Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रिम्स में 466 करोड़ की लागत से खुलेंगे 10 नए विभाग
- पटना जंक्शन के पास बनेगा 7 मंजिला मॉल और वेंडर मार्केट
- हेमंत सोरेन को संत्वाना देने पहुंच रहे स्कूली छात्र
- बाबा के संघर्ष में मां ही थीं सबसे बड़ी ताकत, हेमंत सोरेन की भावुक पोस्ट
- यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR
- आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 देश छोड़ने का आदेश
- शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा उछला
- CJP प्रदर्शन पर हाई कोर्ट सख्त, पुलिस को सभी वैध कदम उठाने के निर्देश
Author: News Maati
पटना। बिहार पुलिस के निलंबित सिपाही सरोज सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। बिहार पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर सिपाही सरोज सिंह को एके-47, इंसास राइफल एवं अन्य हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सरोज सिंह, परशुराम सिंह, मुन्ना यादव, विश्वजीत सिंह, निशांत कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक एक-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक कार्बाइन, पॉइंट 306 का एक राइफल के अलावा कई मैगजीन, जिंदा कारतूस के साथ-साथ लगभग एक करोड़ 10 लाख…
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में अप्रत्याशित आधे प्रतिशत की कटौती करने से दर के प्रति संवेदनशील रियल्टी, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और आॅटो समेत 19 समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत शुक्रवार को शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 746.95 अंक अर्थात 0.92 प्रतिशत की तूफानी तेजी के साथ आठ कारोबारी सत्र के बाद 82 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 82,188.99 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 252.15 अंक यानी 1.02 प्रतिशत उछलकर 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 25003.05 अंक पर…
नई दिल्ली। नीट पीजी 2025 की परीक्षा अब 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने 6 जून को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) को परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है। अब यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में कंप्यूटर बेस्ड मोड में ली जाएगी।संबंधित खबरें पहले दो शिफ्टों में होनी थी परीक्षा : इससे पहले NEET PG परीक्षा 15 जून को दो शिफ्टों में होनी तय थी। लेकिन कोर्ट ने 30 मई को आदेश दिया था कि परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में कराई जाए। साथ ही NBE को यह छूट भी…
वॉशिंगटन । एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की है। मस्क ने दावा किया है कि ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल्स में है। इसके साथ ही मस्क ने ‘स्पेसएक्स प्रोग्राम’ को बंद करने की घोषणा की। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मस्क ने कहा, “मेरे सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स को रद्द करने के राष्ट्रपति के बयान के मद्देनजर, स्पेसएक्स अपने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को तुरंत बंद करना शुरू कर देगा।” अमेरिकी मीडिया आउटलेट ‘सीएनएन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसने अतीत में नासा के दो अंतरिक्ष…
नयी दिल्ली ।देश की रेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निरीक्षण किया और दिल्ली से श्रीनगर तक चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन वैष्णो देवी की आधारभूमि कटरा होते हुए घाटी तक पहुंचेगी, जो कश्मीर को पहली बार सीधी रेल सेवा से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। चिनाब पर बना दुनिया का अजूबा पुल : यह रेलमार्ग दो अद्भुत इंजीनियरिंग चमत्कारों का हिस्सा है—पहला, चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे…
नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने होम लोन लेने वालों के लिए एक अच्छी खबर दी है। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में लगातार तीसरी बार कटौती की है। पॉलिसी रेट्स को 50 बेसिस पॉइंट्स (bps) कम करने का फैसला किया गया है। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में इसमें 25 बीपीएस की कटौती की गई थी। यानी छह महीने में रेपो रेट में 100 बीपीएस यानी एक फीसदी की गिरावट आई है। रेपो रेट में कटौती का मतलब है कि होम लोन पर ब्याज दर कम हो जाएगी। इससे होम लोन की EMI या लोन की अवधि…
जम्मू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का भव्य उद्घाटन किया। यह पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर स्थित है और अपनी भौगोलिक और तकनीकी विशेषताओं के कारण दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन कर न केवल देश को एक बड़ी सौगात दी, बल्कि पाकिस्तान और चीन को भी एक कड़ा संदेश दिया। उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी हाथ में तिरंगा लेकर चिनाब ब्रिज पर चहलकदमी करते नजर आए। हाथ में तिरंगा लेकर पुल पर चलना कोई…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तीन साल की बच्ची के अपहरण और बलात्कार के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में की, जिसमें वह बच्चे के साथ दिखाई दिया। अधिकारियों ने बताया कि वह आदतन अपराधी है और शहर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पांच पुलिस टीमें गठित की गईं और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम…
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एवं उद्योगपति एलन मस्क के बीच अब सीधा टकराव शुरू हो गया है। मस्क ने साफ कहा है—अगर सरकारी अनुबंधों से छेड़छाड़ की गई, तो स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल उड़ान नहीं भरेगा। यानी अंतरिक्ष यात्रियों की अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक आवाजाही रुक सकती है। बृहस्पतिवार को ट्रंप ने संकेत दिए कि उनकी सरकार स्पेसएक्स और स्टारलिंक को दिए जा रहे सरकारी फंड की समीक्षा कर सकती है। इसके बाद मस्क ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा—“स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान की सेवाएं तत्काल निलंबित करना शुरू…
बोस्टन । अमेरिका के बोस्टन स्थित संघीय न्यायालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश को अस्थायी रूप से रोक दिया है, जिसमें हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए आने वाले विदेशी छात्रों का अमेरिका में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। न्यायाधीश एलिसन बरोस ने हार्वर्ड को दिया गया दो-पृष्ठीय अस्थायी रोक आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के आदेश को तब तक लागू नहीं किया जा सकता जब तक मामला पूरी तरह न्यायालय में न सुलझ जाए। छह महीने के इस प्रतिबंध से “तत्काल और अपरिवर्तनीय नुकसान” होगा, जो कि न्यायिक प्रक्रिया के लिए हानिकारक है। पहले भी…