Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नवरात्र का इतिहास प्राचीन ग्रंथों, देवी पुराण और रामायण से जुड़ा : विकास कुमार सिंह
- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र का चयन
- झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित, कई मांगों पर बनी सहमति
- अनूप माझी सिंडिकेट की 136.44 करोड़ की संपत्ति जब्त, कोल माफिया के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन
- बिहार में सड़कों का होगा कायाकल्प, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को केंद्र ने दी मंजूरी
- धनबाद में अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल : आईएसएम में सेमीकंडक्टर चिप और भविष्य के भारत की झलक
- श्री रामलला पूजा बना सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल
- बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सुधा की तर्ज पर बिकेंगी ताजी मछलियां
Author: News Maati
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयास में ईरान, यूएई, सऊदी अरब, चीन और कतर सहित अन्य देशों के साथ कूटनीतिक संपर्क बनाए हुए है। उनकी टिप्पणियां ऐसे समय आईं जब सऊदी अरब के उप-विदेश मंत्री आदिल अलजुबैर नई दिल्ली की यात्रा के बाद इस्लामाबाद पहुंचे हैं। भारतीय ड्रोन हमले पर क्या पाक रक्षा मंत्री नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए आसिफ ने यह भी दावा किया कि हाल के भारतीय ड्रोन हमले टोही उद्देश्यों के लिए थे, न कि तत्काल हमले के लिए। भारतीय ड्रोन को सुरक्षित…
रांची। ओडिशा के रहने वाले शंकर सारंगी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनकी पैतृक संपति खूंटी के मसमानों में स्थित है। शंकर के दूर के सगे संबंधी फर्जी तरीके से भू-माफिया से मिलकर उनकी भूमि की बिक्री की कोशिश कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने हाई कोर्ट में गुहार लगाई थी। हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। शुक्रवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने अगले आदेश तक उक्त भूमि की ख़रीद बिक्री के कार्य पर रोक लगा दी है। भूमि का कुल क्षेत्रफल…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार आरोपित आयरन एंड स्पंज कारोबारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद उसे बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया। जीएसटी घोटाले में ईडी की ओर से गत आठ मई को हुई छापेमारी के दौरान ईडी ने जमशेदपुर के जुगसलाई से भालोटिया को गिरफ्तार किया था। रांची लाने के बाद गुरुवार देर रात को ही उसे पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया और उसे न्यायिक हिरासत में…
जम्मू। पाकिस्तान ने पुंछ और उरी सेक्टरों में भारी गोलाबारी फिर से शुरू कर दी है। भारतीय सेना भी इस गोलाबारी का मुहतोड़ जवाब दे रही है। इस गोलाबारी से सीमा पर तनाव और बढ़ गया है। पाकिस्तान ने पहले जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों और तोपखाने से गोलाबारी शुरू की और इसके कुछ देर बाद पुंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू हो गई। भारतीय सेना भी इसका उचित जवाब दे रही है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 7 और 8 मई की रात भारतीय सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए कई हवाई…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों से बातचीत की। शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में कई पूर्व सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। अधिकारियों ने आज शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीटिंग में सेना, वायुसेना और नौसेना के पूर्व प्रमुखों के अलावा देश की सेवा कर चुके कई रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हुए। 8-9 मई की मध्य रात्रि को भारतीय ठिकानों को पाकिस्तान ने निशाना बनाने का प्रयास किया। भारत के सशस्त्र बलों की ओर से इसका करारा जवाब दिया गया। इसके साथ…
नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ भारत के सख्त रूख को देखते हुए पाकिस्तान को अब जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और लश्करे तैयबा प्रमुख हाफिज सईद की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। डर का आलम यह है कि आइएसआइ ने मसूद अजहर को अपने भाई रउफ असगर और अन्य परिवार के सदस्यों के जनाजे में भी नहीं जाने दिया।आॅपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए : आइएसआइ ने इन दोनों आतंकी सगरना को अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार भारत ने पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अब भारत के साथ पूर्ण युद्ध (फुल स्केल वॉर) ही एकमात्र विकल्प बचा है। आसिफ ने कहा है कि बीते चार दिन में जिस तरह चीजें हुई है, उसके बाद अब युद्ध का ही रास्ता बचता है। ख्वाजा आसिफ का ये बयान भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले करने के बाद आया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों में तनाव है और बॉर्डर पर भी लगातार गोलीबारी हो रही है। भारत के साथ पूर्ण युद्ध के सवाल…
रांची। भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच राजधानी रांची में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है। रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम स्निफर डॉग की मदद से यात्रियों के सामान की जांच कर रही है। एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर भी यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है। इसी तरह रांची रेलवे स्टेशन सहित राज्य के अन्य स्टेशनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान गहनता से जांच…
रांची। रांची में सेना की खुफिया एजेंसी (मिलिट्री इंटेलिजेंस) और झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सेना की नकली वर्दी बरामद की है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष सूचना के आधार पर बूटी मोड़ इलाके में स्थित श्री गणेश आर्मी स्टोर पर कार्रवाई की गई। जहां से सेना की नकली वर्दी और बिना इजाजत बनाए गए लड़ाई वाले कपड़े बरामद किए गए। इन नकली वर्दियों को आम लोगों को बेचा जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुकान के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ…
खूंटी । झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाना क्षेत्र में काला जादू के संदेह में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को इन सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पतराडीह गांव में रहने वाली 40 वर्षीया बुधनी पूरती का शव 7 मई की सुबह उसके घर से बरामद किया गया था। उनकी गर्दन कटी हुई थी और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। मुरहू थाने की पुलिस ने 36 घंटे के…