Author: News Maati

उज्जैन । मध्य प्रदेश की पवित्र नगरी उज्जैन में 14 जुलाई को श्रावण मास का पहला सोमवार धूमधाम से मनाया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध दक्षिणमुखी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। अवंतिका नगरी “जय श्री महाकाल” के जयकारों से गूंज उठी। भक्तों में भस्मारती और सामान्य दर्शन को लेकर भारी उत्साह दिखा। नियमानुसार श्रावण-भादो में बाबा महाकाल की सवारी प्रत्येक सोमवार को कुल छह बार नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। ये भक्तों के लिए हमेशा से ही विशेष आकर्षण का केंद्र रही है। मंदिर का पट रात 2:30 बजे खोला गया। अमूमन श्रावण…

Read More

देवघर। इस वर्ष की राजकीय श्रावणी मेला कई मायनों में खास है। इस कड़ी में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर सूचना जनसंपर्क विभाग ने बाबा मंदिर और टॉवर चौक पर लेजर मेपिंग लाईट से श्रद्धालुओं को नई अनुभूति दी जा रही है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के भक्तिमय मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लेजर शो का आयोजन मेला क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को एक बेहतर अनुभव बाबा धाम देवघर में प्राप्त हो सके। इसी कड़ी में बाबा मंदिर और टॉवर चौक पर लेजर मेपिंग लाईट…

Read More

चतरा,। सदर थाना क्षेत्र के गोढाई पंचायत का मुखिया विजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार । एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर गठित एक टीम ने छापामारी कर आरोपित मुखिया को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे रविवार को जेल भेज दिया गया है। मुखिया पर आवास देने के नाम पर दलित महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। इसी घटना के विरोध में भुइयां समाज ने चतरा शहर में आक्रोश रैली और समाहरणालय का घेराव किया था। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की है।

Read More

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला, 2025 कई मायनों में खास है। इस कड़ी में श्रद्धालुओं के भक्तिमय मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लेजर शो का आयोजन मेला क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बाबा धाम देवघर में एक बेहतर अनुभूति प्राप्त हो सके। आधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ मेले में श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा इस कड़ी में शिवगंगा सरोवर में वाटर प्रोजेक्टर की ओर से बाबा मंदिर से जुड़े इतिहास के साथ-साथ बाबा मंदिर, शिवलिंग की स्थापना और देवघर से जुड़े इतिहास को…

Read More

नई दिल्ली। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इससे ट्रेनों में चोरी-डकैती पर अंकुश लग सकेगा और घटनाओं में कमी आएगी। यात्रियों की निजता बनाए रखने के लिए दरवाजों के पास सामान्य आवागमन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक डिब्बों में चार कैमरे एवं इंजन में छह कैमरे लगाए जाएंगे। उत्तर रेलवे के कुछ इंजनों एवं डिब्बों में इसका परीक्षण किया जा चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कार्य की प्रगति की समीक्षा की। रेल मंत्री ने सभी 74 हजार…

Read More

नयी दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रविवार को कहा कि भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षा, निडरता, आत्मविश्वास और गर्व से भरा नजर आता है। शुक्ला ने भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 में कहे शब्दों को दोहराते हुए कहा कि आज भी भारत ऊपर से सारे जहां से अच्छा दिखता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में यह कहा। शुक्ला ने आईएसएस में अपने प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि यह मुझे जादुई सा लगता हैङ्घ यह मेरे लिए एक शानदार यात्रा रही है। भारतीय…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में स्कूली बच्चों की साइकिल भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हेमंत सरकार में चौतरफा भ्रष्टाचार व्याप्त है। स्कूली छात्रों को दी जाने वाली साइकिल भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग की ओर से सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को कबाड़ साइकिलें वितरित की जा रही हैं। साइकिलें या तो पहले से पंचर थीं, या उनके टायर-ट्यूब ही फटे हुए थे। कुछ के हैंडल ढीले…

Read More

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा की ओर से खिरवाल धर्मशाला के खिरवाल बैंक्विट हॉल में आयोजित तीन दिवसीय सावन मेला रविवार को भव्य समापन के साथ संपन्न हुआ। इस मेले में चाईबासा सहित झारखंड के अन्य जिलों और राज्यों की महिला उद्यमियों ने भाग लिया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त चंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोप्पो और प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत ने दीप प्रज्वलन कर किया। मौके पर शाखा अध्यक्ष चंचल सराफ और सचिव निशा केडिया ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। मेले में महिलाओं के बनाए परिधान, राखियां,…

Read More

बलरामपुर।उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में चल रहे धर्मांतरण रैकेट के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस बार उसके घरेलू नौकर संचित ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। संचित का दावा है कि बाबा ने पहले उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए लाखों का लालच दिया गया। जब उसने धर्म बदलने से इनकार किया तो उसे धमकाया गया। संचित का कहना है कि उस पर दबाव की बात यहीं नहीं रुकी। छांगुर बाबा ने उसके खिलाफ षड्यंत्र रचकर उसकी पत्नी को फर्जी केस में फंसवाकर जेल भिजवा दिया। छह माह तक किया…

Read More

नयी दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी संसद के मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने के वास्ते मंगलवार को एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगी। संसद के मॉनसून सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की योजना बहा रही है। विपक्षी दल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी निर्वाचन आयोग के कदम पर कड़ी आपत्ति जता सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की कूटनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की मांग भी करती रही है। पार्टी सूत्रों…

Read More