Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
Author: News Maati
नई दिल्ली। देश में पहली बार चलती ट्रेन में एटीएम लगाया गया है। इसका ट्रायल सफल रहा। यह एटीएम नासिक के मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस के एक AC कोच में लगाया गया है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसका परीक्षण सफल रहा है। इस ट्रेन को ‘फास्ट कैश एक्सप्रेस’ कहा जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ मौकों को छोड़कर ATM ने ठीक से काम किया। हालांकि थोड़ी देर के लिए सिग्नल गायब हो गया था। ऐसा इगतपुरी और कसारा के बीच हुआ। इस इलाके में नेटवर्क की समस्या है और यहां कुछ…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता ने सहारा इंडिया और उसके समूह की संस्थाओं के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत महाराष्ट्र के एम्बी वैली सिटी और उसके आसपास की 707 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 1460 करोड़ रुपये है। यह जमीन बेनामी खरीदी गई थी, जिसका पैसा सहारा समूह की संस्थाओं से लिया गया था। ईडी ने ओडिशा, बिहार और राजस्थान पुलिस द्वारा मेसर्स हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (एचआईसीसीएसएल) और अन्य के खिलाफ दर्ज तीन एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। इसके अलावा…
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त अंजाम दी गई, जब मैनेजर पेट्रोल पंप के चार दिनों के कैश कलेक्शन की रकम जमा करने बैंक जा रहे थे। मृतक का नाम शंकर कुमार है और वह हजारीबाग जिले का ही रहने वाला था।बताया गया कि शंकर कुमार रांची-पटना रोड में सालपरनी स्थित पेट्रोल पंप से सुबह करीब 11 बजे कैश कलेक्शन की राशि लेकर निकले थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें घेरकर रकम लूटने का प्रयास किया।अपराधियों ने…
रांची।राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े दो हथियारबंद अपराधियों ने एक दुकानदार के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और दुकान से लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए। घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाके में हुई, जो मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रिवॉल्वर की नोक पर लूटी नकदी, दुकानदार से की मारपीट सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश अपराधी दिखाई दे रहे हैं, जो फूल व्यवसायी राकेश की दुकान में घुसते हैं। एक अपराधी ने दुकानदार पर रिवॉल्वर तान दी,…
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर ईडी के आरोपपत्र में सुमन दुबे और अन्य के नाम भी शामिल हैं। अदालत ने मामले में संज्ञान पर बहस के लिए 25 अप्रैल की तारीख तय की है। इससे पहले ईडी ने इस मामले से जुड़ी संपत्तियों पर कब्जा करने…
देवघर।भोले बाबा की नगरी से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जहां दिन दहाड़े पुराने तीन नंबर फाड़ी मुहल्ला स्थित साईं पंचानन एन्क्लेव के फ्लैट में 50 लाख की चोरी कर चोरों ने अपना दुस्साहस का परिचय दिया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी केअनुसार व्यवसायी विमल अग्रवाल के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की नकदी और आभूषण कर दिनदहाड़े उड़ा ले गए।फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई…
पटना । दिल्ली में मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुलाकात के बाद बिहार में सत्ताधारी जदयू के प्रवक्ता नीरज यादव ने यहां कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को वेटिंग लिस्ट में रख दिया है। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। महागठबंधन में भी इस चुनाव को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई है। इस बीच, राजद के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली पहुंचे और सहयोगी दल कांग्रेस के…
समस्तीपुर । बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित विदेश्वर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ता जोरशोर से तैयारियों में जुटे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को समस्तीपुर में जननायक कर्पूरी सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें एनडीए नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया। बैठक में राज्यसभा सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय कुमार झा ने लोगों से अपील की कि बड़ी संख्या में मधुबनी पहुंचकर इस ऐतिहासिक सभा को सफल बनाएं।उन्होंने कहा कि यह जनसभा बिहार के विकास और सीमांचल क्षेत्र…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,578 अंक या 2.10 प्रतिशत बढ़कर 76,734 और निफ्टी 500 अंक या 2.19 प्रतिशत बढ़कर 23,328 पर था।बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ (चीन को छोड़कर) हटाने को माना जा रहा है, जिससे बाजार के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है।लार्जकैप के साथ के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,472 अंक या 2.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,974 और…
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर एक बार फिर ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल जल रहा है और मुख्यमंत्री चुप हैं, दंगाइयों को शांति दूत कहती हैं। सीएम योगी ने यह भी कहा कि लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं? सीएम योगी ने मंगलवार को हरदोई में अमर सेनानी राजा नरपति सिंह स्मारक स्थल पर आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया।उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि याद कीजिए 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश को,…