Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- शराब माफिया के हमले की कहानी निकली झूठी, साथी की गोली से जवान की मौत, हिरासत में महिला दारोगा
- भारत में हो रहे प्रदर्शनों की फंडिंग के पीछे अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस, गायिका मैरी मिलबेन ने लगाया आरोप
- झारखंड CGL पेपर लीक कांड: गुप्त ठिकाने पर तीन घंटे में रटवाए गए 370 सवाल, सबूत मिटाने के लिए जलाए प्रश्नपत्र
- रिम्स में 466 करोड़ की लागत से खुलेंगे 10 नए विभाग
- पटना जंक्शन के पास बनेगा 7 मंजिला मॉल और वेंडर मार्केट
- हेमंत सोरेन को संत्वाना देने पहुंच रहे स्कूली छात्र
- बाबा के संघर्ष में मां ही थीं सबसे बड़ी ताकत, हेमंत सोरेन की भावुक पोस्ट
- यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR
Author: News Maati
रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला की ओर से अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर मंगलवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह, प्रति कुलाधिपति डॉ रश्मि और प्रियंका कुमारी उपस्थित थीं। अतिथियों की ओर से संयुक्त रुप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। समारोह का संचालन जिला महासचिव विजय जायसवाल…
नयी दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर और पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ पर तंज कसा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को ‘बेवकूफ जोकर’ कहा गया, क्योंकि उन्हें एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान भारत के आॅपरेशन सिंदूर के जवाब में शुरू किए गए आॅपरेशन बुनियान अल-मरसूस की नकली फोटो पकड़े देखा गया। Ñबता दें असीम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को आॅपरेशन बुनियान अल-मरसूस की एक तस्वीर गिफ्ट की, जो असल में 2019 की चीनी सैन्य ड्रिल की फोटो थी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और…
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे। पीएम मोदी ने गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहां महात्मा मंदिर में 5536 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ मैं पिछले दो दिनों से गुजरात में हूं, कल मैं वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद में था और आज सुबह गांधीनगर आया। मैं जहां भी गया, ऐसा लग रहा है देशभक्ति का ज्वार, गर्जना करता सिंदूरिया सागर, लहराता तिरंगा और सभी के ह्रदय में मातृभूमि के लिए अपार प्रेम था। यह सिर्फ…
नई दिल्ली । मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि भारत में जून में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जो दीर्घकालिक औसत का 108 प्रतिशत होगी। आईएमडी ने कहा कि पूरे मानसून के दौरान देश में 87 सेमी की दीर्घकालिक औसत बारिश का 106 प्रतिशत बारिश हो सकती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस मौसम में मानसून कोर जोन में सामान्य से अधिक (लंबी अवधि के औसत का 106 प्रतिशत से अधिक) बारिश होने की संभावना है। मानसून कोर जोन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मंगलवार को सरना धर्म कोड (आदिवासी धर्म कोड) की मांग को लेकर रांची जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता एवं संचालन मे संपन्न हुआ। मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि राज्य की जन भावना के अनुरूप झामुमो लंबे समय से सरना धर्म कोड की मांग करती आ रही है। यह राज्य की भावना है कि सरना धर्म कोड लागू हो, और उसी भावना का ख्याल रखते हुए मुख्यमंत्री…
गुमला। गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दुल्हनिया निवासी 25 वर्षीय प्रदीप लकड़ा, 24 वषीर्या मनीष पन्ना व 22 सत्यनारायण उरांव के नाम शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास एक देसी कथा व दो जिंदा गोली बरामद किया। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक गुमला को गुप्त शिक्षा मिली थी कि कचरा गड्ढा टंकी के समीप कुछ वक्त बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। सूचना पर तत्काल टीम का गठन किया गया। गठित टीम जब छापामारी करने…
हजारीबाग। हजारीबाग की होनहार छात्रा गीतांजलि ने जैक बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा 2025 में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। संगीत और विज्ञान में 100 में से 100 अंक लाकर उसने मेहनत, लगन और समर्पण से सफलता की मिसाल पेश की है। गीतांजलि ने संगीत और विज्ञान दोनों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जो उनके गहरे विषय ज्ञान और अभ्यास का प्रमाण है। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन उनकी सफलता की कुंजी रही। पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य व्याकुल करने वाले तत्वों से दूरी बनाए…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप 10 में दबदबा बनाया है। राज्य के टॉप 10 विद्यार्थियों में से सात इसी स्कूल से हैं। इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की गीतांजलि 98.60 प्रतिशत (493 अंक) के साथ पहला स्थान यानी स्टेट टॉपर बनी हैं। वहीं इसी स्कूाल की रितु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी और अमर कुमार ने 491 अंकों के साथ (98.20 प्रतिशत) संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अमर…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से विदेशी चीजों का इस्तेमाल नहीं करने और देश में बने सामान को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमें विदेशी सामान खरीदने और बेचने से परहेज करना चाहिए और मेड इन इंडिया पर गर्व करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रोड शो के बाद जनसभा को आयोजित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश के सैन्य बलों ने शुरू किया था लेकिन इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी देश के 140 करोड़ लोगों की है। देश को बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने दुकानदारों…
जम्मू। ऑपरेशन सिंदूर पर BSF IG जम्मू शशांक आनंद ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF की महिला कर्मियों ने अग्रिम ड्यूटी चौकियों पर लड़ाई लड़ी। हमारी बहादुर महिला कर्मियों, सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी ने एक अग्रिम चौकी की कमान संभाली, कांस्टेबल मंजीत कौर, कांस्टेबल मलकीत कौर, कांस्टेबल ज्योति, कांस्टेबल सम्पा और कांस्टेबल स्वप्ना और अन्य ने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ अग्रिम चौकियों पर लड़ाई लड़ी।” पाकिस्तान द्वारा BSF चौकियों पर ड्रोन हमले और गोलाबारी में हमने BSF के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कांस्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार को खो दिया। हम अपने…