Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
- राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
- ट्रंप का यू-टर्न, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत
- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नूडल्स खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका
Author: News Maati
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में चार मई तक बादल और बारिश होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग ने दो मई तक गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार से मौसम साफ है। लोगों को दिन में तेज धूप और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने मई के दूसरे हफ्ते में पूरे झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ने…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) नियुक्ति घोटाला मामले में नामजद चार अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। आरोपितों में पुलिस अधिकारी विकास पांडेय और अरविंद सिंह, तथा प्रशासनिक अधिकारी कुमुद कुमार और संगीता कुमारी शामिल हैं। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 मई को होगी। उल्लेखनीय है कि सीबीआई कोर्ट इस घोटाले से जुड़े कई आरोपितों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर चुका है। हालांकि कुछ…
गुमला। जिला प्रशासन एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी गुमला के संयुक्त तत्वाधान में उज्जना बिज्जना अभियान के तहत समाहरणालय परिसर चन्दाली में गुमला हाट एवं स्टेशनरी दुकान का उदघाटन सांसद श्री सुखदेव भगत ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, परियोजना निदेशक आईटीडीए रीना हांसदा, अपर समाहर्ता सहित जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। भगत ने पहल की सराहना की एवं दीदियों को गुमला हाट में सामग्रियों की गुणवत्ता बनाये रखने एवं अच्छी पैकेजिंग पर जोर देने की बात कही। हाट की शुरूआत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय…
गुमला। समाहरणालय स्थित सभागार में सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। सांसद सुखदेव भगत ने पेयजल विभाग को निर्देश दिया कि गर्मी को देखते हुए हर घर नल से जल पहुंचने का कार्य शत प्रतिशत सुनिश्चित करें। साथ ही जानकारी मांगी कि अब तक जिले के कितने घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में जहां कहीं भी खराब पड़े हैंडपंप…
उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बुधवार को उत्तराखण्ड के दो प्रमुख तीर्थ स्थलों — गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही वर्ष 2025 की चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में कपाटोद्घाटन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा संपन्न की। साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। यह पहला अवसर था जब कोई मुख्यमंत्री यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में सशरीर शामिल हुआ हो। इस पावन…
नई दिल्ली । केन्द्र सरकार ने आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने का अहम फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक विषयों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज इसे मंजूरी प्रदान की। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह निर्णय सामाजिक संतुलन, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए लिया है। हमारा मानना है कि इस कदम से समाज आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होगा। वैष्णव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य…
नई दिल्ली। चार दशकों का शानदार करियर पूरा करने के बाद बुधवार को लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार ने भारतीय सेना की उत्तरी कमान की कमान छोड़ दी। अब सेना की उत्तरी कमान के नए प्रमुख अब लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा होंगे। सेना की इस कमान पर चीन और पाकिस्तान से लगती सीमाओं की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी है। साउथ वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडर एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। इन बदलावों से भारतीय सेना और वायु सेना की संचालन क्षमता और सामरिक ताकत में और वृद्धि होगी। उत्तरी कमान…
पटना। मोदी कैबिनेट ने जाति जनगणना को हरी झंड़ी दिखाकर एक तीर से कई निशाने साध लिए हैं। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 से ठीक पहले पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने कांग्रेस के हाथ से जातीय जनगणना का मुद्दा छीन उनकी उम्मीद पर पानी फेर दिया। साथ ही जिस जातीय जनगणना को लेकर जेडीयू और आरजेडी अपना कॉलर टाइट किया करते थे अब एक बड़े और संपूर्ण परिपेक्ष्य में मोदी कैबिनेट की ओर से जातीय जनगणना कराने के निर्णय ने भाजपा के सामने उनका कद भी काफी छोटा कर दिया। हालांकि इस जातीय जनगणना का प्रभाव संपूर्ण…
मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री की ‘लूलिया गर्ल’ उर्फ निधि झा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फैंस उनकी फिल्मों को तो पसंद करते ही हैं, साथ ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट के इंतजार में भी रहते हैं। इंटरनेट पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका हर एक पोस्ट शेयर करने के कुछ मिनटों बाद ही वायरल हो जाता है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन के मौके पर बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया। क्लिप में उनके बेटे का जन्म से एक साल के होने तक का सफर दिख रहा है। वीडियो की शुरुआत बेटे…
नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई और आईएससी का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया। इस बार का रिजल्ट 99 प्रतिशत से अधिक रहा है। सीआईएससीई ने छात्र-छात्राओं को सफलता पर बधाई दी है। आईसीएसई (कक्षा 10वीं) का रिजल्ट 99.09 फीसदी रहा, जबकि आईएससी (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट 99.02 फीसदी रहा है। इस साल के रिजल्ट की खास बात यह रही है कि दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। आईसीएसई (कक्षा 10वीं) में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.37 रहा तो वहीं आईएससी (कक्षा 12वीं) में यह आंकड़ा 99.45 रहा…