Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
- राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
- ट्रंप का यू-टर्न, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत
- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नूडल्स खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका
Author: News Maati
शाहजहांपुर। भारतीय वायुसेना के जंगी जहाजों ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी ताकत दिखाई। शाहजहांपुर स्थित साढ़े तीन किलोमीटर एयर स्ट्रिप पर राफेल, मिराज और जगुआर ने एयर शो किया। इन लड़ाकू विमानों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर टच एंड गो प्रैक्टिस की। इस एयर शो का उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय इस एक्सप्रेस वे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करना है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयार 3.5 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। यह देश की पहली ऐसी पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन…
अमरावती/विजयवाड़ा।आंध्र प्रदेश के हाई कोर्ट धर्म परिवर्तन के मामले में एक अहम टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने कहा है कि धर्म परिवर्तन करने वालों का अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा समाप्त हो जाएगा। हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दायर एक मामले में फैसला सुनाते हुए की। हाईकोर्ट ने मामले को खारिज करते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन करने वाले लोग धर्म परिवर्तन के क्षण से अधिनियम के तहत प्रदत्त सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते। क्या था पूरा मामला?गुंटूर जिले के कोथापलेम के पादरी चिंतादा आनंद द्वारा उनके और पांच अन्य के खिलाफ दर्ज मामले…
मुंबई । बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र और इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की शादी को 45 साल हो गए हैं। 45वीं सालगिरह पर उनकी बेटी ईशा देओल ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं दीं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता धर्मेंद्र और मां हेमा की पुरानी तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में दोनों साथ में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे की ओर प्यार से देख रहे हैं। फोटो में हेमा ने धर्मेंद्र के चेहरे पर प्यार से हाथ रखा हुआ है, वहीं धर्मेंद्र उनकी आंखों में डूबे हुए हैं।दूसरी तस्वीर फैमिली फोटो है, जिसमें ईशा, हेमा…
नई दिल्ली। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। सेना के मुताबिक एक-दो मई की रात के दौरान, पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से फायरिंग की गई। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में यह गोलीबारी की है। बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की। वहीं भारतीय सेना के जवानों ने संयमित लेकिन सटीक तरीके…
नई दिल्ली । पहलगाम में आतंकी हमले के बादभारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस बीच, अमेरिका ने भारत को 131 मिलियन अमेरिकी डॉलर के महत्वपूर्ण मिलिट्री हार्डवेयर और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का फैसला किया है। यह फैसला भारत और अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों को दिखाता है। पेंटागन के अंतर्गत काम करने वाली संस्था, डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने मिलिट्री हार्टवेयर्स की सप्लाई के लिए जरूरी सर्टिफिकेट दे दिया है। अमेरिकी सरकार ने इस बारे में अमेरिकी कांग्रेस को भी जानकारी दे दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत अमेरिका…
लखनऊ। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर में बनी हवाई पट्टी पर शुक्रवार को वायुसेना के विमान उतरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वायुसेना राफेल, मिराज और जगुआर जैसे विमान उतार कर नई बनी हवाई पट्टी का परीक्षण करेगी। इस अवसर पर वायुसेना की तरफ से शाहजहांपुर में एयर शो भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय इस एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करना है।यह लड़ाकू विमान भरेंगे उड़ान : एयर शो में राफेल, भारत व रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एसयू-30 एमकेआइ, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, ट्रांसपोर्ट विमान सी-130जे, एएन-32,…
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। इस दौरान तेज आंधी-तूफान चलने से पेड़ के साथ-साथ घरों की छत गिरने के मामले भी सामने आए। ऐसी ही एक घटना में दिल्ली के जफरपुर कला इलाके में एक पेड़ एक मकान पर गिर गया। इस हादसे में 3 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दिल्ली के छावला में एक घर की छत गिरने से 4 लोग मलबे के नीचे दब गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक द्वारका के खरखरी नहर गांव में खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में 26 साल की ज्योति अपने पति अजय और…
मुस्लिम देशों के आगे गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत के हमले के डर से OIC की चौखट पर लगाई शांति की गुहार
न्यूयॉर्क। भारत के हमले के डर से घबराया पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है। अब भारत के ताप से बचने के लिए इस्लामाबाद ने मुस्लिम देशों से गुहार लगाई है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत इफ्तिखार अहमद ने न्यूयॉर्क में मुस्लिम देशों के समूह इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के राजदूतों के समूह को ताजा हालात के बारे में जानकारी दी। अहमद ने भारत की कार्रवाइयों को दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान मिशन के एक बयान में…
रुद्रप्रयाग । आज प्रात: सात बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले। केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपरिवार मौजूद रहे। केदारनाथ में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट खुलने के अवसर पर हजारों भक्त धाम पहुंच चुके थे। गुरुवार की सुबह गौरीकुंड में भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली की विशेष पूजा की गई।…
रांची । रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े अपराधियों ने एक जेवरात दुकान में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आए अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकानदार और कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लूटपाट को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे। जेवरात दुकान में लूट की घटना से संबंधित तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी का अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है। विरोध करने पर दुकानदार पर कर दिया हमला ओरमांझी के जयहिंद ज्वेलर्स…