Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में आएगी 1100 रुपये मासिक पेंशन, 1,423.94 करोड़ रुपए होंगे हस्तांतरित
- दीपक गिरोह के चार शूटर मुठभेड़ में ढेर
- तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
- झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
- संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
- झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनी, जस्टिस रंजना देसाई को बनाया अध्यक्ष
- झारखंड में निवेश समझौतों से रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा : चेंबर
Author: News Maati
न्यूयॉर्क ।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिकी वस्तुओं पर भारत अपने शुल्क को कम करेगा। हालांकि ट्रंप ने इसके साथ ही दो अप्रैल से भारत पर भी अमेरिकी शुल्क लगाने की अपनी धमकी को दोहराया। अमेरिकी समाचार वेबसाइट ‘ब्रेइटबार्ट न्यूज’ के साथ साक्षात्कार में ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पिछले महीने हुई वार्ता के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ उनके ‘‘ बेहद अच्छे संबंध” हैं। वेबसाइट ने ट्रंप के हवाले से कहा, ‘‘ लेकिन भारत…
पटना । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोबाइल देखकर प्रश्न पूछने पर राजद के एक विधायक पर भड़क गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सब गड़बड़ है। यह प्रतिबंधित है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी। दरअसल, राजद के विधायक सुदय यादव ने मोबाइल देखकर खाद्य और आपूर्ति विभाग से संबंधित एक प्रश्न पूछा। मंत्री लेसी सिंह ने सवाल का जवाब भी दिया। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह नागवार गुजरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में मोबाइल ले जाने पर आपत्ति जताई और विपक्ष के…
छत्रपति संभाजीनगर । महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। कब्र को हटाने के विवादों और बयानबाजी के चलते, पुलिस ने इलाके में अपनी मौजूदगी और बढ़ा दी है। कब्र की सुरक्षा को और सख्त बनाने के लिए बुधवार को कब्र के पीछे की दीवार पर लोहे के बड़े-बड़े पट्टे (लोहे की चादर) लगाए गए, ताकि किसी को भी इस स्थान पर बिना अनुमति के प्रवेश करने से रोका जा सके। इससे पहले, निजाम शासनकाल में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा के लिए हज़रत ख्वाजा सैयद ज़ैनुद्दीन शिराजी…
भागलपुर। भागलपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नवगछिया के जगतपुर इलाके में हुई। मृतक की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है, जबकि घायल जयजीत और उसकी मां मीना हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों भांजों के बीच नल के पानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान जयजीत ने फायरिंग की, जिसमें विश्वजीत की मौत हो गई और जयजीत खुद भी घायल हो गया। विश्वजीत की मां मीना…
गाजा । गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले में कम से कम 16 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए के हवाले से बताया कि यह हमला बुधवार को बेत लाहिया के सलातीन इलाके में हमला हुआ, यहां लोगों ने पहले हुए इजरायली हमलों के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित की थी। इजरायल की सेना ने इस घटना पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है। गाजा में इजरायली सेना के नए हमलों के बीच यह हमला हुआ। इजरायल का…
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य में बिजली सस्ती हो गई है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिजली कंपनियों ने बिजली के दाम 15 पैसे प्रति यूनिट कम कर दिए हैं। बता दें कि विपक्ष चुनावी साल में मुफ्त बिजली की मांग कर रहा है। आरजेडी ने तो सरकार बनने पर 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा भी किया है। किसानों को भी सस्ती दर पर बिजली मिलेगी। उन्हें सिंचाई के लिए 92 प्रतिशत तक की छूट…
चतरा। टंडवा स्थित एनटीपीसी के उत्तरी करणपूरा मेगावाट विद्युत ताप परियोजना के पहले और दूसरे यूनिट से बिजली के सफल उत्पादन और वितरण के बाद परियोजना के तीसरी यूनिट का भी परीक्षण सफल रहा। परियोजना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को यह सफलता बुधवार को मिली। तीसरे इकाई से बिजली के सफल उत्पादन की लकीरें जैसे ही ट्रायल रूम में लगे स्क्रीन में दिखी वैसे ही ट्रायल रूम के अंदर तालिया की गड़गड़ाहट गूंज उठी। इस प्रकार से 1980 मेगावाट वाली एनटीपीसी की उतरी करणपुरा मेगा विद्युत ताप परियोजना के तीनों युनिट से बिजली का उत्पादन सफल हुआ। परियोजना के पहले…
पटना। जमीन के बदले नौकरी मामले में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की। 70 वर्षीय लालू यादव सुबह करीब 10.30 बजे पटना में ईडी के बैंक रोड कार्यालय पहुंचे थे। उनकी सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती, जो पाटलिपुत्र से राजद की सांसद भी हैं, अपने पिता के साथ थीं। ईडी के अधिकारियों ने लालू यादव से पूछताछ में उनसे सवाल किया कि किशुन देव राय ने 3 हजार वर्ग फीट की जमीन मात्र 3 लाख 75 हजार रुपये में राबड़ी देवी को ही…
रांची। सीबीआई ने 40 हजार 500 रुपये घूस लेते हुए इंडियन डिफेंस सर्विस से गैरिसन इंजीनियर साहिल को गिरफ़्तार किया है। वह एक ठेकेदार के 27 लाख के बिल के भुगतान के लिए दो प्रतिशत की दर से 54 हजार रुपये घूस मांग रहा था। सीबीआई रांची की टीम ने घूस लेते हुए उसे बुधवार की शाम को सूजाता चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते में उसके दफ़्तर से गिरफ़्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अधिकारियों का एक दल गैरिसन इंजीनियर के नामकुम स्थित घर पर छापेमारी कर रही है। ठेकेदार से सीबीआई से इस बात की शिकायत की…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने मंगलवार को पाकिस्तान को एक कठोर राज्य में बदलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उग्रवाद के खिलाफ संघर्ष देश के अस्तित्व के लिए एक लड़ाई है। जनरल मुनीर ने यह टिप्पणी राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक में की, जो बलूच आतंकवादियों द्वारा एक यात्री ट्रेन को अपहरण करने के कुछ दिनों बाद बुलाई गई थी, जिसके परिणामस्वरूप 25 यात्रियों की मौत हो गई थी। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक ने बंद कमरे में हुई इस बैठक की अध्यक्षता की, जिसे उन्होंने देश…