Author: News Maati

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम हमले में संलिप्त हर आतंकवादी को ढूंढ़ने का संकल्प जताया और कहा कि उन सभी को इस जघन्य कृत्य के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार किसी भी आतंकवादी को नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले आतंकी नहीं बचेंगे। आतंकवाद के खात्मे तक ये लड़ाई जारी रहेगी। आतंकवाद को जड़ से नाश करेंगे। उन्होंने यहां असम के बोडो समुदाय के प्रमुख नेता उपेंद्र नाथ ब्रह्मा की प्रतिमा का अनावरण और एक सड़क के नामकरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। गृह…

Read More

नई दिल्ली। जनगणना के साथ होने वाली जातिवार गणना में हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिमों में जातियों की गणना की जाएगी। अभी तक जनगणना के साथ मुस्लिमों की गणना एक धार्मिक समूह के रूप में की जाती थी। जातिवार गणना के बाद मुस्लिम समाज में विभिन्न जातियों और उनके सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति के ठोस आंकड़े सामने आएंगे। एकजुट मुस्लिम वोटबैंक को तोड़ने की दिशा में इसे अहम माना जा रहा है। कैबिनेट की बैठक में पहली बार जनगणना के साथ जातिवार गणना कराने का फैसला किया गया है। जाहिर है मुस्लिम समाज में विभिन्न जातियों की सही संख्या पहली बार…

Read More

उदयपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन हो गया है। अहमदाबाद के निजी अस्पताल में गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व्यास एक महीने पहले गणगौर के कार्यक्रम के दौरान आग में झुलस गई थी। इस हादसे में उनके शरीर का 90 फीसदी हिस्सा झुलस गया था। जबकि सिर में भी चोट लगी थी। हादसे के बाद परिजन उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उनका इलाज किया जा रहा था।संबंधित खबरें गिरिजा व्यास का राजनीतिक करियर लंबा और प्रभावशाली रहा। वे मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री थीं और उदयपुर…

Read More

श्रीनगर। पहलगाम की बैसरन वैली में पर्यटकों को धर्म पछूकर परिवारों के सामने गोली मारने वाले आतंकियों पर सुरक्षाबलों ने शिकंजा कर दिया है। पिछले 10 दिनों में सुरक्षाबलों का सर्च आॅपरेशन में काफी प्रगति हुई है। बैसरन वैली में टूरिस्ट पर अटैक के बाद अभी तक सुरक्षाबलों द्वारा सैकड़ों लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें मिले इनपुट के आधार पर आतंकियों की खोजबीन जारी है। सेना और दूसरे सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आतंकियों के घने जंगलों में बनी गुफाओं में छिपे होने की संभावना है। ऐसे में पूरे आॅपरेशन में जल्द बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद की…

Read More

नई दिल्ली । भारत में जीएसटी कलेक्शन ने अप्रैल में एक नया रेकॉर्ड बनाया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह 12.6% बढ़कर 2.37 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले महीने यानी मार्च में यह कलेक्शन 9.9% बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये था। अप्रैल का यह जीएसटी कलेक्शन पाकिस्तान के एक साल के रक्षा बजट के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा है। स्वीडन के थिंक टैंक SIPRI की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में पाकिस्तान ने रक्षा पर 10.2 अरब डॉलर (करीब 86 हजार करोड़ रुपये) खर्च किए। वहीं भारत का अप्रैल का जीएसटी कलेक्शन 2.37 लाख करोड़ रुपये…

Read More

इस्लामाबाद । कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में एक बार फिर पाकिस्तान पर आरोप लगा है। यह हमला दिखाता है कि पाकिस्तानी आर्मी कैसे आतंकवादी समूहों का इस्तेमाल करके अपने घरेलू लक्ष्यों को पूरा करती है। यह हमला ऐसे समय हुआ, जब पाकिस्तानी आर्मी कई परेशानियों से जूझ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अंदरुनी समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए पहलगाम में आतंकवाद का सहारा लिया है। हालांकि दोनों देशों में युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद पाक सेना बैक चैनल बातचीत के जरिए संघर्ष से…

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा जैसे आतंकी गुटों को सरगना हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ा दी है। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सईद की सुरक्षा काफी ज्यादा कड़ी की गई है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भारत की ओर से किसी सीक्रेट ऑपरेशन में सईद को निशाना बनाए जाने का अंदेशा है। पहलगाम पहले की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े एक गुट TRF ने ली थी, हालांकि बाद में उसने अपना बयान वापस ले लिया। वहीं हाफिज सईद की भारत को 2008 के मुंबई हमलों में भी तलाश है।…

Read More

श्रीनगर । पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में पता चला है कि हमला करने वाले आतंकियों ने बैसरन से पहले तीन और जगहों पर भी रेकी की थी। बताया गया है कि आतंकियों ने 22 अप्रैल से पहले पहलगाम और आसपास के इलाके की रेकी शुरू की थी। बैसरन, आरु वैली और बेताब वैली संग लोकल एम्यूज़मेंट पार्क की रेकी करने के बाद हमले के लिए बैसरन को चुना गया था। आतंकियों की ओर से सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल किए जाने के इनपुट भी जांच में मिले हैं।…

Read More

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आतंकवादियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि आतंक फैलाने वालों को चुन-चुन कर जवाब दिया जाएगा। ‘हमले का मुंहतोड़ जबाव देंगे’ गृह मंत्री ने नई दिल्ली में एक बयान जारी कर कहा, “मैं आज जनता को बताना चाहता हूं कि 90 के दशक से कश्मीर में जो आतंकवाद चला रहे हैं, उनके खिलाफ हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।…

Read More

रांची । झारखंड में पिछले 12 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों ने खुदकुशी कर ली। पहली घटना दुमका की है, जहां सेंट्रल जेल में बंद एक युवक ने गुरुवार की दोपहर बाथरूम में घुसकर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। यह युवक अपनी भतीजी से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में 27 अप्रैल से जेल में बंद था। सेंट्रल जेल के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी बाथरूम गया था। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो जेलकर्मी और अन्य कैदी बाथरूम में घुसे। वह गमछे के सहारे फंदे से लटका पाया गया। उसे…

Read More