Author: News Maati

इस्लामाबाद। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की जनता भूखमरी कगार पर है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की सरकार अपनी जेबें भरने में लगी है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों (वेतन, भत्ते और विशेषाधिकार) संशोधन अध्यादेश, 2025 पर साइन कर दिया है। इससे केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के मासिक वेतन में 188% तक की वृद्धि हुई है। इस साल की शुरूआत में पाकिस्तान के सांसदों के वेतन में बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 21 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट ने…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भगवान राम को काल्पनिक बताकर घिर गए हैं। अपनी हालिया अमेरिका यात्रा में राहुल गांधी ने भगवान राम को काल्पनिक बताया था। इस पर भाजपा ने कांग्रेस नेता को रामद्रोही बताते हुए कहा है कि इटली के चश्मे से राम नहीं दिखेंगे। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। जिसके शुरूआत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भगवान राम पर टिप्पणी…

Read More

इस्लामाबाद। पहलगाम हमले के बाद भारत के संभावित जवाबी ऐक्शन के डर से घबराया पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की चौखट पर पहुंच गया है। भारत से तनाव को देखते हुए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के आपातकालीन सत्र को बुलाने के मांग करने जा रहा है। भारत के हमले की आशंका से डरे पाकिस्तान ने कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान भारत के आक्रामक व्यवहार के बारे में यूएनएससी को जानकारी देने की योजना बना रहा है, जिसमें क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए इन…

Read More

रांची। झारखंड में आज भी हो सकती है तेज आंधी और बारिश । तेज हवा के साथ गर्जन और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रांची समेत अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम की यह स्थिति अगले दो दिनों यानी मंगलवार तक रह सकता है। इस दौरान आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी व बारिश की संभावना है। जिन जिलों में आंधी पानी की संभावना है, उसमें रांची के अलावा चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और संथाल परगना के जिले शामिल हैं।…

Read More

श्रीनगर। पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहा है तनाव। पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फिर से युद्धविराम का उल्लंघन किया है। यह उल्लंघन 4-5 मई की रात को हुआ। यह पहलगाम हमले के बाद से 11वीं बार है जब पाकिस्तान ने ऐसा किया है। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने एलओसी के पास कई इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। रविवार रात इन इलाकों में गोलीबारी : भारतीय सेना ने कहा कि 04-05 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर,…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुर्शिदाबाद जिले में हाल में हुए दंगों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें जिक्र किया गया है कि कट्टरपंथ और उग्रवाद की दोहरी समस्या राज्य के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। राज्यपाल बोस ने अपनी रिपोर्ट में कई उपाय सुझाए हैं, जिनमें एक जांच आयोग का गठन और बांग्लादेश की सीमा से लगे जिलों में केंद्रीय बलों की चौकियां स्थापित करना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि संविधान के आर्ट्कल 356 के तहत प्रावधान भी विकल्प बने…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में खेल संस्कृति के जितनी बढ़ेगी, भारत की ‘साफ्ट पावर’ उतनी ही बढ़ेगी और उनकी सरकार 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के सपने को ध्यान में रखते हुए खेल के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने वैभव की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस साल के लिए 4,000 करोड़ रुपये के खेल बजट का एक बड़ा हिस्सा इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, क्योंकि सरकार देश में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता लाने के लिए दृढ़ है। बिहार में खेलो…

Read More

रांची। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की मूलभूत सुविधाओं, प्रबंधन व्यवस्था और विद्यार्थियों की स्थिति का गहराई से मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री चमरा ने छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। छात्रों ने भोजन, पढ़ाई, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने रखीं, जिन पर मंत्री ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। लिंडा ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी इस राज्य का भविष्य हैं। हमारी सरकार आपकी शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा के…

Read More

रांची। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के रामेश्वर कॉलोनी स्थित डॉक्टर कुमकुम विद्यार्थी के आवास में रविवार रात अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की वाहन ने घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में हुई अगलगी में कई समान जलकर राख हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से वजह से लगी है। हालांकि अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि आग पर…

Read More

रांची। अब झारखंड सरकार में अनुकंपा पर नियुक्त कर्मी भी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) बन सकेंगे। इन्हें जेपीएससी की छठी सिविल सेवा सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से यह अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए इनका वन टाइम रजिस्ट्रेशन 20 मई से शुरू होगा। जेपीएससी ने इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वर्ष 2018 में ही प्रक्रिया शुरू की थी। इसकी परीक्षा भी आयोजित की जा चुकी है। इसमें अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों को अवसर प्रदान नहीं किया था। बाद में राज्य सरकार ने नियमावली में संशोधन कर अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों को सीमित प्रतियोगिता परीक्षा…

Read More