Author: News Maati

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को आर्थिक हालातों के कारण पाकिस्तान में स्कूल ना जाने वाले करीब 26 मिलियन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई करवाने के लिए विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर शिक्षा आपातकाल की घोषणा की है। एसोसिएटेड प्रेस आॅफ पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्कूल ना जाने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए निजी स्कूलों और एनजीओ से कहा कि आप सरकार के साथ आइए और हमारे मुल्क के भविष्य को संभालने में हमारी मदद कीजिए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के एजेंडे को आगे बढ़ाने के…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर आएंगे। वे झारखंड को चार वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। वे संताल परगाना से शुरू होने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को जमशेदपुर से हरी झंडी दिखाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री देवघर से बनारस और गोड्डा से रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही एक अन्य ट्रेन, जो कि बिहार के भागलपुर से चलकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जाएगी। यह ट्रेन हंसडीहा और दुमका होते हुए हावड़ा प्रस्थान करेगी। संताल परगना में गुजरने वाली…

Read More

कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या और अस्पताल में भ्रष्टाचार के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य जवाहर सरकार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक लंबा पत्र लिखकर उन्होंने इस मामले में राज्य सरकार के रवैये की तीखी निंदा की है। आरजी कर अस्पताल से जुड़ी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले जोहर सरकार पहले नेता नहीं हैं। इससे पहले तृणमूल के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने भी इस मामले पर…

Read More

रांची। पुलिस राज्य के सभी जिलों में 10 से 13 सितंबर तक जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आम जनता की समस्या सुनी जायेगी और उनकी मदद की जायेगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय से कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 21 जिलों में आईजी और डीआईजी रैंक के अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है। इनमें आईजी मनोज कौशिक को रांची, आईजी प्रभात कुमार को खूंटी,आईजी असीम विक्रांत मिंज को सिमडेगा,आईजी अखिलेश झा को गुमला, आईजी पंकज कंबोज को हजारीबाग, आईजी माइकल राज एस को…

Read More

नयी दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर दंपति दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए। राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और 83 जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय कर चुके इस दंपति ने अपने पहले बच्चे के आगमन का समाचार अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। दीपिका को एक दिन पहले ही मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट में यह खबर साझा की। इसमें कहा गया है कि स्वागत है बेबी गर्ल। आठ सितंबर 2024। दीपिका (38) और रणवीर (39) ने शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या…

Read More

पटना। बिहार के बक्सर जिले में त्रिवेणीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार सुबह नयी दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस (20802) की कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।ंपूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11.08 बजे तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।उन्होंने बताया कि डाउन लाइन में त्रिवेणीगंज-रघुनाथपुर के बीच ट्रेन के इंजन से 13वें नंबर के डिब्बा एस-7 और इंजन से 14वें नंबर के डिब्बा एस-6 के बीच का कपलिंग अचानक टूट गया। सीपीआरओ ने बताया कि इस घटना…

Read More

पटना। बिहार में 20 अगस्त से चल रहे जमीन सर्वे को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि जमीन सर्वे को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग उनकी समस्याओं को समझता है और समाधान के लिए तैयार है। कहा कि कई लोगों की जमीन आज भी दादा-परदादा के नाम से है और ऑनलाइन नहीं है। ऐसे में जमीन के कागजात निकालने के लिए (खतियान, जमाबंदी पंजी, लगान रसीद ) सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं हैं। सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अगर नहीं है तो ऑफलाइन पुराना रसीद से…

Read More

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से चल रहा युद्ध खत्म कराने की कोशिशें चल रही हैं, इन प्रयासों में भारत, ब्राजील और चीन की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी युद्ध समाप्त करने में भारत की मध्यस्थता पर बयान दे चुकी हैं। हालांकि रूस के राष्ट्रपति पुतिन शांति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन शांति प्रयासों के बावजूद अभी तक युद्ध खत्म करने पर सहमति नहीं बन पाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता कराने की जिम्मेदारी राष्टÑीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसएस)अजीत डोभाल को जिम्मेदारी सौंपी है,…

Read More

रोम । इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि भारत और चीन जैसे देश यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने में भूमिका निभा सकते हैं। मेलोनी की यह टिप्पणी शनिवार को उत्तरी इटली के सेर्नोबियो शहर में एम्ब्रोसेटी फोरम में की गई, जहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ भी बैठक की। यह टिप्पणी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा क्षेत्र में चल रहे संकट को सुलझाने में भारत के प्रयासों पर बयान के 48 घंटे से भी कम समय बाद आई। मेलोनी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यदि अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों को तोड़ा जाता है,…

Read More

गुवाहाटी। असम में अब बिना एनआरसी के आधार कार्ड नहीं बनेगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि असम में आधार कार्ड के लिए सभी नए आवेदकों को अपना एनआरसी आवेदन रसीद नंबर (एआरएन) जमा करना होगा। एक विस्तृत एसओपी तैयार की जाएगी और इसे एक अक्टूबर से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की आवेदन रसीद संख्या जमा करने से अवैध विदेशियों पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आधार कार्ड के लिए आवेदन जनसंख्या से अधिक हैं। हमने फैसला किया है कि नए आवेदकों को अपना एनआरसी आवेदन रसीद नंबर जमा करना होगा।’…

Read More