Author: News Maati

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 से उम्मीद की जा रही है कि छुट्टियों वाले इस छोटे हफ्ते में इनमें कुछ सुधार (रिकवरी) देखने को मिल सकता है। इसके पीछे अमेरिका की ओर से टैरिफ में राहत की उम्मीद और भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार समझौते में प्रगति की संभावनाएं हैं। गणतंत्र दिवस 2026 के कारण सोमवार यानी 26 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार बंद है। बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग मंगलवार से फिर शुरू होगी। पिछले शुक्रवार को शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी, जिसकी वजह विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, वैश्विक…

Read More

नई दिल्ली । भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 77वें गणतंत्र दिवस के आयोजन समारोह में यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उर्सुला ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान बताया। कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट बनना जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है। एक सफल भारत दुनिया को ज्यादा स्थिर, खुशहाल और सुरक्षित बनाता है और हम सभी को फायदा होता है।” बता दें, ईयू…

Read More

नई दिल्ली । कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में वायुसेना का फ्लाई पास्ट इस बार बेहद महत्वपूर्ण रहा। वायुसेना के जांबाज फाइटर पायलटों ने कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन बनाया। यह फॉर्मेशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित था। दरअसल फ्लाई-पास्ट गणतंत्र दिवस परेड के सबसे ज्यादा इंतजार वाले कार्यक्रमों में से एक है। इस वर्ष फ्लाई-पास्ट में कुल 29 विमान शामिल हुए। फ्लाई-पास्ट करने वाले विमानों में 16 फाइटर विमान भी शामिल थे। वहीं वायुसेना के चार ट्रांसपोर्ट विमान और नौ हेलीकॉप्टर भी इस शानदार फ्लाई-पास्ट में शामिल हुए। गणतंत्र दिवस समारोह में किए गए फ्लाई-पास्ट…

Read More

पटना । बिहार में गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया। इस मौके पर राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सुशासन एवं न्याय के साथ विकास पर जोर दे रही है। उन्होंने देशवासियों और बिहारवासियों को इस मौके पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 1950 में हमारा देश एक गौरवशाली संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ और संसदीय व्यवस्था पर आधारित…

Read More

रांची । 77वें वें गणतंत्र दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर शानदार परेड का आयोजन हुआ और सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गईं। राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में भारतीय संविधान को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से प्रेरित दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया। उन्होंने कहा कि संविधान ने भारत को एकता, समानता और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया है। राष्ट्र निर्माण में झारखंड के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने राज्य की…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांति कालीन वीरता सम्मान ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा की और 2025 में अपनी स्पेस फ्लाइट पूरी की थी। विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे। इस मिशन के दौरान उन्होंने असाधारण साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण का परिचय दिया,…

Read More

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में सोमवार को लोकतंत्र का एक लंबे समय से इंतजार किया जा रहा जश्न मनाया गया, जो दशकों से वामपंथी उग्रवाद की चपेट में था। एक ऐतिहासिक पल में बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 47 गांवों में पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया गया। यह मौका बस्तर में लोकतंत्र की बहाली और सामाजिक बदलाव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। छत्तीसगढ़ सदन के अनुसार, पिछले दो वर्षों में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अपनाई गई समन्वित रणनीति, सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर माओवाद विरोधी अभियान और स्थानीय समुदायों से बढ़ते सहयोग के…

Read More

राँची: प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जेसीआई राँची नियो (JCI Ranchi NEO) द्वारा अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी नई कार्यकारिणी टीम (2026) के लिए 9वें शपथ ग्रहण समारोह (Installation Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम आज, 24 जनवरी 2026 को कांटाटोली स्थित ‘ओएमजी, हिंदुस्तान टिम्बर’ के प्रांगण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि: इस अवसर पर निहार तुलस्यान मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, JC तन्वी अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नई कार्यकारिणी टीम (वर्ष 2026): समारोह के दौरान JC HGF अनुज अग्रवाल…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेंट जॉन्स स्कूल, ऑल सोल्स कॉलेज के बाद यूनाइटेड किंगडम के शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सोमरविल कॉलेज का दौरा किया। मुख्यमंत्री का स्वागत सोमरविल कॉलेज की प्रिंसिपल कैथरीन रॉयल की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में किया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि कैथरीन रॉयल सोमरविल कॉलेज की पूर्व छात्रा, पूर्व ब्रिटिश राजनयिक तथा नाटो की वरिष्ठ अधिकारी रह चुकी हैं। इस अवसर पर आदिवासी कल्याण, सतत विकास, जलवायु कार्रवाई, न्यायसंगत परिवर्तन तथा उच्च शिक्षा तक समान पहुंच के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के…

Read More

नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards 2026) के नामों की भी घोषणा हो चुकी है। अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ सेना के तीन जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था, उन्हें भारत के सर्वोच्च शांतिकाल का वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। जून 2025 में शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। शुभांशु अंतरिक्ष…

Read More