Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
- रांची के लॉर्ड्स आॅफ ड्रिंक्स बार में पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप
- ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा
- अमेरिकी जासूसी विमान तबाह, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान का बड़ा हमला
- बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर
Author: News Maati
जमशेदपुर । जमशेदपुर के चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र 24 वर्षीय कैरव गांधी 14 दिनों के बाद अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो गए हैं। वह मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें झारखंड के हजारीबाग और बिहार के गया बॉर्डर के बीच बरामद किया गया। जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने कारोबारी पुत्र की सकुशल बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस की प्राथमिकता पीड़ित की सुरक्षा थी, जिसमें सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और तकनीकी जांच…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से ‘इंडिया एनर्जी वीक 2026’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने भारत को ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को दुनिया का सबसे बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि देश अब ‘रिफॉर्म्स एक्सप्रेस’ पर सवार है और तेजी से सुधारों को लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के एनर्जी सेक्टर में करीब 500 अरब डॉलर के निवेश की संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत दुनिया के टॉप-5 पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स निर्यातकों में शामिल है और 150 से ज्यादा देशों…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में नगर निगमों को दो वर्गों में बांटने और मेयर पद के आरक्षण की व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। मंगलवार को चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने शांतनु कुमार चंद्र की ओर से दायर जनहित याचिका पर यह अहम फैसला सुनाया। याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार की उस नीति को चुनौती दी थी, जिसके तहत नगर निकाय चुनाव के लिए झारखंड के कुल नौ नगर निगमों को दो वर्गों, वर्ग ‘क’ और वर्ग ‘ख’ में विभाजित किया गया है। सरकार की अधिसूचना के अनुसार,…
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक नवजात बच्ची की चोरी के आरोप पर जबर्दस्त हंगामा हुआ। अब पुलिस जांच में यह मामला पूरी तरह फर्जी निकला है। जांच में खुलासा हुआ है कि बच्ची की चोरी नहीं हुई थी, बल्कि उसे माता-पिता ने ही आर्थिक तंगी के चलते बेच दिया था। पुलिस ने बेची गई बच्ची को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर गांव की रहने वाली बेबी देवी ने 24 जनवरी 2026 को छठे बच्चे को जन्म दिया था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और…
पटना । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस पार्टी के टॉप लीडरशिप के खिलाफ मोर्चा खोलकर सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। राहुल गांधी की कार्यशैली पर तीखा हमला करने के बाद अब उन्होंने अपनी जान-माल को खतरा बताया है। शकील अहमद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस और युवा कांग्रेस को उनके घरों पर हमले का आदेश दिया है। ये विवाद तब शुरू हुआ जब शकील अहमद ने एक पॉडकास्ट में राहुल गांधी को सबसे ‘असुरक्षित’ नेता करार दिया था।…
जमशेदपुर । जमशेदपुर के चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र 24 वर्षीय कैरव गांधी 14 दिनों के बाद अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो गए हैं। वह मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें झारखंड के हजारीबाग और बिहार के गया बॉर्डर के बीच बरामद किया गया। जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने कारोबारी पुत्र की सकुशल बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस की प्राथमिकता पीड़ित की सुरक्षा थी, जिसमें सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और तकनीकी जांच…
रांची। झारखंड की लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पलामू में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने घोषणा की कि राज्य की सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना का प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिया गया है और इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार समेत अन्य राज्यों…
नयी दिल्ली । सत्तहतरवें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहनावे में सोमवार को पारंपरिकता के साथ आधुनिकता की झलक भी देखने को मिली। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश की निगाहें परेड के साथ ही प्रधानमंत्री की वेशभूषा पर टिकी रहती है। वह हर साल अलग-अलग परिधान धारण करके समारोह शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। वह हर साल अनूठी शैली के पहनावे के जरिए देश की विविध परंपराओं की याद दिलाते हैं और अपने विशेष अंदाज से देशवासियों को प्रभावशाली संदेश देने का काम करते हैं। एक ओर जहां पूरी दुनिया के नेता ऐसे…
रांची। हरिहर सिंह रोड स्थित Skydale सोसाइटी परिसर में रविवार को 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष रौशन सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सोसाइटी के करीब 150 लोग मौजूद थे ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे : कार्यक्रम में सोसाइटी के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सीमा गुप्ता, अजीत गुप्ता, बिरेन्द्र कुमार, विकास पाठक, डॉ. विवेकानंद, विवेकानंद कुमार, सुधा प्रसाद, दीपक शर्मा, पूनम शर्मा, संगीता चौधरी, सुबोध चौधरी, स्नेहा गुप्ता, कामदेव यादव, रवींद्र…
पटना। बिहार में पिंक बसों का संचालन पूरी तरह महिलाएं करने जा रही हैं। अब महिला ड्राइवर भी तैयार हैं। गणतंत्र दिवस पर वे झांकी का भी हिस्सा बनीं। पहले चरण में 6 महिला ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी गई है। यह सभी समाज में सबसे पिछड़े महादलित समुदाय से आती हैं। पटना के परिवहन कार्यालय से इसकी शुरुआत की गई है। परिवहन विभाग ने पिछले साल मई में पिंक बस सेवा की शुरुआत की थी। तब यह सोचा गया था कि इसमें ड्राइवर और कंडक्टर सभी महिलाएं ही होंगी। बिहार परिवहन के मुख्य निदेशक अतुल कुमार वर्मा ने कहा, “पिंक…