Author: News Maati

मुंबई । विदेशी कोषों का निवेश जारी रहने और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज गिरावट आने के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स में 295 अंक और निफ्टी में 114 अंक की तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 294.85 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 80,796.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 547.04 अंक बढ़कर 81,049.03 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 114.45 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 24,461.15 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में…

Read More

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शिवालिक शर्मा को पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में शिवालिक पर एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। तब से क्रिकेटर फरार चल रहा था। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट में बयान दर्ज होने की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दें कि जोधपुर के कुड़ी थाना में शिवालिक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज हुए समय हुआ और इसमें पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान समेत अन्य कार्रवाई पूरी हो गई है। पुलिस क्रिकेटर की तलाश कर रही थी,…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दायर की गई जनहित याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इसमें कोई पब्लिक हित नहीं, बल्कि यह पब्लिसिटी के लिए दाखिल की गई है। दरअसल, याचिका में पहलगाम में आतंकी हमले का हवाला देते हुए दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्यों को निर्देश दिए जाने की मांग की गई थी। इसमें यह भी कहा गया था कि आतंकी हमलों के लिहाज से ऐसे संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा…

Read More

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने सालाना उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आने का न्योता स्वीकार किया।राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। सोमवार को दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत की। क्रेमलिन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि नेताओं ने आतंकवाद के किसी भी स्वरूप के खिलाफ बिना किसी समझौते के लड़ाई की जरूरत पर जोर दिया। भारतीय नेता ने रूसी…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस के बारे में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर अवमानना याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि हमारे कंधे चौड़े हैं और हम याचिका पर विचार नहीं करना चाहते। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर रिट याचिका को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। याचिका में सुप्रीम कोर्ट और सीजीआई संजीव खन्ना पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए दुबे पर अवमानना ​​कार्यवाही करने की मांग की गई थी।सुनवाई के दौरान सीजीआई ने कहा- हमारे कंधे मजबूत हैं, हम याचिका पर विचार नहीं करना चाहते हैं।…

Read More

गिरिडीह। समाहरणालय में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जवान हंगामा करने लगा। काला रंग का गमछा लेकर दोनों हाथ उठाकर जवान बार-बार यही कहता कि फोटो खींचो-फोटो खींचो। यह कहते-कहते जवान उपायुक्त के कक्ष के पास चला गया और चिल्लाने लगा। इस बीच मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो पहुंचे और पुलिस जवान को शांत रहने और बाहर निकलने का निर्देश दिया। जवान ने यहां भी पदाधिकारी के आदेश की न सिर्फ अवहेलना की, बल्कि सीधा कह दिया कि हाथ नहीं लगाइये। बाद में किसी तरह तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने उसे समाहरणालय…

Read More

नई दिल्ली । मूडीज रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता है तो पाकिस्तान की तरक्की रुक सकती है। इससे पाकिस्तान सरकार जो आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रही है, उसमें भी रुकावट आ सकती है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान को आर्थिक रूप से मजबूत होने में और देर लगेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर तनाव लगातार बढ़ता रहा तो पाकिस्तान को दूसरे देशों से पैसे मिलने में दिक्कत हो सकती है। इससे पाकिस्तान के पास जो विदेशी मुद्रा भंडार है, उस पर…

Read More

लखनऊ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने डमी राफेल पर नींबू-मिर्चा लटकाकर अपना विरोध जताया है। इस दौरान अजय राय ने मोदी सरकार से सवाल भी किया है। हालांकि उनके इस बयान पर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने अजय राय के जरिये कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोल दिया है। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राफेल को खिलौना कहना जले पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि अजय राय, रॉबर्ट वाड्रा जैसे के बयान देश को शर्मसार कर रहे…

Read More

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है। भारत के सबसे करीबी दोस्त रूस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के समर्थन का ऐलान कर दिया है। इससे पहले, पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने संदेश में संवेदना व्यक्त की थी और कहा था कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है। इसके दोषियों को उचित सजा मिलनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ रूस: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि…

Read More

पुंछ । पहलगाम हमले के बाद से सेना, पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने दक्षिण कश्मीर के घने जंगलों और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तलाशी शुरू कर दी है। वीडियो सर्विलांस और ड्रोन के जरिए आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में एसओजी को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के मरहोट क्षेत्र में रविवार देर रात सुरक्षा बलों, सेना, पुलिस और एसओजी के साझा तलाशी अभियान के दौरान ध्वस्त किए गए आतंकी ठिकानों से पांच आईईडी, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं।…

Read More