Author: News Maati

रांची। रेलवे ने नगर ऊंटारी (श्री बंशीधर नगर) में रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मंजूरी दे दी है। 23 मार्च से राजधानी एक्सप्रेस नगर ऊंटारी में रुकने लगेगी। सांसद विष्णु दयाल राम 23 मार्च को नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने सांसद को पत्र भेजकर नगर ऊंटारी स्टेशन पर स्टॉपेज का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया है। सांसद विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे बोर्ड ने रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12453/12454 का नगर ऊंटारी (श्री…

Read More

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस वर्ष ब्याज दरों में दो बार कटौती के अनुमान को बरकरार रखने से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट की बदौलत स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन उछाल रहा।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 899.01 अंक अर्थात 1.19 प्रतिशत की छलांग लगाकर करीब पांच सप्ताह बाद 76 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 76,348.06 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले 13 मार्च को यह 76,138.97 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 283.05 अंक यानी 1.24 प्रतिशत मजबूत…

Read More

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने घोषणा की है कि राज्य में इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणी के 38733 पदों पर नियमित नियुक्तियां होंगी। इन नियमित पदों के अलावा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पूर्व से कार्यरत आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के अलावा 27375 ग्रामीण और शहरी आशा का चयन भी होगा। मंत्री गुरुवार को विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के 20 हजार 35 करोड़ 80 लाख रुपये के बजट पर हुई चर्चा के बाद सरकार का पक्ष रख रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे 15 सौ नए अस्पताल : मंत्री ने सदन को बताया कि मुख्यमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। अब देश के रक्षा कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निम्हांस) सहयोग करेगा। इसके लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने गुरुवार को अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता तीनों सेनाओं के जवानों, उनके परिवारों तथा आश्रितों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने पर केंद्रित होगा। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ?की महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन और निम्हांस की निदेशक डॉ?. प्रतिमा मूर्ति ने नई दिल्ली में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने सेना के लिए स्वदेशी उन्नत टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) हासिल करने के लिए करीब 7,000 करोड़ रुपये के सौदे को मंजूरी दी है। यह सौदा 307 हॉवित्जर के लिए है, जिनकी मारक क्षमता 45-48 किलोमीटर तक है। इस सौदे में सेना की 15 आर्टिलरी रेजिमेंटों को हथियार पहुंचाने वाले 327 गन टोइंग वाहन भी शामिल हैं। इस अनुबंध पर अगले सप्ताह सौदे पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिससे भारीभरकम हॉवित्जर के निर्माण में घरेलू क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय सेना ने चीन और पाकिस्तान के…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के अंड्री जंगल और कांकेर जिले के नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर हो गए जबकि एक जवान शहीद हो गया। गृहमंत्री अमित शाह ने इन दो सफल अभियानों के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजापुर और कांकेर नक्सल आॅपरेशन्स पर जवानों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर श्री शाह ने लिखा कि नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र…

Read More

बहराइच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि भारत की विरासत पर हमला करने वाले और देश के लोगों का अपमान करने वाले आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह के बराबर है। उन्होंने कहा कि नया भारत इसे स्वीकार नहीं कर सकता। मुगल शासक औरंगजेब से जुड़े विवादों के बीच आदित्यनाथ ने बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति को रौंदने की कोशिश करने वालों आक्रांताओं का जश्न मनाने के खिलाफ चेतावनी दी। योगी ने कहा कि आक्रांताओं का महिमामंडन करने का मतलब देशद्रोह की जड़ों को मजबूत करना है। नया भारत उन लोगों…

Read More

मुंबई । दक्षिण मुंबई में रहने वाली 86 वर्षीय एक महिला ने ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ धोखाधड़ी के दौरान दो महीने में 20 करोड़ रुपये से अधिक गंवा दिये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जालसाजों में से एक ने महिला से पैसे ऐंठने के लिए खुद को ‘सीबीआई अधिकारी’ बताया था। पुलिस के अनुसार, 26 दिसंबर 2024 से इस साल तीन मार्च के बीच अंजाम दिये गए इस अपराध के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को दो महीने तक घर पर ही रहने को…

Read More

गुमला। गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 80 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। ब्राउन शुगर की कीमत लगभग दस हजार रुपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुमला के शास्त्री नगर निवासी 24 वर्षीय राजन कुमार व बड़ाईक मुहल्ला निवासी 28 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह के नाम शामिल है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने गुरूवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गोकुल नगर स्थित स्टार डीपीएस स्कूल के पास कुछ व्यक्ति बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं।…

Read More

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड का एक जवान भी शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। गंगालूर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे मुठभेड़ शुरू हुई और यह अभी भी जारी है। वहीं, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा के अलावा सुरक्षाबलों ने कांकेर में मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया है। कुल मिलाकर अलग-अलग…

Read More