Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा चौबीसों घंटे और 365 दिन जनसेवा में जुटी रहने वाली पार्टी : आदित्य साहू
- झारखंड उत्पाद विभाग में 20 हजार करोड़ का राजस्व का नुकसान, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
- टीएमसी के 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज, ईडी का बड़ा ऐक्शन
- भारत ने किया पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का फ्लाइट टेस्ट
- पटना, मुजफ्फरपुर टाउनशिप के कोर क्षेत्र का होगा विस्तार , सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- दिल्ली में हेमंत सोरेन ने किया नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ, बोले- झारखंड को बनाएंगे नवाचार और बौद्धिक पूंजी का केंद्र
- ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुविधा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : संजय सेठ
- रांची : जमीन घोटाला के सभी आरोपियों के आरोप गठन पर सुनवाई 23 जुलाई को
Author: News Maati
रांची। राज्य सरकार विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता देगी। इसके तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये यात्रा भत्ता दिया जाएगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को बैठक में विभाग को इसे लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस यात्रा भत्ता का लाभ लेने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रस्तावित योजना का लाभ उन छात्राओं को भी मिलेगा, जो मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं। मंत्री ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने…
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश करेंगी। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री का भाषण शुरू होगा। यह बजट खास होने वाला है क्योंकि यह उनका लगातार आठवां बजट होगा, जिससे वह इतिहास रचने की ओर बढ़ रही हैं। बजट 2025-26 से मध्यम वर्ग और व्यापार जगत को कई उम्मीदें हैं, खासकर टैक्स छूट, महंगाई पर राहत और विकास योजनाओं को लेकर। इस बार का बजट 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है, जो सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती है। सरकार को राजकोषीय घाटे को काबू में रखते हुए अर्थव्यवस्था को मजबूत करने…
हजारीबाग। एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने शुक्रवार को हजारीबाग जिले में कार्रवाई की है। इचाक प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सचिव रमेंद्र कुमार सिन्हा को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। पंचायत सचिव मनरेगा के लाभुक ओमप्रकाश मेहता से मनरेगा योजना के टीसीबी निर्माण को लेकर छह हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना एसीबी को दी। एसीबी की टीम ने याेजना बनाकर पंचायत सचिव को छह हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
धनबाद। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड को विशेष आर्थिक पैकेज ना दे केंद्र सरकार, बस झारखंड के बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर दे। झारखंड सरकार की ओर से केंद्र सरकार से कोयला रॉयल्टी के रूप में बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया भुगतान करने की बात बार बार कही जा रही है। वहीं लंबे समय से इसको लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच रस्साकशी भी जारी है। शुक्रवार को वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत राजस्व संग्रहण की अघतन स्थिति तथा राजस्व वृद्धि के लिए…
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से 5 घंटे से ज्यादा समय का स्पेसवॉक किया। सुनीता विलियम्स की यह नौवीं और विल्मोर की पांचवीं अंतरिक्ष यात्रा थी।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता विलियम्स के नाम अब 62 घंटे, 6 मिनट की स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो नासा की सर्वकालिक सूची में चौथे नंबर पर है। आईएसएस ने एक्स पर कहा, “नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के 60 घंटे और 21 मिनट के अंतरिक्ष में चहलकदमी के…
रांची । रांची में एक बच्ची के गुलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित होने की पुष्टि के बाद राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।मुख्यमंत्री ने इस बीमारी से मिलते-जुलते लक्षणों को लेकर किसी भी व्यक्ति के अस्वस्थ होने पर तत्काल उसकी जांच और इलाज का बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएम ने सभी जिलों के उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को कहा कि…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। ‘आप’ के आठ विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि सभी विधायक इस बार टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। पार्टी छोड़ने वालों में राजेश ऋषि, नरेश यादव, भावना गौड़, रोहित महरौलिया, बीएस जून, मदन लाल, पवन शर्मा और गिरीश सोनी शामिल हैं। सभी ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और स्पीकर को पत्र लिखकर विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी। महरौली विधानसभा…
रांची। परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि एमवीआई फिटनेस देने में सावधानी बरतें। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस देने की सभी प्रक्रियाओं को भी सही तरीके से फॉलो किया जाए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए । बिरुआ शुक्रवार को होटल रेडिशन ब्लू रांची में परिवहन विभाग के जरिये आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार सड़क सुरक्षा 2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सही तरीके से फॉलो नहीं करने से बहुत सारे लोग ड्राइविंग सीट पर तो बैठ जाते हैं लेकिन वाहन चलाने की तकनीकी चीजों को नहीं जानने और…
नयी दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मीडिया के सामने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुअर लेडी यानी बेचारी महिला बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भाषण के दौरान अंत तक बहुत थक गई थीं। बेचारी मुश्किल से बोल पा रही थीं। संयुक्त अभिभाषण में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के सामने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे। तीनों आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान अपनी मां को देखते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग बताया।…
वाराणसी । प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी के घाटों पर होने वाली गंगा आरती को आम लोगों के लिए पांच फरवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। आरती आयोजन समिति की तरफ से यह जानकारी दी गई। वाराणसी पुलिस आयुक्तालय (कमिश्नरेट) ने काशीवासियों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलने और श्रद्धालुओं का सहयोग करने की अपील की है। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि दशाश्वमेध घाट पर आयोजित होने वाली गंगा आरती अपरिहार्य कारणों से पांच फरवरी, 2025 तक जनसामान्य…