
–इस कार्यक्रम के लिए skyfoa से sushil Ankan, विकास पाठक और बीरेन्द्र गुप्ता मुख्य रूप से लगे हुए हैं।



रांची । Lions Club of Eklavya Greater और SkyDale Flat Owners’ Association (SKYFOA) के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार, 8 जून किया जा रहा है। यह शिविर स्काईडेल कम्युनिटी हॉल में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर में Pulse Hospital, Ranchi का विशेष सहयोग प्राप्त है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. हेमलता भारती (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक सिंह और डॉ. अन्नी जैसी प्रतिष्ठित चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो सभी निवासियों को व्यक्तिगत सलाह और जांच प्रदान करेंगी।
SKYFOA द्वारा सभी स्काईडेल परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
जांच सेवाओं में शामिल हैं:
आँखों की जाँच
ब्लड प्रेशर मापन
ब्लड शुगर टेस्ट
बॉडी मास इंडेक्स (BMI)
महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श
सामान्य चिकित्सकीय परामर्श

