Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के 5 जिलों में उड़ेंगे हवाई जहाज और 9 में बनेंगे हेलीपोर्ट, सम्राट चौधरी कैबिनेट का ऐलान
- छह राज्यों में नये गवर्नर, पलामू के पूर्व सांसद बृज मोहन राम को ओड़िशा की जिम्मेदारी
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
Author: News Maati
रांची। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने नई दिल्ली स्थित न्यू झारखंड भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि गुरुजी के स्वास्थ्य में धीरे:धीरे सुधार हो रहा है। वहीं सुदेश महतो ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके पूर्व आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी हेमंत सोरेन से नई दिल्ली में मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन को 19 जून को अस्पताल में भर्ती किया…
रांची। पंडरा ओपी पुलिस ने जनक नगर स्थित ओझा मार्केट के पास हुई चेन छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने आरोपित मोनू कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपित मोनू की निशानदेही पर सोने की चेन का गलाया हुआ हिस्सा प्रभात ज्वेलर्स, न्यू मधुकम, देवी मंडप रोड नंबर-05 से बरामद किया गया। जिसका वजन लगभग 09 ग्राम है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गत 11 जुलाई को पंडरा ओपी स्थित जनक नगर स्थित ओझा मार्केंट के पास एक महिला से पूजा करके घर लौटने के क्रम में…
रांची । आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिफंड घोटाले में पूर्व सैनिक मुकेश कुमार झा के ठिकाने पर छापेमारी की। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने मंगलवार को मुकेश के बरियातु स्थित ठिकाने पर छापेमारी की। इस पूर्व सैनिक मुकेश ने 500 से अधिक सैनिकों का रिटर्न दाखिल कर फर्जी रिफंड दिलाया है। मुकेश ने सैनिकों का आयकर रिटर्न दाखिल करने के बाद में फर्जी दस्तावेज के सहारे रिफंड दिलाया। मुकेश के ठिकाने पर जांच के दौरान मिले दस्तावेज से इस बात की जानकारी मिली है कि उसने 500 से अधिक सैनिकों का आयकर रिटर्न दाखिल किया। रिटर्न…
रांची। रांची के लालपुर पुलिस ने पांच तस्करों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस की गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान सुजीत सिंह, संजीव कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, विकास कुमार उर्फ विक्की और सरवन गोप के रूप में हुई है। सभी आरोपित रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से 8.59 ग्राम ब्राउन शुगर, 60 हजार 50 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन और तीन बाइक बरामद किये गये हैं। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त…
रामगढ़, 15 जुलाई (हि.स.)। जिले में स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत होना होगा। बिना कारण मरीजों को रेफर किया गया तो ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक पर कार्रवाई होगी। यह बातें डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कही। समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजो को रेफर किए जाने संबंधित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बिना किसी वैध कारण के किसी भी मरीज को रेफर नहीं करने का निर्देश दिया। डीसी ने सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व स्वास्थ्य और प्रसव संबंधित सुविधाओं…
लखनऊ। बलरामपुर जिले में अवैध धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ पीड़ित लड़कियों के लगाए गए सभी आरोपों की जांच शुरू हो गई है। अब ईडी, एटीएस और पुलिस छांगुर के गिरोह के उन करीबियाें पर शिकंजा कस रही हैं, जिनकी मदद से उसने करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का साम्राज्य खड़ा किया था। ईडी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के अनुसार छांगुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन और उनकी संस्थाओं के 30 से ज़्यादा खातों में 68 करोड़ रुपये से ज़्यादा के लेन-देन का पता…
लखनऊ । अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला वाणिज्यिक ‘एक्सिओम-4 मिशन’ को पूरा करने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए। इस खुशी में उनके गृह नगर लखनऊ में हर जगह जश्न का माहौल है। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और वाणिज्यिक ‘एक्सिओम-4 मिशन’ के उनके तीन अन्य साथी पृथ्वी पर लौट आए। ड्रैगन ‘ग्रेस’ अंतरिक्ष यान दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के नजदीक समुद्र में उतरा। शुभांशु के गृहनगर लखनऊ में इस उपलब्धि पर देशभक्ति के नारे गूंज उठे और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। उनके पूर्व विद्यालय सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के कानपुर रोड परिसर में भी…
जमशेदपुर। मानगो स्थित समता नगर बस्ती के देवी स्थान मंदिर परिसर में मंगलवार की सुबह ऐसा दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां नाग और नागिन को एक-दूसरे से लिपटकर विचरण करते देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे और इसे भोलेनाथ का दिव्य संकेत मानकर पूजा-पाठ शुरू कर दिया। मंगलवार की सुबह मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर बस्ती स्थित देवी स्थान मंदिर परिसर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब लोगों ने मंदिर के पास नाग और नागिन को प्रेमालाप करते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाग-नागिन मंदिर के बगल की झाड़ियों के…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, विनम्रता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक है। राज्यपाल मंगलवार को रांची के मारवाड़ी कॉलेज के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आयोजित कॉलेज के पांचवें ग्रेजुएशन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठा और समर्पण बनाए रखेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से आपके चरण चूमेगी। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल विद्यार्थियों, बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष एवं गौरव का क्षण…
लातेहार। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का सब जोनल कमांडर लवलेश गंझु ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। लवलेश पर सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। यह बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू गांव का रहने वाला है। मंगलवार को लातेहार पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सभागार में एक समारोह में आईजी सुनील भास्कर और एसपी कुमार गौरव ने माला पहनकर लवलेश का स्वागत किया। आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि लवलेश के आत्म समर्पण करने के बाद जेजेएमपी नक्सली संगठन काफी कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि…