
पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को राउज एवेन्यू कोर्ट से अनुमति लेकर अचानक मालदीव जाना भारी पड़ गया। इंटरनेट मीडिया पर किसी अनुष्का और कोई अलका के बीच वाट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट पर भरोसा करें तो पत्नी-पत्नी और वो के बीच किसी तीसरी निशु सिन्हा की इंट्री के कारण तेजप्रताप के अंतरंग संबंध जगजाहिर हो गए।



तेजप्रताप के व्यक्तिगत जीवन की तरह यह चतुष्कोण भी पेचीदा है। इसके राजदार कई निकटवर्ती भी बताए जा रहे हैं। सोमवार को दिनभर इंटरनेट मीडिया पर इसपर टीका-टिप्पणी होती रही, कई-कई निहितार्थ निकाले जाते रहे। किसी अनुपम कुमार सिंह के एक्स हैंडल से जारी वाट्सएप चैटिंग के स्क्रीन शॉट शाम तक 353 बार री-पोस्ट किए गए।
तेज प्रताप और निशु सिन्हा के कथित रिश्ते की चर्चा
वायरल चैट में तेजप्रताप यादव और निशु सिन्हा के कथित रिश्ते की चर्चा हो रही है। इस चैट में अनुष्का किसी से बात कर ही है और तेज प्रताप को लेकर खुलासा कर रही है। इस बातचीत में तेजप्रताप यादव के निजी जीवन के कई राज खुलने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, वायरल चैट में तेजप्रताप यादव और निशु सिन्हा को पति-पत्नी बताया जा रहा है। तेजस्वी यादव को लेकर भी बड़ा दावा किया जा रहा है। चैट में कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने बेबी प्लानिंग के लिए दोनों को मालदीव भेजा है।
वायरल चैट के अनुसार, तेजप्रताप यादव का निशु सिन्हा नाम की एक महिला के साथ रिश्ता है। अनुष्का ने यह भी कहा कि दोनों मालदीव गए थे। निशु सिन्हा कौन हैं, इसे लेकर अभी भी रहस्य बना हुआ है। लोग जानना चाहते हैं कि उनका तेजप्रताप से क्या संबंध है। क्या यह कोई साजिश है या सच में ऐसा कुछ है? तेजप्रताप की चुप्पी ने इस मामले को और भी उलझा दिया है
इसमें सबसे चौंकाने वाला चैट तेजप्रताप के साथ ‘तीसरी’ के मालदीव यात्रा पर जाने की सूचना है। वहीं ‘दूसरी’ के अस्पताल में एडमिट होने और स्वयं को मीडिया में लाने की बात है। इसके बाद ही तेजप्रताप के इंटरनेट मीडिया अकाउंट से अनुष्का के साथ उनके संबंधों की स्वीकारोक्ति व फोटो प्रसारित हो जाती है। इसपर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं तो पोस्ट डिलीट किया गया और अकाउंट हैक होने की जानकारी दी गई। बहरहाल, कहानी बुरी तरह उलझी हुई है। किरदार कई हैं, परंतु सबके निशाने पर तेजप्रताप ही हैं। अब उनके व्यक्तिगत संबंध उनके सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक भविष्य पर हावी हो चुके हैं।
है ।
लालू यादव के भतीजे नागेंद्र यादव रिश्तों को लेकर सनसनीखेज खुलासा कर रहे हैं. तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या की तरफ से अनुष्का और तेज प्रताप के रिश्तों पर संगीन आरोप लगाए गए हैं लेकिन तेज प्रताप यादव चुप हैं, अनुष्का यादव चुप हैं, आकाश यादव चुप हैं।

