Author: News Maati

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में अवैध घुसपैठ और गंभीर आपराधिक घटनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसमें मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भी मौजूद रहेंगे। जोनल पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) , जिलों के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे।

Read More

दाहोद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में चलाये गये आॅपरेशन सिंदूर की सफलता पर कहा है कि जो कोई हमारी बहनों का जो सिंदूर मिटायेगा, उसका मिटना भी तय है। मोदी ने सोमवार को यहां विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो कोई हमारी बहनों का सिंदूर मिटायेगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। उन्होंने कहा विभाजन के बाद अस्तित्व में आया देश भारत के प्रति नफरत पर जी रहा है। पाकिस्तान का एकमात्र उद्देश्य भारत से दुश्मनी करना और भारत को नुकसान पहुंचाना है, लेकिन…

Read More

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 27 मई को मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेगा। रांची में जैक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिन के 11.30 बजे जारी करेंगे। जैक सचिव जयंत कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि होंगे। वहीं शिक्षा सचिव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। परीक्षाफल जारी होने के पश्चात जैक के वेबसाइट से 12:30 बजे के बाद रिजल्ट विद्यार्थी देख सकते हैं। जैक ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो वेबसाइट https://jacresults.com और https://results.digilocker.gov.in जारी किया है। जिसके माध्यम से रिजल्ट देखा जा…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 455.37 अंक या 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,176.45 और निफ्टी 148 अंक या 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,001.15 पर था। शेयर बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो और आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी इंडेक्स दोनों ही एक-एक प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, कमोडिटी, और पीएसई इंडेक्स में खरीदारी देखी गई।लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी…

Read More

दाहोद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सिंदूर मिटाने वालों का मिटना तय है। यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि ये हम भारतीयों के संस्कारों, हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है। पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा, “ये क्षेत्र मां भारती की, मानवता की रक्षा के लिए हमारे तप और त्याग को दर्शाता है। सोचिए, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या भारत चुप बैठ सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकता है? आतंकवाद…

Read More

मुंबई । घरेलू बेंचमार्क सूचकांकों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में जापान को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल कर लिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर यह खबर बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ाने में मददगार रही। सुबह करीब 9.32 बजे, सेंसेक्स 640.3 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर 82,361.46 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 187.39 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 25,040.45 पर कारोबार कर रहा था।निफ्टी बैंक 408.25 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 55,806.50 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 426.60 अंक या 0.75…

Read More

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने वडोदरा में रोड शो के जरिए की। यहां भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की। गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हमारी औरतें किसी भी मर्दों से कम नहीं’कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखना बहुत गर्व का पल था।’ अपनी बहन सोफिया कुरैशी के बारे में उन्होंने कहा, ‘हमारी डिफेंस…

Read More

इस्लामाबाद । भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अपने सैन्य हवाई अड्डों पर हुए नुकसान को खूब छिपाने की कोशिश की, लेकिन सैटेलाइट तस्वीरें दुनिया के सामने आ जाने के बाद उसे आखिरकार सच कबूल करना पड़ा। भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया था, लेकिन इनमें सबसे महत्वपूर्ण नूर खान (चकलाला) एयरबेस था। इस एयरबेस से महज 5 किमी की दूरी पर पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय है। हालांकि, इसके बाद भी पाकिस्तान ये कहता रहा कि भारत के हमलों में मामूली नुकसान हुआ लेकिन अब नई तस्वीरें बता रही हैं कि यह अनुमान से कहीं…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वह हजारों करोड़ रुपए की लागत वाली कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह उनका अपने गृह राज्य का पहला दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे से पहले, उनके गृह राज्य की सड़कों और गलियों को बड़े-बड़े बिलबोर्ड, पोस्टर और होर्डिंग से सजाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री के साथ-साथ सशस्त्र बलों को सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए बधाई दी गई है।अहमदाबाद और भुज सहित शहरों के प्रमुख चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, पीएम मोदी के…

Read More

पटना । तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल और परिवार से अलग किए जाने के उनके पिता और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के फैसले पर भाजपा के प्रवक्ता अजय आलोक ने दावा किया कि राजद सुप्रीमो को पहले से सच्चाई पता थी। अजय आलोक ने कहा, ‘यह लालू प्रसाद यादव का पारिवारिक मामला है। इस पर राजनीतिक टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है। वहां पार्टी ही परिवार है, परिवार ही पार्टी है। कौन रहेगा, जाएगा, यह पार्टी तय नहीं करती है बल्कि परिवार ही तय करता है। आलोक ने कहा, ‘तेज प्रताप यादव जो कार्टून वाली हरकतें करते…

Read More