Author: News Maati

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है, जो शनिवार शाम से लागू हो गया। इस फैसले के साथ अमेरिका और इन देशों के बीच व्यापार युद्ध की शुरुआत हो गई है, जो आगे अन्य देशों तक भी फैल सकता है।कनाडा और मेक्सिको से आने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। चीन से आयातित वस्तुओं पर 10% शुल्क बढ़ाया गया है। हालांकि, कनाडा से आयातित तेल पर सिर्फ 10% शुल्क लगेगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों और घातक नशे, खासतौर पर…

Read More

रांची। लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखाड़ कोलियरी में गोलीबारी, हमला, आगजनी मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कुख्यात अपराधी अमन साहू के भाई आकाश कुमार उर्फ आकाश साहू के विरुद्ध शनिवार को चार्जशीट दाखिल की है।एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में एनआईए ने बताया है कि आकाश साहू अमन साहू के लेवी के पैसे की वसूली करता था।वह उक्त राशि को आपराधिक गतिविधियों में लगाता था और उसे शेल कंपनियों में निवेश भी करता था। एनआईए ने गत वर्ष सात अगस्त 2024 को उसे गिरफ्तार किया था। एनआईए ने जांच में पाया…

Read More

रांची। आम बजट पर रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह बजट युवा, किसान, महिला और गरीब कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 12 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लगाना, करोड़ों परिवारों के लिए लाभकारी होगा। रक्षा राज्य मंत्री ने आम बजट 2025-26 को विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा है कि इस बजट में देश के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह 140 करोड़…

Read More

रांची । केंद्रीय आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा है कि यह विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्रित बजट है। उद्यमिता से लेकर आम लोगों तक का ख्याल सरकार ने रखा है। एमएसएमई को क्रेडिट गारंटी कवर पर बडी राहत की घोषणा की गई है। इससे सूक्ष्म एवं छोटे उद्यमियों को अगले पांच साल में 1.5 लाख करोड रुपये अतिरिक्त कर्ज उपलब्ध होगा। 12 लाख रुपये तक की आय पर जीरो टैक्स, 100 से अधिक आयकर अधिनियम को डि-क्रिमनलाइज किया जाना स्वागतयोग्य है। बजट में टेक्सटाइल सेक्टर काे प्रोत्साहन, फूटवियर और लेदर क्षेत्र के…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय बजट 2025-26 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केन्द्र सरकार का यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को और बढ़ाने के लिये कई कदम उठाये गये हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बजट में बिहार के लिये जो घोषणाएं की गयी हैं, उनसे बिहार के विकास को और गति मिलेगी। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए राज्य में मखाना बोर्ड की स्थापना से मखाना किसानों…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट पेश करने के मौके पर बेहद खास साड़ी पहनी है, जिसे लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। बजट के मौके पर केंद्रीय मंत्री द्वारा पहनी गई साड़ी खासा सुर्खियों में रहती है। इस बार उन्होंने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी है, जिसमें मधुबनी की कला का चित्रण किया गया है। यह साड़ी उन्हें पद्म श्री विजेता दुलारी देवी ने भेंट की थी। केंद्रीय मंत्री जब मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में मधुबनी आई थीं, तो इस दौरान उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी।…

Read More

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए ब्याज सहायता योजना की सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की। शनिवार को संसद में बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए ऋण गारंटी कवर बढ़ाएगी ताकि उनकी कर्ज तक पहुंच में सुधार हो सके। इसके अलावा, सरकार सूक्ष्म उद्यमों के लिए पांच लाख रुपये की सीमा वाले ‘कस्टमाइज्ड’ क्रेडिट कार्ड पेश करेगी। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पकालिक ऋण…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में टैक्स, किसान, महिला, एमएसएमई और शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट की बड़ी घोषणाओं पर नजर डालते हैं। बजट में केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है कि 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया। किसान क्रेडिट…

Read More

पटना। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 पेश करते हुए बिहार के लिए और एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बजट भाषण में बिहार में एक नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। यह एयरपोर्ट भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा। पटना एयरपोर्ट और बिहटा के ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट के अलावा यह तीसरा एयरपोर्ट होगा। माना जा रहा है कि यह नया एयरपोर्ट बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पटना और बिहटा एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना वहीं, मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच बजट पेश कर दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ती हुई और बड़ी है। हमने पिछले 10 सालों में दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा, “हमारा फोकस ‘ज्ञान’ (जीवाईएएन) यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, मैन्युफैक्चरिंग और…

Read More