा को लैंड डील मामले में पीएमएलए के तहत प्रवर्तन निदेशालय का समन भेजा गया है। इससे पहले 8 अप्रैल को भी बुलाया था पर वाड्रा पहुंचे नहीं थे। ईडी की तरफ से जारी नए समन में आज यानी की 15 अप्रैल को हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं। आज ED रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी। यह मामला 2018 का है।यह गुरुग्राम में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ के बीच 3.5 एकड़ जमीन के ट्रांसफर से जुड़ा केस है। इसमें धोखाधड़ी…
जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान में 2,850 करोड़ रुपये के पीएसीएल घोटाले में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निवास पर छापा मारा। इस मामले में ईडी कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास की भूमिका की जांच में जुटी है। पीएसीएल ने देशभर में लगभग 5.85 करोड़ निवेशकों को ठगा था। सेबी ने साल 2014 में कंपनी के खिलाफ एक्शन लिया था। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो 2016 में 1.86 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति की वसूली और निवेशकों को पैसे लौटाने के उद्देश्य से एक समिति बनाई। अब इससे जुड़े मामले में ईडी ने एक्शन लिया है। मुझे सरकारों का इलाज…
नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर में सोमवार को 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी मुद्रा लगातार पांचवें दिन कमजोर हुई है। इस गिरावट से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक (डीएक्सवाई) तीन साल के निचले स्तर पर आ गया। अप्रैल की शुरुआत में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी आक्रामक टैरिफ नीतियों को पेश करते हुए ‘लिबरेशन डे’ की घोषणा की, तब से डॉलर सूचकांक में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। निवेशकों का अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भरोसा खत्म होने लगा है और वे अमेरिकी परिसंपत्तियों…
गिरिडीह। झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के “पहले शरीयत, फिर संविधान” वाले बयान पर राजनीतिक घमासान मच गया है। झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस बयान को संविधान का मजाक बताते हुए कांग्रेस और झामुमो से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने मंत्री को पद से हटाने की भी मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने कहा, “यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि आज कांग्रेस और झामुमो के लोग जो संविधान की कॉपी जेब में रखकर घूमते हैं और कहते हैं कि हम संविधान के रक्षक हैं, यह एक तरह का मजाक है। वास्तविकता हफीजुल हसन अंसारी के मुंह से निकली…
रांची । अयोध्या के श्री राम मंदिर की तर्ज पर रांची में भी मंदिर बनेगा, जिसका शिलान्यास आज निवारणपुर स्थित ऐतिहासिक तपोवन मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया । करीब 100 करोड़ की लागत से बन रहे इस मंदिर का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें इस स्थान के प्रति लोगों की आस्था को और बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिला पूजन में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने…
हिसार (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हरियाणा के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही पीएम मोदी ने वक्फ कानून पर विपक्ष के रुख पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने 2013 में वोट बैंक के लिए वक्फ कानून में बदलाव किया था। तब कांग्रेस ने वोट पाने के लिए ऐसा किया, जबकि अब हमने व्यवस्था की…