Author: News Maati

इस्लामाबाद ।भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में सेना और पुलिस में भिड़ंत हुई है। यह भिड़ंत खैबर पख्तूनख्वा सूबे के लक्की मारवात में हुई। इस दौरान खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के तेवर देख पाकिस्तानी सैनिक भाग खड़े हुए। पुलिस ने पाकिस्तानी सैनिकों और उनके शीर्ष अधिकारियों को जमकर खरीखोटी भी सुनाई। इतना ही नहीं, पुलिस के दर्जनों जवान AK-47 के साथ थाने की मोर्चाबंदी करते हुए भी नजर आए। इस घटना को पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बढ़ते टकराव के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्रोतों के अनुसार, झड़प में दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें…

Read More

नई दिल्ली। चार दशकों का शानदार करियर पूरा करने के बाद बुधवार को लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार ने भारतीय सेना की उत्तरी कमान की कमान छोड़ दी। अब सेना की उत्तरी कमान के नए प्रमुख अब लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा होंगे। सेना की इस कमान पर चीन और पाकिस्तान से लगती सीमाओं की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी है। साउथ वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडर एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। इन बदलावों से भारतीय सेना और वायु सेना की संचालन क्षमता और सामरिक ताकत में और वृद्धि होगी। उत्तरी कमान…

Read More

पटना। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पटना-गया- डोभी मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसे मई माह में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। नवीन ने बुधवार को विभागीय कॉन्फ्रेंस हॉल में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम के साथ समीक्षा की। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी जी समेत एन.एच.ए.आई. के मुख्य महाप्रबंधक सह क्षेत्रीय पदाधिकारी निलेश एल यवतकर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री ने आमस-दरभंगा 4 लेन कॉरिडोर, पटना-गया-डोभी कॉरिडोर, औंटा-सिमरिया सिक्सलेन पुल समेत कई अहम योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने…

Read More

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने हॉटलाइन पर बातचीत की है। भारत ने एलओसी पर बिना उकसावे के किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार की जा रही गोलीबारी का भारत ने प्रभावी जवाब दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ‘बिना उकसावे’ के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं। भारतीय सेना ने 26-27 अप्रैल की रात…

Read More

मुंबई। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को राज्य सरकार ने बुधवार को मुंबई पुलिस पद पर नियुक्त किया है। देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह मुंबई में कानून एवं व्यवस्था के संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे हैं। मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। फणसलकर को मुंबई पुलिस के नायगांव स्थित कार्यालय में भावभीनी बधाई दी गई। इसके बाद राज्य सरकार ने देवेन भारती को मुंबई के पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और अपराध शाखा के उपायुक्त के रूप…

Read More

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को वाराणसी में आयोजित अक्षय कन्यादान महोत्सव में शामिल होकर सामाजिक समरसता और पारंपरिक मूल्यों का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस महोत्सव में सवर्ण, दलित और पिछड़े समाज के 125 वर-वधूओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। खोजवां स्थित शंकुलधारा पोखरे पर आयोजित इस भव्य समारोह में डॉ. भागवत ने सोनभद्र के जोगीडीह गांव की वनवासी कन्या रजवंती का कन्यादान एक पिता के रूप में किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने रजवंती के पांव पखारे और कन्यादान का संकल्प लिया। यह दृश्य पूरे समारोह का भावुक और प्रेरणादायक पल बन…

Read More

दरभंगा। मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी देवेन भारती मूलत: बिहार के दरभंगा निवासी हैं। उनके पिता त्रिपुरारी शरण आयकर अधिवक्ता और मां भारती श्रीवास्तव ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) दरभंगा में हिंदी की विभागाध्यक्ष थीं। पिता का 1993 और मां का बीते वर्ष मार्च में निधन हुआ।वर्तमान में उनके घर पर कोई नहीं रहता है। वहां ताला बंद है। घर पर वर्षों से कोई नहीं आया है। सबसे बड़े देवेन तीन भाई और तीन बहन हैं। उनके एक छोटे भाई मृणाल भारती सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। दूसरे भाई प्रणव भारती दिल्ली में नौकरी करते…

Read More

पटना। केंद्र सरकार ने बिहार की कई योजनाओं और उपलब्धियों को अंगीकार किया है। उसके जातीय जनगणना कराने के निर्णय की जड़ को देखें तो इसमें भी बिहार है। केंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस पुरानी मांग को न सिर्फ स्वीकार किया, बल्कि आगे बढ़ कर इसे जमीन पर भी उतारने का निर्णय किया।राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद कह रहे हैं कि उनके कहने पर 1996-97 में संयुक्त मोर्चा की केंद्र सरकार ने जाति आधारित गणना कराने का निर्णय लिया था। बाद के वर्षों में एनडीए की सरकार ने इसे लागू नहीं किया। यह इतिहास का अध्याय हो सकता है।…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस के डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता बने रहेंगे। केंद्र के निर्देश संबंधित पत्र पर मंथन के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को यह निर्णय लिया। राज्य सरकार केंद्र की चिट्ठी का जवाब भेजेगी और कहेगी कि हाई कोर्ट में चल रहे वाद के निर्णय तक अनुराग गुप्ता की सेवानिवृत्ति के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जाए। राज्य सरकार का मानना है कि अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर दो साल के कार्यकाल के लिए पदस्थापित किया जाना नियमसम्मत है। राज्य सरकार के इस रूख से यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र-राज्य के बीच…

Read More

रांची। जमशेदपुर की बेटी शांभवी जायसवाल ने आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल जमशेदपुर, बल्कि झारखंड और समूचे देश को गौरव की अनुभूति हुई है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से बुधवार को घोषित 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं ( आईएससी) परीक्षाओं के नतीजों में जमशेदपुर के लोयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शांभवी के पिता, डॉ. अभिषेक…

Read More