Author: News Maati

रांची । झारखंड एटीएस की टीम ने आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े रहे अमार यासर नामक एक शख्स को धनबाद जिले के भूली इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन दिनों वह आतंकी संगठन ‘हिज्ब उत तहरीर’ के लिए गुप्त तरीके से देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था। एटीएस ने पिछले हफ्ते भी धनबाद के वासेपुर और अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर इस आतंकी संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया था।झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मीडिया को बताया कि इंडियन मुजाहिदीन के लिए काम करने के आरोप में अमार यासर को 2014 में राजस्थान…

Read More

नई दिल्ली । पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के वॉयस सैंपल और लिखावट के नमूने लेने की मंजूरी दे दी है। एनआईए ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर तहव्वुर राणा के वॉयस सैंपल और लिखावट के नमूने लेने की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें मंजूरी दी। तहव्वुर राणा एनआईए की हिरासत में हैं। बीते महीने पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत ने 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत को 12 दिन के लिए और बढ़ाया था। एनआईए ने अदालत से…

Read More

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है । इसके बावजूद पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा और लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के लगातार सातवें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया. कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाक आर्मी ने स्मॉल आर्म्स से फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर भारत जिस तरह के सख्त कदम उठा रहा है, उससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ…

Read More

अहमदाबाद। मदर डेयरी के बाद अमूल डेयरी ने बुधवार को दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अमूल का स्वामित्व रखने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने दूध उत्पादों के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगा, जो गुरुवार सुबह से प्रभावी होगी। मूल्य में बढ़ोतरी अलग-अलग अमूल मिल्क वैरिएंट पर लागू होगी। बढ़ी कीमतों से अमूल स्टैंडर्ड दूध, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय का दूध जैसे प्रमुख उत्पाद प्रभावित होंगे। आधा लीटर वाला दूध का पैकेट 36 रुपये से बढ़कर…

Read More

नई दिल्ली । पाकिस्तान को अपनी आर्मी पर भरोसा नहीं है । उसे तो केवल खुफिया एजेंसी आईएसआई पर ही यकीन है । तभी तो पूरी पाक आर्मी में उसे एक भी काबिल आदमी नहीं मिला जो पाकिस्तान की सुरक्षा की बागडोर संभाल सके । पाकिस्तान ने जासूसों के सरदार को पाकिस्तान की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी है भारत के हमले से खौफजदा पाकिस्तान ने आधी रात को बड़ा कदम उठाया और आनन-फानन में आईएसआई (ISI) चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद आसिम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बना दिया। पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान के इस कदम से लग रहा…

Read More

कोडूरु (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में सड़क हादसे में पांच मेडिकल छात्रों सहित छह लोगों की जान चली गई। यह हादसा पथिरेड्डीपालेम गांव के पास राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक अनियंत्रित कार एक दुकान में घुस गई। इससे यह दर्दनाक घटना घटी। सभी छात्र एक समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई। एक कार राजमार्ग पर पथिरेड्डीपालेम गांव के पास एक पेट्रोल पंप के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। कार सीधे एक दुकान…

Read More

नई दिल्ली । अमेरिका की इकॉनमी में पहली तिमाही में 0.3% की गिरावट आई है। ये तीन साल में पहला मौका है जब गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को इसकी वजह बताया जा रहा है। कॉमर्स डिपार्टमेंट के ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस के मुताबिक, पिछली तिमाही में जीडीपी में 0.3% की सालाना गिरावट आई। मार्च में माल के व्यापार घाटे में रेकॉर्ड आयात के चलते भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे ज्यादातर अर्थशास्त्रियों ने अपने जीडीपी के अनुमान घटा दिए। चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था 2.4% की दर से बढ़ी थी। ट्रंप के पहले 100 दिनों…

Read More

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल देश के दुश्मनों को ढेर करेगी। सरोजनीनगर इलाके में बन रहे ब्रह्मोस मिसाइल के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का काम पूरा हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 मई को इस प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्लांट से मिसाइल का उत्पादन शुरू हो जाएगा। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भटगांव स्थित ब्रम्होस एयरोस्पेस प्रॉजेक्ट स्थल का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने बताया कि 11 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ब्रम्होस एयरोस्पेस प्रॉजेक्ट व डिफेंस नोड-लखनऊ का उद्घाटन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में एयरोलॉय टेक्नॉलजी लिमिटेड द्वारा स्थापित नए मैन्युफैक्चरिंग…

Read More

कराची । पहलगाम आतंकी हमले के बाद से जारी भारत के आक्रामक रुख का असर बुधवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर भी देखा गया। भारत की तरफ से हमले की आशंका में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज 3545 अंक लुढ़क गया। पाकिस्तानी मीडिया कंपनी DAWN की खबर के मुताबिक, जानकारों ने पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) के शेयरों में भारी गिरावट का कारण देश के खिलाफ संभावित भारतीय सैन्य कार्रवाई को लेकर निवेशकों की चिंता को बताया। दिनभर के भारी उठापकट के बाद आखिर में सूचकांक 1,11,326.57 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर 1,14,872.18 से 3,545.61 या 3.09 प्रतिशत कम है। खबर…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर बुधवार को पाबंदी लगा दी। सूत्रों ने बताया कि एक नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया है। इसके तहत पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। पिछले सप्ताह पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी थी। पाकिस्तान से पूर्व या दक्षिण-पूर्व एशिया जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानें विशेष रूप से प्रभावित होंगी। वजह यह…

Read More