Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देशभर में कल से लागू होगा वीबी-जी राम-जी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार

    June 30, 2026

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने की हिमांशु हत्या की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देशभर में कल से लागू होगा वीबी-जी राम-जी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार
    • झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने की हिमांशु हत्या की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
    • रामगढ़ में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
    • पुलिस संरक्षण में हुई करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या, दोषी पर भी चले हत्या का मुकदमा और मिले फांसी: भानु प्रताप शाही
    • झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय
    • भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार
    • ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार
    • केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जमशेदपुर से 14 दिन पूर्व अपहृत युवा उद्यमी कैरव गांधी सकुशल बरामद, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर हुई रिहाई
    Blog

    जमशेदपुर से 14 दिन पूर्व अपहृत युवा उद्यमी कैरव गांधी सकुशल बरामद, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर हुई रिहाई

    News MaatiBy News MaatiJanuary 27, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर । जमशेदपुर के चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र 24 वर्षीय कैरव गांधी 14 दिनों के बाद अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो गए हैं। वह मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें झारखंड के हजारीबाग और बिहार के गया बॉर्डर के बीच बरामद किया गया। जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने कारोबारी पुत्र की सकुशल बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस की प्राथमिकता पीड़ित की सुरक्षा थी, जिसमें सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और तकनीकी जांच लगातार जारी है। पुलिस इस मामले को पूरी तरह सुलझाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। जमशेदपुर के सीएच एरिया में रहने वाले कैरव गांधी का अपहरण 13 जनवरी को दिन में 11.30 से 1 बजे के बीच उस वक्त हुआ था, जब वे अपनी क्रेटा कार से घर से निकले थे। उन्होंने परिजनों को बताया था कि वे पहले शहर के बिष्टुपुर स्थित एसबीआई बैंक जाएंगे, इसके बाद आदित्यपुर में अपनी कंपनी पहुंचेंगे और दोपहर के भोजन के लिए घर लौट आएंगे।दोपहर 1.45 बजे तक उनके घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिलने पर उनकी तलाश शुरू हुई थी। इसके कुछ देर बाद परिजनों को एक विदेशी नंबर से फोन आया था, जिसमें कैरव गांधी के अपहरण की बात बताते हुए परिजनों से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। बाद में यह मांग बढ़कर दस करोड़ रुपये तक पहुंचने की जानकारी भी सामने आई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सात विशेष जांच टीमों (एसआईटी) का गठन किया था। ये टीमें झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लगातार छापेमारी कर रही थीं। इस बीच, झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने दो दिन पहले खुद जमशेदपुर पहुंचकर कैरव गांधी के अपहरण के मामले में कार्रवाई और जांच की प्रगति की जानकारी ली थी।बहरहाल, कैरव गांधी के सकुशल लौटने से पूरे शहर ने राहत की सांस ली है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कैरव गांधी की रिहाई पूरी तरह पुलिस कार्रवाई का परिणाम है या परिजनों के प्रयासों से यह संभव हो पाया। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    देशभर में कल से लागू होगा वीबी-जी राम-जी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार

    June 30, 2026

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने की हिमांशु हत्या की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,071

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025970

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026809
    Don't Miss
    Blog

    देशभर में कल से लागू होगा वीबी-जी राम-जी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार

    By News MaatiJune 30, 20262

    नई दिल्ली। विकसित भारतझ्रगारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) अधिनियम बुधवार से…

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने की हिमांशु हत्या की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

    June 30, 2026

    पुलिस संरक्षण में हुई करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या, दोषी पर भी चले हत्या का मुकदमा और मिले फांसी: भानु प्रताप शाही

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    देशभर में कल से लागू होगा वीबी-जी राम-जी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार

    June 30, 2026

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने की हिमांशु हत्या की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

    June 30, 2026

    पुलिस संरक्षण में हुई करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या, दोषी पर भी चले हत्या का मुकदमा और मिले फांसी: भानु प्रताप शाही

    June 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.