Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी

    October 1, 2026

    बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय

    October 1, 2026

    यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
    • बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
    • यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
    • Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
    • रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
    • विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
    • रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
    • परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » हेमंत सोरेन झारखंड के पहले मिल्क पाउडर प्लांट की रखी आधारशिला, कृषि उत्पादों के वैल्यू एडिशन पर दिया जोर
    Blog

    हेमंत सोरेन झारखंड के पहले मिल्क पाउडर प्लांट की रखी आधारशिला, कृषि उत्पादों के वैल्यू एडिशन पर दिया जोर

    News MaatiBy News MaatiJune 6, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसान भाइयों की आय कैसे बढ़े, वे कैसे समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी बनें, इस सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है। सोरेन शुक्रवार को मेधा डेयरी प्लांट, होटवार, रांची में राज्य के पहले मिल्क पाउडर प्लांट की आधारशिला रखने के बाद हरिवंश टाना भगत स्टेडियम, होटवार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास निरंतर जारी है। इस सिलसिले में कई योजनाएं चल रही है और आने वाले दिनों में कई और योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। आप इन योजनाओं से जुड़ें और अपने साथ राज्य को मजबूत बनाने में सहयोग दें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेधा रागी लड्डू, मेधा सूधन खाद और जानवरों का चारा बनाने वाली मशीन- साइलेज को लांच किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवसायिक कृषि आज की जरूरत है। कृषि उत्पादों का वैल्यू एडिशन कैसे बढ़े, इस पर भी विशेष ध्यान देना है। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक क्रिकेटर जब कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, तो 24 घंटे खेती से जुड़ा रहने वाला किसान क्यों आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई माध्यमों से सहयोग कर रही है। ऐसे में आप अपनी खेती को व्यवसायिक स्वरूप देने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

    अर्थव्यवस्था में कृषि -पशुपालन का अहम योगदान : मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि और पशुपालन का अहम योगदान है। यह बड़ी संख्या में लोगों के आजीविका का साधन है। एक ऐसा भी वक्त था जब “जय जवान,जय किसान” का नारा यह बताने के लिए ही काफी था कि हमारी अर्थव्यवस्था में किसानों की ताकत कितनी अहमियत रखती थी। हालांकि, आज परिस्थितियां बदली है, लेकिन इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि कृषि के बिना अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ सकती है। किसानों के उत्पादों से लोगों का पेट भरता है। अगर अनाज का उत्पादन नहीं हो ,तो जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमारी सरकार तमाम चुनौतियों के बीच भी कृषि- पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आपके उत्पादित धान को सरकार क्रय करती है। किसानों को प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता देने के लिए कई योजनाएं हैं। हमारा मकसद कृषि को और मजबूती देना है।

    कृषि से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं : मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में तरह-तरह के उद्योग धंधे संचालित हैं। फैक्टरियों की वजह से पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंच रहा है, इससे हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन, कृषि ही एक ऐसा सेक्टर है , जिससे सिर्फ फायदे ही फायदे हैं। खेतों में उपजने वाले अनाजों से पर्यावरण को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अगर कुपोषण की समस्या बच्चों में तेजी से बढ़ रही है, तो इसके पीछे कहीं ना कहीं पौष्टिक भोजन का अभाव और रसायनयुक्त तथा नकली सामानों का इस्तेमाल बढ़ना बहुत बड़ा कारण है ।अगर आज हमारे घर में गाय और अन्य पशु संसाधन हों, तो हमें शुद्ध और पौष्टिक भोजन मिलेगा, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।

    पशुपालकों को बीमा युक्त पशुधन दे रही सरकार : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों और पशुपालकों को अब जो भी पशु धन दिए जा रहे हैं, उसका बीमा सरकार करा रही है, ताकि बीमारी अथवा किसी अन्य वजह से अगर पशु की मौत हो जाती है, तो किसानों को किसी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़े।

    दुग्ध-मछली उत्पादन में झारखंड बनेगा आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध, मछली, मीट आदि के उत्पादन में राज्य आत्मनिर्भर बने, इसके लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है । उन्होंने विश्वास जताया कि अगले 5 से 7 वर्षों में झारखंड इनके उत्पादन में ना सिर्फ आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि निर्यात करने में भी सक्षम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध संग्रहण कार्य को बढ़ाना देने के लिए सरकार कार्य योजना बना रही है। इसके तहत किसानों और पशुपालकों को दूध के लिए बाजार उपलब्ध कराने के साथ उचित कीमत भी दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

    इस अवसर पर प्रदेश की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सुरेश बैठा, सचिव अबू बकर सिद्दीक, निदेशक पशुपालन किरण पासी, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ मीनेश शाह और झारखंड मिल्क फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जयदेव विश्वास विशेष रूप से मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी

    October 1, 2026

    बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय

    October 1, 2026

    यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,438

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी

    By News MaatiOctober 1, 202617

    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ‘हीरो’…

    बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय

    October 1, 2026

    यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?

    October 1, 2026

    Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी

    October 1, 2026

    बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय

    October 1, 2026

    यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?

    October 1, 2026

    Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार

    October 1, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.