Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- शराब माफिया के हमले की कहानी निकली झूठी, साथी की गोली से जवान की मौत, हिरासत में महिला दारोगा
- भारत में हो रहे प्रदर्शनों की फंडिंग के पीछे अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस, गायिका मैरी मिलबेन ने लगाया आरोप
- झारखंड CGL पेपर लीक कांड: गुप्त ठिकाने पर तीन घंटे में रटवाए गए 370 सवाल, सबूत मिटाने के लिए जलाए प्रश्नपत्र
- रिम्स में 466 करोड़ की लागत से खुलेंगे 10 नए विभाग
- पटना जंक्शन के पास बनेगा 7 मंजिला मॉल और वेंडर मार्केट
- हेमंत सोरेन को संत्वाना देने पहुंच रहे स्कूली छात्र
- बाबा के संघर्ष में मां ही थीं सबसे बड़ी ताकत, हेमंत सोरेन की भावुक पोस्ट
- यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR
Author: News Maati
रांची। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रांची प्रवास के दौरान अध्यक्ष परेश गट्टानी के नेतृत्व में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। चेंबर की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोमवार को बताया गया कि लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान राज्य के व्यापारिक और औद्योगिक विकास के मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई। मौके पर चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने राज्य में निवेश को बढावा देने के लिए नीतिगत समर्थन की आवश्यकता, व्यापारिक और औद्योगिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे की आवश्यकता और राज्य के आर्थिक विकास में चेंबर की…
रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। राज्य के 20 जिलों के उपायुक्तों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं निदेशक बागवानी फैज अक अहमद को रामगढ का उपायुक्त, निदेशक सूचना प्रद्यौगिकी आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त बनाया…
लातेहार। कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के सात अपराधियों को लातेहार पुलिस ने पन्नाटांड़ स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक पिस्तौल, 19 जिंदा गोलियां सहित अन्य सामान बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों में लातेहार थाना क्षेत्र के कुरा निवासी रोहित कुमार लोहरा,कुन्दन तुरी, चन्दनडीह निवासी विशाल लोहरा, चटनाही निवासी विनय गुप्ता, हेठलोटो निवासी विक्रांत सिंह, चंदवा थाना क्षेत्र के बुल्हु निवासी शुभम लोहरा, बालूमाथ थाना क्षेत्र के कुरियाम कला निवासी प्रमोद लोहरा का नाम शामिल है। जानकारी देते हुए डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह…
मुंबई । दक्षिण-पश्चिम मानसून के अपनी सामान्य तारीख से पखवाड़े भर से भी अधिक समय पहले मुंबई पहुंचने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा है कि देश की वित्तीय राजधानी में 75 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 26 मई को मुंबई में दस्तक दी। पिछले 75 वर्षों में मानसून इतना शीघ्र पहुंचा है।” मुंबई में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 11 जून है। नायर ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 1956 में 29 मई को मुंबई पहुंचा था। यह 1962 और 1971 में…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने लातेहार में एक आपराधिक केस में संदेह के आधार पर नाबालिग की पुलिस हिरासत में बेरहमी से पिटाई और उसे छोड़ने के बदले उसकी मां से रिश्वत की मांग करने के आरोप पर स्वतः संज्ञान लिया है। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले में राज्य की सरकार से जवाब मांगा है।यह मामला क्रिमिनल रिट के तौर पर दाखिल किया गया था, जिसे अदालत ने स्वतः संज्ञान में बदल दिया। मामले की अगली सुनवाई 24 जून को निर्धारित की गई है। लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक अप्रैल को हामी गांव…
पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर से निकाले जाने पर पत्नी ऐश्वर्या राय पहली बार मीडिया के सामने आईं। ऐश्वर्या ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लालू यादव के परिवार पर जमकर निशाना साधा और कई सवाल पूछ डाले। ऐश्वर्या राय ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों (लालू यादव के परिवार को) तेजप्रताप के बारे में पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई, मेरी जिंदगी…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची में पंडरा स्थित आवास पहुंचे, जहां मंत्री के परिवारजनों, शहर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दोनों विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सम्मान में रविवार को रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। इसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 31 मई तक गर्जन, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 10 जून से पहले मॉनसून के पहुंचने की सम्भावना है।यही वजह है विभिन्न जिलों में प्री मॉनसून की बारिश ही रही है। इससे राज्य भर में तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। पिछले 24 घण्टों में राज्य में सबसे अधिक…
रांची। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (जेएसएससी) – कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने दो आरोपितों के विरुद्ध अपनी जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीआईडी ने आरोपित गौरव कुमार और अभिलाष कुमार के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य सबूत भी कोर्ट में पेश किये हैं। इन दोनों के साथ इस मामले में और किसकी सहभागिता थी, इसकी भी जानकारी चार्जशीट में दी गयी है। हालांकि, सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने अब तक संज्ञान नहीं लिया है। लेकिन कोर्ट जल्द ही चार्जशीट पर संज्ञान लेकर अन्य आरोपितों के विरुद्ध…
लातेहार। जिले के महुआडांड़ थानाक्षेत्र के नीचे दौना गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर सोमवार को पलामू आईजी सुनील भास्कर ,डीआईजी वाई एस रमेश तथा लातेहार एसपी कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। मौके पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक चल मुठभेड़ में मारा गया नक्सली मनीष यादव बिहार के गया जिले के चकरबंधा गांव का रहने वाला था। इस पर झारखंड राज्य के लातेहार ,गढ़वा जिले और छत्तीसगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्र में नक्सली हिंसा के मामले दर्ज थे। इसमें पुलिस मुठभेड़ हत्या…