Author: News Maati

रांची। मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाने में इस फर्जीवाड़े से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज हुई है, जिसे सीआईडी टेकओवर करते हुए जांच करेगी। गालूडीह थाने में मंईयां सम्मान योजना के कुल 172 लाभुकों के विरुद्ध नौ जुलाई को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। यह योजना झारखंड की महिलाओं के लिए थी, लेकिन ये 172 फर्जी लाभुकों का पता बिहार के किशनगंज व पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में मिला। इसके बाद ही इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सीआईडी यह जानकारी जुटाएगी कि इतनी बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों…

Read More

रांची। बोकारो के तेतुलिया मौजा में वन भूमि की करीब 107 एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री मामले की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को राजबीर कंस्ट्रक्शन के संचालक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार किया। अग्रवाल की गिरफ्तारी रांची के लालपुर स्थित आवास से हुई है। पुनीत अग्रवाल पर उक्त जमीन के एवज में उमायुष कंपनी को 3 करोड़ 40 लाख रुपये के भुगतान का आरोप है। इस केस में सीआईडी की यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पूर्व सीआईडी ने पिछले दिनों दो मुख्य आरोपित किंग पिन इजहार हुसैन व अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया था। इन दोनों ही…

Read More

लखनऊ ।18 दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में बिताने के बाद अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपनी टीम के साथ धरती पर वापस लौट रहे हैं। एक्सिओम मिशन-4 (Axiom-4 mission) पूरा करने के बाद आज (14 जुलाई) को उनकी अंतरिक्ष से विदाई होगी। 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे तक उनके वापस लौटने की संभावना है। जहां इस मिशन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। तो शुभांशु की वापसी का लखनऊ में उनकी फैमिली को भी बेसब्री से इंतजार है। उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला और मां आशा शुक्ला ने शुभांशु की सुरक्षित वापसी के लिए…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड, पटना, कर्नाटक, और गुवाहाटी में नये चीफ जस्टिस की नियुक्ति की है। विभु बाखरू, जस्टिस (दिल्ली) को कर्नाटक हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस, आशुतोष कुमार, कार्यवाहक चीफ जस्टिस, (पटना) को गुवाहाटी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस, विपुल मनुभाई पंचोली, जस्टिस, (पटना) को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस तारलोक सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. जबकि झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एम.एस.रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च…

Read More

नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत देखी। इस दौरान राफेल, सुखोई-30 एमकेआई जैसे फाइटर जेट और ब्रह्मोस मिसाइल की खूब चर्चा हुई। लेकिन, एक और देसी हथियार है जो बहुत मारक है। यह हथियार है एटीएजीएस तोप यानी एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम। डीआरडीओ ने इसे बनाया है। यह तोप भारत की धरती से ही पाकिस्तान के लाहौर जैसे शहर में हमला कर सकती है। भारत सरकार ने 6900 करोड़ रुपये में 307 तोपों की खरीद का सौदा किया है। देसी तोप एटीएजीएस को बोफोर्स तोप का बाप कहा जा रहा है। बोफोर्स…

Read More

रांची । बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण झारखंड में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 14 से 16 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 120 से 200 मिमी बारिश की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 14 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड में…

Read More

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 18 दिन बिताने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला धरती पर वापसी की यात्रा शुरू कर दी है। ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तहत उनके तीन अन्य सहयोगी अंतरिक्ष यात्री भी शुभांशु के साथ ही धरती पर वापसी करेंगे। राकेश शर्मा की 1984 की यात्रा के बाद शुभांशु शुक्ला स्पेस की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग सफल रही। शुभांशु शुक्ला समेत उनकी पूरी टीम ने पृथ्वी के लिए उड़ान भर दिया है। वे कल यानी मंगलवार को शाम 3.10 में पृथ्वी पर लौट…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को तीन महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए दो राज्यों हरियाणा और गोवा के नए राज्यपालों तथा लद्दाख के उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। बंडारू दत्तात्रेय की जगह अब असीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। घोष के पास प्रशासनिक अनुभव का लंबा रिकॉर्ड है और वे सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजू को लंबे समय से शासन और प्रशासन का अनुभव है और वे केंद्र में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले वजाहत खान की याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने विवादास्पद पोस्ट पर चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने लोगों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर गाइडलाइन की जरूरत बताई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नागरिक स्वयं संयम क्यों नहीं रख सकते? लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मोल समझना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो राज्य हस्तक्षेप करेगा और कोई नहीं चाहता कि राज्य हस्तक्षेप करे।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उचित प्रतिबंध सही है, यह 100 प्रतिशत पूर्ण…

Read More

नई दिल्ली । खुदरा महंगाई दर जून 2025 में घटकर 2.1 प्रतिशत हो गई है। इसमें पिछले महीने के मुकाबले 0.72 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मई में यह 2.82 प्रतिशत थी। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए डेटा से मिली। जून 2025 में रिकॉर्ड की गई खुदरा महंगाई दर जनवरी 2019 के बाद रिटेल मुद्रास्फीति का सबसे न्यूनतम आंकड़ा है।मंत्रालय के डेटा के अनुसार, बीते महीने में ग्रामीण स्तर पर खुदरा महंगाई दर 1.72 प्रतिशत रही है, जबकि शहरी स्तर पर खुदरा महंगाई दर 2.56 प्रतिशत रही है।सरकारी डेटा…

Read More