Author: News Maati

नइ्र दिल्ली। पाकिस्तान ने 8 मई की रात भारत के कई शहरों में एक साथ ड्रोन हमले किए। सेना के सूत्रों ने बताया कि रात 8:00 बजे से 11:30 बजे के बीच 30 जगहों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग शहरों को टारगेट पर लिया था। इस दौरान करीब 600 छोटे ड्रोन्स दागे गए। हालांकि, भारतीय सेना और वायु सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। इसके लिए एल70, जेडयू-23, शिल्का और आकाश सहित विभिन्न एंटी-मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की ओर से…

Read More

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव से डरे निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 880.34 अंक अर्थात 1.10 प्रतिशत का का गोता लगाकर आठ कारोबारी सत्र के बाद 80 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 79,454.47 अंक पर आ गया। इससे पहले यह 25 मई को 79,212.53 अंक पर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 265.80 अंक यानी 1.10 प्रतिशत टूटकर 24008.00 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.10 प्रतिशत फिसलकर…

Read More

लखनऊ । आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में LSG और RCB के बीच मैच शाम 7:30 बजे से होने वाला था। इसी बीच BCCI ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL 2025 के बचे हुए मैचों को रद्द कर दिया गया है। पहले ही गुरुवार रात को पंजाब बनाम दिल्ली के मैच को बीच में ही एयरस्ट्राइक के चलते बीच में ही रोक दिया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस मैच को लेकर IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बीसीसीआई ने कहा कि जब देश आतंकी हमले का जवाब देने के साथ…

Read More

गुरुग्राम। पहलगाम में आतंकी हमला के बाद बदला लेने के लिए आॅपरेशन सिंदूर की अगुवाई करने वाली ग्रुप कैप्टन विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा के भिवानी जिला के गांव बापोड़ा में ब्याही हैं। यह गांव पूर्व थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह का गांव है। बापोड़ा गांव में जश्न का माहौल है और सभी ग्रामीण अपने गांव की बहु व्योमिका सिंह पर गर्व कर रहे हैं। ग्रुप कैप्टन विंग कमांडर व्योमिका सिंह के ससुरालीजन गांव में ही रहते हैं, जबकि वे खुद अपने पति ग्रुप कैप्टन दिनेश सभ्रवाल के साथ गुरुग्राम में रहती हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में वे गांव बापोड़ा में…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में कार्यरत डेमोंस्ट्रेटरों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा को फिर से 65 वर्ष कर दिया है। पहले राज्य सरकार ने इसे घटाकर 60 वर्ष कर दिया था, जिसके खिलाफ कई डेमोंस्ट्रेटरों ने याचिका दायर की थी। सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा कम करने के खिलाफ दायर ब्रजेश कुमार वर्मा, भुवनेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित अन्य की अलग-अलग याचिकाओ पर झारखंड हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को प्रार्थियों की याचिका को स्वीकृत करते हुए कहा कि सरकार…

Read More

न्यूयॉर्क । भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह ऐसे युद्ध में शामिल नहीं होगा, जिससे उसका ‘‘मूलत: कोई वास्ता नहीं है’। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने बृहस्पतिवार को ‘फॉक्स न्यूज’ से साक्षात्कार में कहा कि भारत और पाकिस्तान को अमेरिका नियंत्रित नहीं कर सकता लेकिन वह परमाणु-शक्ति संपन्न दोनों पड़ोसियों से तनाव कम करने की अपील कर सकता है। यह पूछे जाने पर कि भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला प्रशासन कितना चिंतित है, वेंस ने कहा,…

Read More

मुंबई।भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद बॉलीवुड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े फिल्म शीर्षक के लिए आवेदन करने की होड़ मच गई है। फिल्म निर्माताओं ने महज दो दिन में 30 से अधिक शीर्षक पंजीकृत कराने के लिए आवेदन दे दिए हैं। पंजीकरण के लिए दिए गए आवेदनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘मिशन सिंदूर’ और ‘सिंदूर : द रेवेंज’ सहित अन्य शीर्षक शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी…

Read More

नयी दिल्ली।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ शुक्रवार को बैठक कर राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य की व्यापक समीक्षा की। यह समीक्षा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल किए जाने के एक दिन बाद की गयी। बताया जा रहा है कि सुरक्षा संबंधी बदलते हालात से जुड़े हर पहलू पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी शामिल हुए। भारत ने बृहस्पतिवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं…

Read More

मुंबई । भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर एलओसी पर हमलों का करारा जवाब दिया। इस बीच, पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री मौनी रॉय और रकुल प्रीत ने सेना के शौर्य को सलाम किया और कहा कि देश या मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी के पास पुंछ सेक्टर में गुरुवार रात से गोलाबारी जारी है, जिसके जवाबी कार्रवाई के लिए देश की सेना सीमा पर जुटी हुई है।मौनी रॉय ने सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, “हम मामले को लेकर चिंतित हैं और…

Read More

नई दिल्ली। 08 और 09 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने नापाक मंसूबों का परिचय दिया, जब उसके सशस्त्र बलों ने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों के ज़रिए कई हमले किए। साथ ही, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम के कई उल्लंघन (CFV) भी किए गए। लेकिन इस बार भारत की जवाबी कार्रवाई और तैयारी ने पड़ोसी देश को स्पष्ट संकेत दे दिया है — भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय…

Read More