Author: News Maati

नई दिल्ली । स्वदेशी हाई रिजॉल्यूशन भारत फोरकास्ट सिस्टम (बीएफएस) को लॉन्च कर दिया गया है। इससे बारिश की सटीक भविष्यवाणी हो सकेगी और किसी भी आपदा से होने वाले नुकसान को भी कम करने में मदद मिलेगी। ‘बीएफएस’ को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के तहत भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा लॉन्च किया गया है। इस सिस्टम में 6 किमी रिजॉल्यूशन के साथ पूर्वानुमान लगाने की क्षमता है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। यह सिस्टम मौसम विभाग को छोटे पैमाने पर मौसम की विशेषताओं का अधिक सटीक रूप से पूर्वानुमान लगाने में मददगार होगा। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य…

Read More

गांधीनगर । गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने ‘गुजरात शहरी विकास योजना’ के 20वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लिया। प्रदेश को करोड़ों की सौगात दी और एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए सेना के शौर्य की प्रशंसा की। उन्होंने आजादी के समय हुई गल्तियों का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं दो दिन से गुजरात में हूं। कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर में हूं। मैं जहां-जहां गया, वहां गर्जना करता सिंदूरिया सागर और लहराता तिरंगा जन-जन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम और…

Read More

रांची । रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। सोमवार आधी रात के बाद अंजाम दी गई इस वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह सामने आई तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को बरामद किया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। यह वारदात रांची से 60 किलोमीटर दूर धूप बस्ती की है। बताया गया है कि रवि लोहरा नामक शख्स यहां अपनी ससुराल में रहता था। देर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद…

Read More

रांची । झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा के परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट जेएसी डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन और जेएसीरिजल्ट्स डॉट कॉम पर जारी किए गए हैं। इस लिंक पर जाकर रोल कोड एवं रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है। परीक्षार्थी अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसिल ने कहा है कि जब तक उन्हें स्कूल से मार्कशीट नहीं मिलती, तब तक जैक वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट ही मान्य होगी। राज्य के…

Read More

लंदन । इंगलैंड के लिवरपूल में फुटबॉल प्रशंसकों की भीड़ को कार से रौंदने की घटना में पुलिस ने आतंकवाद की संभावना से इनकार किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब लोग ‘प्रीमियर लीग चैंपियनशिप’ में लिवरपूल की टीम की जीत का जश्न मना रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केवल 53 वर्षीय वाहन चालक शामिल था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में चार बच्चों समेत 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। नॉर्थ वेस्ट एयर एम्बुलेंस’ सेवा के डेव किचिन ने बताया कि 27 घायलों को अस्पताल में…

Read More

पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को राउज एवेन्यू कोर्ट से अनुमति लेकर अचानक मालदीव जाना भारी पड़ गया। इंटरनेट मीडिया पर किसी अनुष्का और कोई अलका के बीच वाट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट पर भरोसा करें तो पत्नी-पत्नी और वो के बीच किसी तीसरी निशु सिन्हा की इंट्री के कारण तेजप्रताप के अंतरंग संबंध जगजाहिर हो गए। तेजप्रताप के व्यक्तिगत जीवन की तरह यह चतुष्कोण भी पेचीदा है। इसके राजदार कई निकटवर्ती भी बताए जा रहे हैं। सोमवार को दिनभर इंटरनेट मीडिया पर इसपर टीका-टिप्पणी होती रही, कई-कई निहितार्थ निकाले जाते रहे। किसी अनुपम कुमार सिंह…

Read More

रांची। पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सली कमांडर तुलसी भूइंया मारा गया। मौके से पुलिस ने एक एसएलआर राइफल भी बरामद किया। घटना के बाद पलामू एसपी समेत सीआरएफ जवान घटनास्थल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख के इनामी माओवादी नितेश यादव का दस्ता इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने इलाके में व्यापक सर्च आॅपरेशन शुरू किया। सर्चिंग के दौरान जैसे ही…

Read More

पटना । राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिर से दादा बने हैं। उनके बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की है, तो वहीं बहन रोहिणी आचार्य ने भतीजे ‘जूनियर टूटू’ का स्वागत किया है। तेजस्वी की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए रोहिणी ने लिखा- “गौरवान्वित मां-पापा, दादा-दादी और बहन कात्यायनी को ढेर सारी बधाई। हमारे जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।” इससे पहले उनके भाई तेजस्वी ने ‘एक्स’ और फेसबुक पर बच्चे की तस्वीर…

Read More

रांची। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों एवं बस स्टैंड पर कोविड जांच का आदेश सिविल सर्जनों को दिया है। विभाग के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार ने इससे निपटने के लिए चिकित्सकों की छुट्टियां रद कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को रांची के सदर अस्पताल में कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर बैठक की, जिसमें सभी जिलों के स्वास्थ्य पदाधिकारियों, चिकित्सकों को कई निर्देश दिए गए। मंत्री ने जांच में किसी व्यक्ति के पाजिटिव पाए जाने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कर समुचित इलाज के निर्देश…

Read More

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में 27 जून से पांच जुलाई तक चलने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा मेला आयोजन को लेकर जगन्नाथपुर मंदिर के आस-पास पूरे मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जाएगा। ताकि मेला के दौरान भगवान जगन्नाथ के भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन में कोई परेशानी न हो। झूला संचालकों को सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने का निर्देश : उन्होंने कहा की रथ मेला के दौरान लगने वाले झूलों में…

Read More