Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के 5 जिलों में उड़ेंगे हवाई जहाज और 9 में बनेंगे हेलीपोर्ट, सम्राट चौधरी कैबिनेट का ऐलान
- छह राज्यों में नये गवर्नर, पलामू के पूर्व सांसद बृज मोहन राम को ओड़िशा की जिम्मेदारी
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
Author: News Maati
नई दिल्ली। झारखंड के हजारीबाग में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के गिद्दी-ए कोलियरी प्रोजेक्ट से जुड़े मैनेजर, दो क्लर्क और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर कोयला उठाने और उसके परिवहन में रिश्वत लेकर फायदा पहुंचाने का आरोप है। सीबीआई की ओर से इसी साल 6 मार्च को संयुक्त आकस्मिक जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया था कि आरोपितों ने निजी लाभ के लिए कई कोयला उठाने वालों को अवैध तरीके से मदद दी। इस मामले…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में अगले पांच वर्षों यानी 2030 तक रोजगार और रोजगार के अवसर पैदा करने सहित कुल 30 निर्णय लिए गए। कैबिनेट सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कैबिनेट बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि ये रोजगार और रोजगार के अवसर सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में सृजित किए जाएंगे, साथ ही सरकार से किसी भी रूप में सहायता प्राप्त करने वाली फर्मों/उद्यमियों में भी। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बैठक में विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक 12 सदस्यीय उच्च स्तरीय…
नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती पर लौट आए हैं। वह एक्सिओम-4 मिशन पूरा करके साढ़े 22 घंटे की यात्रा के बाद पृथ्वी पर आए हैं। उनकी वापसी का इंतजार पूरे देश को बेसब्री से है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट करके शुभांशु को वापसी के लिए बधाई दी। शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, जो स्पेस मिशन पूरा करके वापसी किए हैं। वह एक्सिओम-4 मिशन पर गए थे। इस मिशन के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रयोग भी किए। एक्सिओम-4 मिशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी भोजनालयों और ढाबों पर क्यूआर कोड प्रदर्शित करने के राज्य के निर्देश को चुनौती दी गई है। क्यूआर कोड से मालिकों के नाम और पहचान का पता चलता है। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और शिक्षाविद अपूर्वानंद झा व अन्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई 22 जुलाई के लिए स्थगित कर दी। शीर्ष अदालत ने पिछले साल भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य…
पटना। पटना में पिछले 36 घंटे से लापता प्राइवेट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण की आज सुबह शव बरामद हुआ है। परिवार के साथ एक पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। पार्टी से परिवार को घर भेज दिया था। पत्नी से कहा था कि मैं थोड़ा लेट से घर आयेंगे। इसके बाद से वे गायब हो गए थे। 36 घंटे बाद पुलिस उनके शव को एक कुएं से बरामद किया है। रात तीन बजे पत्नी को किया था फोनब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण रविवार की अपनी पत्नी को रात के करीब तीन बजे फोन कर बताया था कि…
सना ।यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा टल गई है। प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी, लेकिन फिलहाल सजा पर अमल को टाल दिया गया है। भारत सरकार के सूत्रों ने बताया है कि स्थानीय अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। निमिषा प्रिया यमन के हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले सना की जेल में मौत की सजा का सामना कर रही हैं। भारत सरकार इस मामले में निमिषा प्रिया के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। इसने हाल के दिनों में प्रिया के परिवार को दूसरे पक्ष…
प्रयागराज । दो साल पहले बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति सफाईकर्मी आलोक मौर्या के विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक बार फिर यह मामला चर्चा में है। आलोक मौर्या ने अपनी बीवी से गुजारा भत्ता दिलाए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया है। आलोक की याचिका पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने ज्योति मौर्या को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई आठ अगस्त को होगी। आलोक ने ज्योति पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध, भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगाए हैं। आलोक मौर्या पंचायत विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी…
न्यूयॉर्क । उत्तर-पूर्व और मध्य-अटलांटिक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण न्यूयॉर्क शहर और उत्तरी न्यू जर्सी में बाढ़ आ गई है। स्थिति को देखते हुए आपातकालीन चेतावनियां जारी करी गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। हालात को देखते हुए न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने सोमवार देर रात आपातकाल की घोषणा की।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “मैं राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश को देखते हुए आपातकाल की घोषणा कर रहा हूं। कृपया घर के अंदर रहें और अनावश्यक यात्रा से…
बीजिंग । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की। जयशंकर ने इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चीनी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं।यह बातचीत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के हिस्से के रूप में हुई, जिसमें विदेश मंत्रियों ने चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की।जयशंकर ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज सुबह बीजिंग में अपने साथी एससीओ विदेश मंत्रियों के साथ ही राष्ट्रपति शी…
मुंबई । देश का आर्थिक नर्व सेंटर कहे जाने वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार को एक ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद बीएसई के आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजे गए ईमेल में स्टॉक एक्सचेंज की इमारत को उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में दावा किया गया कि बीएसई टावर बिल्डिंग में चार आरडीएक्स आईईडी बम प्लांट किए गए हैं, जो दोपहर 3 बजे फटेंगे।धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बाद बीएसई प्रशासन…