Author: News Maati

जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) अस्पताल में इलाजरत एक मरीज ने शुक्रवार को चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय युवक अरशद आलम के रूप में हुई है। अरशद आलम वार्ड पार्ट-1 के बेड नंबर 419 पर भर्ती था। परिजनों के अनुसार, वह नशे का अत्यधिक आदी था और इसी कारण बिगड़ी तबीयत के इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में तीमारदार के रूप में उसकी मां मौजूद थी। अरशद ने अपनी मां से शौच जाने की बात कही और बेड से उठकर…

Read More

पटना । बिहार के नवादा जिले में एक कार दुर्घटना में जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई, जब उनकी कार कथित तौर पर बेकाबू हो गई और तेज रफ्तार से एक बरगद के पेड़ से जा टकराई। अखिलेश कुमार पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के छोटे बेटे भी थे। मुफस्सिल थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल को शुरू में बेहतर इलाज के…

Read More

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिला प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। बड़कागांव के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने जोरदाग झुमरी टांड़ स्थित इस मकान को दंडाधिकारियों और भारी तादाद में पुलिस बल की मौजूदगी में गिरा दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिस जमीन पर यह आवास बना था, वह खनन क्षेत्र के लिए अधिग्रहित और आवंटित भूमि है। कोयला उत्पादन कार्य में अवरोध न हो, इसके लिए इस…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। जयंत चौधरी को एक अनजान नंबर से कॉल आया था। आरोपी ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। बताया गया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। फिलहाल, जयंत चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, “दो दिन पहले मंत्री जयंती चौधरी अपने आवास से संसद के लिए…

Read More

रांची। रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के चुनाव में बीजेपी समर्थित वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 38 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वार्ड 44 के पार्षद परमजीत सिंह को 15 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस परिणाम को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।इससे पहले नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह समाहरणालय भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई और उन्होंने निष्पक्षता व जनसेवा के साथ अपने दायित्व…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। दो चरण में होने वाले मतदान को लेकर टीएमसी-भाजपा-कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट हाई प्रोफाइल बन गई है, क्योंकि इसी सीट से प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ने वाली हैं। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनता का भरपूर समर्थन पाकर सुवेंदु अधिकारी भी काफी खुश दिखाई दिए। यह उनका…

Read More

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार की आलोचना कर रही है जबकि पार्टी के दो सांसदों शशि थरूर और मनीष तिवारी ने भारत की विदेश नीति का समर्थन किया। दोनों नेताओं ने कहा कि इस जटिल स्थिति में भारत ने अपने हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलित और समझदारी भरा रुख अपनाया है। शशि थरूर ने अपने एक लेख में भारत की ‘चुप्पी’ को सही ठहराते हुए कहा कि यह कोई नैतिक कमजोरी नहीं बल्कि जिम्मेदार कूटनीति का हिस्सा है। उन्होंने…

Read More

पटना । मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में गुरुवार को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अदालती प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक अनंत सिंह के साथ ही जेल से बाहर आएंगे। राज्यसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने जेल से आकर वोट दिया था और दावा किया था कि जल्द ही जेल से बाहर आऊंगा। साथ ही यह भी कहा था किअब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, उनके बच्चे राजनीति करेंगे। बाहुबली विधायक फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अक्टूबर 2025 में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव…

Read More

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मृतकों के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों…

Read More

दोहा/तेहरान। खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आग अब खतरनाक स्तर पर पहुँच गई है। दुनिया के सबसे बड़े नेचुरल गैस फील्ड ‘साउथ पार्स’ पर इजरायली हमले के जवाब में ईरान ने कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र पर मिसाइल हमला किया है। इस हमले ने न केवल कतर के पेट्रोलियम ढांचे को भारी नुकसान पहुँचाया है, बल्कि वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति श्रृंखला को भी हिलाकर रख दिया है। जवाबी कार्रवाई : ईरान के ‘साउथ पार्स’ गैस फील्ड पर इजरायली हमले के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने कतर के मुख्य गैस प्लांट को निशाना बनाया। कतर का कड़ा रुख…

Read More