Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में मंदिर के पास कचरे के ढेर में बोरे में मिला मांस, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
- बड़ी खुशखबरी! अब रांची एयरपोर्ट से सीधे भर सकेंगे विदेश की उड़ान
- दुनिया में पावर की इस भागदौड़ में एक अलग मिजाज लेकर चल रहा भारत : मोदी
- डेटा, ज्ञान और इनोवेशन ही शक्ति है, ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले पीएम मोदी
- मोतिहारी में भूमाफिया के ठिकाने पर छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद
- अगले साल लागू होगा MDR, व्यापारियों को बड़ी राहत
- सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, 12 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में 4 एफआईआर दर्ज
- राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट की सप्लीमेंट्री लिस्ट में नहीं मिली जगह
Author: News Maati
पटना। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार में 2025 से लेकर 2030 तक एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर की। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी सोच रही है। वर्ष 2005 से 2020 के बीच राज्य में 8 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। राज्य के युवाओं को…
नयी दिल्ली । सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2.07 लाख करोड़ रुपये (2,07,501.58 करोड़ रुपये) की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 932.42 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान में रहा। शीर्ष 10 में से केवल बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 56,279.35 करोड़ रुपये घटकर 11,81,450.30 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक सरकारी कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरण का वर्चुअल शुभारंभ किया। नवनियुक्त कार्मकों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए प्रधानमंत्री ने युवाओं के सामर्थ्य को देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी और गारंटी भी बताया। साथ ही कहा कि आज दुनिया मान रही है कि भारत के पास डेमोग्राफी (जनसंख्या) और डेमोक्रेसी (लोकतंत्र), दो असीमित शक्तियां हैं। देशभर में 47 स्थानों पर शनिवार को आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेले को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार में युवाओं…
नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भले ही कांग्रेस सहित कुछ विपक्ष दलों की ओर से अभी भी सवाल खड़े किए जा रहे है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के रुख को देखने के बाद चुनाव आयोग अब इस मुहिम को देश भर में छेड़ने की तैयारी में है। वह जल्द इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर सकता है। फिलहाल जो संकेत मिल रहे है, उनमें अगले दो सालों में इसे चरणबद्ध तरीके से सभी राज्यों में लेकर वह जाएगा। जिसकी शुरूआत अगले महीने से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल सहित पांच राज्यों से हो…
न्यूजर्सी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार 01 अगस्त 2025 से यूरोपीय संघ (ईयू) और मैक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाएगी। यह फैसला अमेरिका के दो बड़े व्यापारिक साझेदारों के साथ तनावपूर्ण संबंधों को और गहरा कर सकता है। ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्र साझा करते हुए की। उन्होंने इसे अपनी 2024 की पुन: चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बताया और कहा कि ये टैरिफ एक ऐसे आर्थिक पुनर्निर्माण की नींव रखेंगे, जिसे दशकों से लूटा गया है। मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम को संबोधित…
रांची। कांके प्रखंड स्थित नगड़ी में कृषि योग्य भूमि पर रिम्स-दो के निर्माण से संबंधित प्रस्तावित योजना को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ आशा लकड़ा नगड़ी पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वाीसन दिया और जल्द ही इससे संबंधित पक्षों को नोटिस भेजने की बात कही। मौके पर उन्होंने बताया कि नगड़ी के रैयतों ने उन्हें बताया था कि यह मामला संवेदनशील है। ग्रामीणों का कहना था कि जमीन के अलावा उनके पास खेती लायक कोई जमीन नहीं है। ग्रामीणों का कहना…
रामगढ़। रामगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़-बरकाकाना मार्ग के फ्लाईओवर के नीचे और हरहरी नदी के पास प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन व अन्य दवाईयां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके पर ही पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन, टैंबलेट एवं अन्य प्रतिबंधित नशीली दवाईंयां बरामद करते हुए सात युवकों को गिरफ़्तार किया है। नशे के कारोबारियों के पास से प्रतिबंधित पेंटाजोसीन लेकटेट इंजेक्शन, रिडौफ इंजेक्शन, इन्सुलीन सिरिंज, सहित कई अन्य तरह के नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया। उक्त मामले की जानकारी शनिवार को एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का भंडाभोड़…
रांची। नई शिक्षा नीति लागू करने की प्रक्रिया में झारखंड के हजारों 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद राजभवन ने अपने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि 12वीं के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई उन्हीं महाविद्यालयों में पूरी कर सकेंगे जहां अभी वे पढ़ रहे हैं। इस फैसले से छात्रों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। विधायक सरयू राय ने शनिवार को जारी नए आदेश का स्वागत करते हुए राज्यपाल और स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार…
रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को मई महीने की सम्मान राशि 2500 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इस योजना के पहले चरण में रांची जिले की 3 लाख 25 हजार 51 महिलाओं को उनके बैंक खातों में कुल 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 की राशि भेजी गई है। यह भुगतान पूरी तरह आधार-आधारित है, यानी जिनका आधार बैंक से लिंक था, उन्हें सीधे पैसा मिल गया। जिन महिलाओं का आवेदन पहले ही मंजूर हो चुका है, लेकिन जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं,…
पटना। बिहार में 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा हो गया है और रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी गई है। दिल्ली-हावड़ा (कोलकाता) बुलेट ट्रेन केवल 6.5 घंटे में 1,669 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पटना से दिल्ली की 1,000 किलोमीटर की यात्रा में वर्तमान 13-14 घंटों की तुलना में मात्र 4 घंटे ही लगेंगे। पटना से कोलकाता की 578 किलोमीटर की यात्रा में 2 घंटे से अधिक समय लगेगा, जिससे वर्तमान 6 घंटे की यात्रा का समय बहुत ही कम हो जाएगा। करीब 5 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली यह…