Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के एक और क्रिकेटर को मिला इंडियन टीम में मौका, जानें कौन हैं शिखर मोहन
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज आएंगे रांची, कल झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
- फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती, मोदी ने राहुल पर किया तंज
- तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
- रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
- करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली
- राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान
Author: News Maati
नई दिल्ली। भाजपा ने अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों और उनसे मिलने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे साफ होता जा रहा है कि कांग्रेस का हाथ भारत विरोधियों के साथ है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका प्रवास के दौरान कल राहुल गांधी भारत विरोधी अमेरिकी सांसद एलान उमर से मिले। एलान उमर हमेशा से पाकिस्तान समर्थक और भारत विरोध के लिए जाने जाते हैं। राहुल बतौर सांसद और अब नेता प्रतिपक्ष कभी भारत समर्थक अमेरिकी सांसद…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के सरकार ने 70 साल या इससे ज्यादा की उम्र के हर वर्ग के लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 70 और इससे अधिक आयु के बुजुर्ग लोगों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा। इस आशय…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में महिलाओं और बच्चों से यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए डीजीपी, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव और रांची के उपायुक्त को तलब किया है। उन्हें 18 सितंबर को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की घटनाएं रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? आए दिन सामने आ रही ऐसी घटनाओं पर क्या कोई नोटिस लिया गया है? जनहित याचिका अधिवक्ता भारती कौशल ने दाखिल…
पटना। पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांधी मैदान सभा में सिलसिलेवार बम ब्लास्ट के दोषियों की फांसी की सजा को 30 साल कैद में बदल दिया है। साथ ही जिन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी उनकी सजा को बरकरार रखा गया है। जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे आज सुनाया गया। हाई कोर्ट ने इम्तियाज आलम, हैदर अली, नुमान अंसारी व मोजीबुल्लाह अंसारी की फांसी की सजा में बदलाव किया है। गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट मामला 27 अक्टूबर, 2013 का…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति के दौरान भारतीय वायु सेना ने अपनी रात्रिकालीन हवाई युद्ध की क्षमता का प्रदर्शन किया है। जोधपुर का आसमान शक्तिशाली लड़ाकू विमानों की गर्जना से जीवंत हो उठा। फेज-2 के दौरान वायु सेना की रात्रि मिशन सटीकता ने अपनी ताकत और अंतर-संचालन क्षमता को परिभाषित किया है। रात के आसमान में उड़ान भरने के लिए तैयार वायु सेना ने अपने कौशल और समन्वय का प्रदर्शन करके रेगिस्तानी इलाके में विदेशी सेनाओं के सामने अपनी रक्षात्मक और आक्रामक अभियान को दिखाया है। भारतीय वायु सेना की मेजबानी में पहली बार हो रहे बहुराष्ट्रीय हवाई…
नई दिल्ली। प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन गृह मंत्रालय की साइबर अपराधों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम से जुड़े हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश भी दिया है। इसे साझा करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय देश में एक सुरक्षित साइबर स्पेस बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। उन्होंने साइबर-सुरक्षित भारत के निर्माण के मिशन को गति देने…
किशनगंज। कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक इजहार असफी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कानून को अपने हाथों में लेते हुए एक शिक्षक को जेल के अंदर अपने गुंडों से दुर्गति करवाने की धमकी देते सुने जा सकते है। ये धमकी भरा वीडियो विधायक जी के बेटे मो इम्तियाज असफी ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से खुद वायरल कर दिया है। साथ ही अपने विधायक पिता को भी टैग किया है। दरअसल जिले के कोचाधामन के अपग्रेड उच्च विद्यालय अहमदनगर मोधो में पदस्थापित शिक्षक ने स्कूली छात्र की…
रांची। अपर न्यायायुक्त सचिंद्र बिरुआ की कोर्ट ने माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के मुख्य आरोपी छोटू खलखो के सहयोगी अभिजीत कुमार पाड़ी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने बुधवार को अभिजीत की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपित ने 31 अगस्त को जमानत याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी। 26 जुलाई, 2023 को माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या रातू के दलादली चौक स्थित दफ्तर में ताबड़तोड़ गोली मारकर की गयी थी। जमीन विवाद को लेकर हत्या करायी गयी थी। छोटू खलखो पर सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेमीकंडक्टर के घरेलू विनिर्माण में निवेश को बढ़ावा देने का बुधवार को आह्वान किया और कहा कि आपूर्ति श्रृंखलाओं का जुझारूपन अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन और कृत्रिम मेधा (एआई) तक हर चीज का आधार है। राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके में सेमीकॉन 2024 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विव महामारी ने आपूर्ति श्रृंखला के महत्व को उजागर किया है। साथ ही उन्होंने ऐसे किसी भी व्यवधान को रोकने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने मुंबई में बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आत्महत्या क्यों की अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि यह घटना बुधवार सुबह नौ बजे हुई। अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूदकर जान दी। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। मौके पर मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी पहुंचे हैं।…