Author: News Maati

नई दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा सीमा पर पाकिस्तान की कायराना हरकतों का मुंह तोड़ जवाब देने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सीमा पार से गोली चलेगी तो भारत गोलों से उनका जवाब देगा। सूत्रों के मुताबिक रविवार को पीएम मोदी ने कहा, “वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा।” वहीं पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता का दावा करने वाले अमेरिका को भी समझा दिया है। पीएम मोदी ने कहा…

Read More

रांची। झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी रैंक के पैनल में शामिल किया गया है। इनमें 2004 बैच के दो, 2005 बैच के एक और 2007 बैच के दो आईपीएस शामिल है । जारी लिस्ट के मुताबिक 2004 बैच के आईपीएस में आईजी अभियान के पद पर पदस्थापित होमकर अमोल वेणुकांत, आईजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार और 2005 बैच के आईपीएस कुलदीप द्विवेदी, जो अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें आईजी रैंक में इम्पैनल किया गया है। इनके अलावा झारखंड जगुआर आईजी के पद पर पदस्थापित 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर तीनों लक्ष्य हासिल किए। पीएम मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया है कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा। उसी रात पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया और भारत ने इसका बहुत जोरदार जवाब दिया। उनके ठिकानों पर हमले किए गए। मोदी ने कहा कि कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब केवल एक ही मुद्दा बचा है- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। अगर वे…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है जो कभी सीधी नहीं होने वाली। आतंकवाद को कुचलने के लिए हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस अभियान से जुड़ना होगा। आॅपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल के पराक्रम की एक झलक देखी होगी और अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पूछिए। हम आतंकवाद को पूरी तरह से कुचलने के लिए तैयार हैं और उसे उसकी ही भाषा में जवाब देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां उप्र डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड…

Read More

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा शहर लखनऊ भारत के डिफेंस सेक्टर को मजबूत करने में एक बड़ा योगदान दे, वह सपना अब पूरा हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिन भारत विरोधी और आतंकी संगठनों ने भारत माता के मस्तक पर हमला करके कई परिवारों के सिंदूर मिटाए थे, उन्हें भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से इंसाफ दिलाने का…

Read More

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से लखनऊ में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल उत्पादन यूनिट का उद्घाटन कर दिया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आपने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की एक झलक देखी होगी। अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पूछिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि आगे से आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई…

Read More

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बयान सामने आया है। भारतीय वायु सेना ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है। भारतीय वायु सेना ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया, “भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपने कार्यों को सटीक और पेशेवर ढंग से सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन को राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुसार सोच-समझकर और गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया है। चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।” उन्होंने अटकलों और असत्यापित जानकारी…

Read More

मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया और इस हमले का बदला लिया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय नागरिक और सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर की भी घोषणा हो गई है और देश भारतीय सेना को सलाम कर रहा है। बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। हालांकि, ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन ने ऐसे समय में सोशल मीडिया पर चुप्पी…

Read More

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलता के नए सोपान तक पहुंचाने का काम भारतीय सेना के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ। एक दो नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरजमीं पर मौजूद 11 एयरबेस को महज 90 मिनट में तबाह-ओ-बर्बाद कर दिया गया। ये सब कुछ बेहद सोची समझी रणनीति का हिस्सा था। भारत की दहाड़ दुनिया ने सुनी। बड़ी सहजता, बुद्धिमता और चपलता से सेना ने जो किया उसे भाजपा ने सैल्यूट किया है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने 90 मिनट में पाकिस्तानी एयरफोर्स की कमर तोड़ कर रख दी। एक्स पोस्ट पर भारतीय सेना को सलाम करते हुए…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (IAF) ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत अपनी जिम्मेदारियों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ पूरा करने की जानकारी दी। वायु सेना ने इस ऑपरेशन को राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के अनुरूप और सोच-समझकर संचालित किया, जिसमें सामरिक और तकनीकी स्तर पर उच्चतम मानकों का पालन किया गया। वायु सेना ने एक्स पर दिए बयान में स्पष्ट किया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है, और इसके बारे में विस्तृत जानकारी समय रहते साझा की जाएगी। भारतीय वायु सेना ने मीडिया और जनता से अपील की है कि वे इस ऑपरेशन के संबंध में अटकलें लगाने…

Read More