Author: News Maati

नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पॉलिटिकली अनफिट बताते हुए कहा कि वे तुष्टीकरण के माध्यम से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात पर चिंता जताई कि किस तरह कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है और पूरे भारत में विभाजन पैदा कर रही…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। यह लगातार पांचवां सत्र था, जब बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 557.45 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 76,905.51 और निफ्टी 159.75 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 23,350.40 पर था।लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 706.35 अंक या 1.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,850.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 326.90 अंक या 2.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,184.95 पर बंद हुआ। सेक्टोरल आधार पर ज्यादातर इंडेक्स तेजी…

Read More

पटना । बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमरवा गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुई। गोलीबारी उस वक्त शुरू हुई, जब दानापुर और मनेर पुलिस की संयुक्त टीम गुप्त सूचना के आधार पर एक वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए पहुंची। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक अपराधी घायल हो गया, जबकि उसके साथी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सूअरमरवा गांव में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं। इस सूचना…

Read More

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे का आगाज हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाकर किया। यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया। शुक्रवार सुबह तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन व स्थानीय लोगों से मिलने के उपरांत मुख्यमंत्री रामनगरी पहुंचे, जहां रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की।…

Read More

बेंगलुरु ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा आज (21 मार्च) सुबह बेंगलुरु में शुरू हो गई है। संघ मणिपुर को लेकर चिंतित है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर ने कहा कि 20 महीनों से मणिपुर बुरे दौर से गुजर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार के कुछ राजनीतिक और कुछ प्रशासनिक फैसलों को देखते हुए अब कुछ उम्मीद दिख रही है। मणिपुर के लोगों के लिए उम्मीद दिख रही है लेकिन संघ का मूल्यांकन है कि पहले की तरह सामान्य माहौल बनने में लंबा वक्त लगेगा। सह सरकार्यवाह मुकुंद ने कहा कि संघ की दूसरी चिंता…

Read More

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा का फिर से इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश करने फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के इस फैसले से हड़कंप मच गया और ये पूछा जाने लगा कि आखिर ये सिफारिश करने का फैसला क्यों लेना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में लगी आग के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी. जिस समय ये नकदी बरामद हुई उस दौरान जस्टिस यशवंत वर्मा शहर में नहीं थे. जस्टिस के आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने की…

Read More

रांची । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रांची में इंडियन डिफेंस सर्विस और इंजीनियरिंग के गैरिसन इंजीनियर साहिल रतुसरिया के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में 80 लाख रुपए नगद, 50 लाख रुपए के जेवरात और शेयर बाजार में दो करोड़ से अधिक के निवेश के कागजात बरामद किए गए हैं। गैरिसन इंजीनियर को बुधवार की शाम एक ठेकेदार से 40,500 रुपए रिश्वत लेने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सीबीआई ने रांची के नामकुम स्थित उसके आवास पर छापेमारी की। गिरफ्तार इंजीनियर से प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर सीबीआई ने इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ…

Read More

रांची। विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 74 अरब 70 करोड़ 50 लाख 86 हजार रुपये की अनुदान मांग चर्चा के बाद स्वीकृत हो गई। विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सरकार के उत्तर में विपक्ष पर जहां चुटकियां ली, वहीं आगामी योजनाओं को भी सदन के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सदर अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी तकनीक को अपनाया जाएगा। इसकी शुरूआत रिम्स से होगी। सभी सरकारी अस्पतालों में…

Read More

रांची। विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का दर्द भी छलका। सरकार के उत्तर के वक्त डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन राम और वे उनके हनुमान हैं। भाजपा के लोगों ने राम को हनुमान से जुदा करने का प्रयास किया। उनपर घिनौने आरोप लगे। उनपर सरकार गिराने के आरोप लगे। डॉ. इरफान ने कहा कि वे सदन में हैं तो सिर्फ कल्पना भाभी की बदौलत। वे नहीं होती तो वे सदन में नहीं होते। कांग्रेस नेता राहुल…

Read More

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को 2025 में आयोजित 22 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की जानकारी नहीं दी गई है। आयोग का कहना है कि इससे संबंधित रिक्ति शिक्षा विभाग से प्राप्त होने के बाद कैलेंडर में शामिल किया जाएगा। बीपीएससी 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी। कैलेंडर में सिविल असिस्टेंट इंजीनियर, सहायक प्राध्यापक, प्राचार्य, उप प्राचार्य, लोअर डिविजन क्लर्क आदि के पदों पर…

Read More