Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी
- बिहार : वैशाली दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, वाहन पर भी की फायरिंग
- हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार, आज से बुकिंग शुरू, हेली टूरिज्म की टाइमिंग जानें
- ईरान पर नया हमला शुरू, 24 घंटे में अमेरिकी सेना ने की तीसरी स्ट्राइक, 300 से अधिक सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें
- पब में भीषण आग से 27 जिंदा जले, कई घायल
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
Author: News Maati
रांची। पहलगाम आतंकी हमला के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच सात मई को देश भर में नागरिक सुरक्षा का मॉक ड्रिल किया जायेगा। झारखंड में पांच जिलों के छह जगहों पर मॉक ड्रिल की योजना है। जानकारी के मुताबिक, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), गोड्डा और साहेबगंज जिले में मॉक ड्रिल किया जायेगा। इसके साथ ही बोकारो जिले के गोमिया में भी नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा ड्रिल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले आयोजित की गयी थी, जिसमें हवाई हमले की तैयारियां…
रांची। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने बोला हमला। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने दशकों तक सत्ता में रहकर संविधान की धज्जियां उड़ाईं, आज वही संविधान बचाने की बात कर रही है, जो हास्यास्पद है। मंगलवार को जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवासी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस को संविधान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आजाद भारत में 50-60 वर्षों के शासन के दौरान कांग्रेस ने संविधान को ताक पर रख दिया।…
पटना। बिहार अपने खेलाें के स्तर काे लगातार बढ़ा में लगा है। इसके तहत अब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर बिहार प्रीमियर लीग (बीपीएल) के आयोजन की घोषणा की है। यह टी-20 फॉर्मेट का भव्य टूर्नामेंट 1 जून से 25 जून 2025 तक पटना के ऊर्जा ग्राउंड में खेला जाएगा,जिसमें छह टीमें भाग लेंगी। इसके लिए बीसीए ने फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने के इच्छुक व्यक्तियों और कंपनियों से रुचि पत्र (ईओआई) मांगे हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 7 मई निर्धारित की गई है। शाम 5 बजे तक इच्छुक आवेदक अपना प्रस्ताव ईमेल के…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने को कहा है, ताकि किसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले के सायरन, आम जनता को सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) से जुड़ी ट्रेनिंग देना, ब्लैकआउट उपाय, जरूरी ठिकानों की कैमोफ्लाज (छिपाने की व्यवस्था) और एवैक्यूएशन (निकासी) प्लान का अभ्यास किया जाएगा।बुधवार यानी 7 मई को देशभर में होने वाली सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने अहम बैठक की।…
लखनऊ। योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक में कुल 11 प्रस्तावों का मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए “ग्लोबल केपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) नीति” को भी इस बैठक में मंजूर कर लिया गया। नीति के बल पर प्रदेश को भारत का अगला वैश्विक सेवा केंद्र बनाने और वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तक पहुंचाना संभव होगा। इस नई नीति के तहत यूपी में आईटी, बैंकिंग, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग और अगली पीढ़ी की तकनीकों में काम करने वाली वैश्विक कंपनियों को बड़े पैमाने पर निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। इससे न केवल रोजगार के लाखों…
खंडवा। सारे देश में हिन्दुओं और जैनियों के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में दो मुस्लिम युवतियों ने अपने रूढ़िवादी समाज की बेड़ियां तोड़ते हुए स्वेच्छा से सनातम धर्म को स्वीकार कर नई राह चुन ली। दोनों ने मां नर्मदा के पवित्र तट पर स्थित प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में दो हिन्दू युवकों का वरण कर उन्हें अपना जीवनसाथी चुना। हिन्दू रीति-रिवाज से यहां सोमवार को हुए इस शादी समारोह के दर्जनों लोग साक्षी बने। मंगलगान किया गया। अग्नि के सात फेरे लेते ही नवदंपतियों पर फूल बरसाए गए। छत्तीसगढ़ की निषात शेख हिंदू…
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना को देशद्रोह करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के कुछ लोग पाकिस्तान से मिले हुए हैं और सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा, “हमारे देश में जयचंद हमेशा रहे हैं, ये लोग कई तरीकों से सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमान राफेल का मजाक कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उड़ा रहे हैं, जो निंदनीय है। जब हमारी सेना…
जम्मू । पाकिस्तानी सेना के कारण नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। यहां 12वें दिन भी पाकिस्तान की सैन्य चौकियों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की। भारतीय सेना के मुताबिक 05-06 मई की रात, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में गोलीबारी की। यह गोलीबारी नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तान सेना की चौकियों द्वारा बिना उकसावे के छोटे हथियारों से की गई। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया।पाकिस्तान न केवल…
ट्रंप प्रशासन अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ने वाले ‘अवैध अप्रवासियों’ को देगी 1,000 डॉलर का ‘स्टाइपेंड’
वाशिंगटन । डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने वाले अवैध प्रवासियों को 1,000 डॉलर और उनके यात्रा व्यय का भुगतान करेगा। ऐसा इसलिए ताकि सामूहिक निर्वासन को बढ़ावा दिया जा सके। होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने एक बयान के जरिए इसकी जानकारी दी। कहा, “डीएचएस ने अवैध विदेशियों के लिए सीबीपी (सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा) होम ऐप के माध्यम से अपने देश वापस यात्रा करने के लिए वित्तीय और यात्रा सहायता प्राप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक अवसर प्रदान करने का ऐलान किया है। कोई भी अवैध विदेशी जो स्व-निर्वासन के लिए सीबीपी…
कटिहार । बिहार में देर रात स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ बारातियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना कुर्सेला थानाक्षेत्र के एस एच 77 दियारा चांदपुर टिकापट्टी बजरंगबली मंदिर के पास हुई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद जिस घर में खुशी का माहौल था, वह मातम में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, करीब एक बजे सड़क पर मक्के से लदी ट्रैक्टर को स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार…